scorecardresearch
 
Advertisement

कौशल किशोर

कौशल किशोर

कौशल किशोर

Politician

कौशल किशोर (Kaushal Kishore) उत्तर प्रदेश के एक भारतीय राजनेता हैं. वह मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. केंद्र सरकार में उन्होंने आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया. उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2021 से 11 जून 2024 तक रहा.

कौशल किशोर का जन्म 25 जनवरी 1960 उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की मोहनलालगंज तहसील के बेगरिया गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम कल्लू प्रसाद और माता का नाम पार्वती देवी बताया जाता है. उनके पिता किसान थे, जबकि उनकी मां गृहिणी थीं. उनका परिवार खेती से जुड़ा हुआ था और सीमित जमीन के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रही. 

कौशल किशोर की पत्नि का नाम  जयदेवी है (Kaushal Kishore Wife) और उनके चार बच्चे हैं (Kaushal Kishore Children).

शिक्षा की शुरुआत उन्होंने अपने क्षेत्र में की. उन्होंने लखनऊ के कालीचरण इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने सीआर डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया. हालांकि, पारिवारिक परिस्थितियों और किसानों तथा मजदूरों से जुड़े मुद्दों में सक्रियता के कारण वह अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख सके.

कौशल किशोर ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्ष 2002 में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता. वर्ष 2002-03 के दौरान वह मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रहे. 

कौशल किशोर ने मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया. केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्हें आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया. उन्होंने 7 जुलाई 2021 से जून 2024 तक इस पद पर कार्य किया.

और पढ़ें
Follow कौशल किशोर on:

कौशल किशोर न्यूज़

Advertisement
Advertisement