केंद्रपाड़ा
केंद्रपाड़ा (Kendrapara) भारत के ओडिशा राज्य का एक प्रशासनिक जिला है (District of Odisha). केंद्रपाड़ा शहर जिला मुख्यालय भी है. केंद्रपाड़ा जिला, राज्य के पूर्वी भाग में स्थित है और उत्तर में भद्रक जिले से, पूर्व में बंगाल की खाड़ी से, दक्षिण में जगतसिंहपुर जिले से, पश्चिम में कटक जिले से उत्तर पश्चिम में जाजपुर जिले से घिरा है (Kendrapara Geographical Location). इस जिले में औल, डेराबिश, गरदपुर, महाकालपाड़ा, मार्शघई, केंद्रपाड़ा, राजानगर, राजकनिका, पटामुंडई नामक 9 ब्लॉक हैं (Kendrapara Blocks). इस जिले 5 विधानसभा क्षेत्र हैं (Kendrapara Constituencies).
2011 की जनगणना के अनुसार केंद्रपाड़ा जिले की जनसंख्या 1,440,361 है (Kendrapara Area). जिले का जनसंख्या घनत्व 545 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (Kendrapara Density). केंद्रपाड़ा में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 1006 महिलाओं का लिंगानुपात (Kendrapara Sex Ratio) है और साक्षरता दर 85.93% है (Kendrapara Literacy).
बंगाल की खाड़ी जिले के पूर्वी भाग में स्थित है. समुद्र तट धामरा मुहन से बातीघर तक 48 किमी तक फैला है. केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय कटक से 55 किमी दूर है. केंद्रपाड़ा जिला ब्राह्मणी और बैतरनी और महानदी की शाखा नदियोंसे बना डेल्टा में स्थित है. भितरकनिका मैंग्रोव, भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, गहिरमाथा समुद्र तट और बालादेवजे मंदिर जिले में स्थित हैं. जिले की अन्य विशेषताओं में सुका-परीक्षित आश्रम, कुडानगरी, लांदीबाता महापुरुष मठ चानपुर, पेंथा समुद्र तट, पथराकानी मंदिर गोगुआ, हरिहर क्षेत्र महल, गदाधारा गोसाई पीठ और कोरुआ शामिल हैं (Kendrapara District).
ओडिशा के केंद्रापड़ा में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने और बच्चों को स्कूल के अंदर बंद करने का आरोप लगा है. करीब 35 छात्र घंटों गेट के भीतर फंसे रहे. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला. विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में इंस्टाग्राम पर एक लड़की को कथित तौर पर मैसेज करना कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया. लड़की के पुरुष मित्र ने साथियों के साथ मिलकर छात्र को घेरकर पीटा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. मामले में तीन नाबालिग छात्रों से पूछताछ की गई है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में जमीन के म्यूटेशन और रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (RoR) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. विजिलेंस विभाग ने एक महिला राजस्व निरीक्षक को 5500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की.
ओडिशा के केद्रपाड़ा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां प्राइवेट स्कूल के पांच टीचरों को 13 साल की छात्रा के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पीड़िता के पिता और जिला बाल कल्याण समिति ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस और बाल कल्याण समिति की शुरुआती जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिला प्रशासन, FRRO, पुलिस, IB और BSF के संयुक्त अभियान में तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया है. प्रशासन ने बताया कि ये लोग दशकों से स्थानीय लोगों के बीच रह रहे थे. प्रशासन ने घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच की और विदेशी नागरिकों की पहचान की. डिपोर्टेशन प्रक्रिया के तहत तीनों को जेल में रखा गया, स्वास्थ्य जांच कराई गई और बीएसएफ के माध्यम से बांग्लादेश सरकार को सौंपा गया.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 15 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी छात्रा की बुआ है, जिसने उसे मंदिर ले जाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर चार अन्य के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला POCSO और BNS के तहत दर्ज किया है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक सरकारी हाई स्कूल के शिक्षक पर कक्षा 7 की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. स्कूल के प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन परिजन शिकायत दर्ज कराने को तैयार हैं.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में 12वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. छात्रा की दुखी मां ने एक एग्जाम इनविजिलेटर पर लड़की के साथ अनुचित आचरण का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि इसी वजह से उनकी बेटी को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पद्मालय प्रधान ने आगे बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. मामला दर्ज हो जाने के बाद कक्षा 8 के आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है.
ओडिशा के डेरेबिस ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात प्रेग्नेंट क्लर्क बर्शा प्रियदर्शिनी के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई. आरोप है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) स्नेहलता साहू ने प्रसव पीड़ा के बावजूद ऑफिस से छुट्टी नहीं दी और न ही कोई मेडिकल हेल्प मुहैया कराई. इस मामले में डिप्टी चीफ मिनिस्टर प्रवाती पारीदा ने CDPO को पद से हटा दिया है.
वन रेंज अधिकारी चित्तरंजन बेउरा ने बताया कि मृतक केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित एक गांव का निवासी था और भैंस चराने जाता था. अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ ने उस व्यक्ति पर तब हमला किया, जब वह भैंसों के झुंड के साथ एक नाले को पार कर रहा था. पीड़ित की पहचान औल ब्लॉक के इच्छापुर गांव के निवासी अजंबर नायक के रूप में हुई है.
ओडिशा पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जो अपनी पत्नी और उसके भाई पर हमला कर भागने के फिराक में था. आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए नीली सूट और गुलाबी सलवार पहन लिया. साथ ही माथे पर लाल बिंदी भी लगा लिया और उसने दुपट्टे से अपना चेहरा ढक लिया. फिर महिला यात्रियों के बीच बस में बैठ गया.
ये घटना ओडिशा में राजकनिका पुलिस थाने के संग्रामपुर गांव में बुधवार दोपहर को हुई. मृतक महिला की पहचान सुशीला नायक के तौर पर की गई है. उन पर हमला किया गया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
ओडिशा (Odisha) के केंद्रपाड़ा में सरकारी स्कूल में मिड डे मील के लिए उबल रहे चावल में एक बच्चा गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: अजय कुमार)
ओडिशा के एक गांव में करीब 40 लोगों के खातों में अचानक बड़ी रकम आ गई. अज्ञात स्रोत से पैसा आने के बाद केंद्रपाड़ा में बैंक में पैसा निकालने के लिए भीड़ लग गई. इस दौरान कुछ लोगों ने तो पैसे निकाल लिए, लेकिन जब भीड़ ज्यादा बढ़ गई तो अधिकारियों को संदेह हुआ. इसके बाद अस्थाई रूप से निकासी बंद कर दी गई.
ओडिशा में एक युवक ने अपने ही बेस्ट फ्रेंड पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया. पहले वो उसे घुमाने के लिए समुद्र तट ले गया. दोनों ने वहां काफी समय बिताया. फिर खाना खाकर दोनों वहीं लेट गए. जैसे ही युवक के दोस्त को नींद आई, उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिर वहां से फरार हो गया.