कन्नूर (Kannur), केरल के उत्तरी हिस्से में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है. अरब सागर के तट पर बसा यह जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक कला रूपों और औपनिवेशिक इतिहास के लिए जाना जाता है. कन्नूर को पहले “कैननोर” के नाम से भी जाना जाता था और यह प्राचीन समय से ही समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है.
कन्नूर का इतिहास काफी पुराना है. यह क्षेत्र कभी कोलाथिरी राजवंश के अधीन था. बाद में पुर्तगालियों, डचों और ब्रिटिशों ने यहां अपने व्यापारिक ठिकाने स्थापित किए. यहां स्थित सेंट एंजेलो किला (St. Angelo Fort) 16वीं सदी में पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था, जो आज भी पर्यटकों को आकर्षित करता है. यह किला समुद्र के किनारे स्थित है और औपनिवेशिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है.
कन्नूर अपनी अनोखी लोक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां का पारंपरिक अनुष्ठान “थेय्यम” (Theyyam) बेहद लोकप्रिय है. थेय्यम एक धार्मिक और सांस्कृतिक नृत्य रूप है, जिसमें कलाकार रंग-बिरंगे परिधान और मुखौटे पहनकर देवताओं का रूप धारण करते हैं. यह कला रूप कन्नूर की पहचान बन चुका है और हर साल हजारों लोग इसे देखने आते हैं.
कन्नूर के समुद्र तट बेहद शांत और आकर्षक हैं. पय्यम्बलम बीच और मुजहप्पिलंगड ड्राइव-इन बीच पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं. मुजहप्पिलंगड एशिया के लंबे ड्राइव-इन बीचों में से एक माना जाता है, जहां लोग समुद्र किनारे गाड़ी चलाने का आनंद लेते हैं. इसके अलावा अरालम वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है.
कन्नूर को “लूम एंड लेस” (करघा और लेस) उद्योग के लिए भी जाना जाता है. यहां की हथकरघा और कढ़ाई उद्योग की देश-विदेश में मांग है. साथ ही पर्यटन और कृषि भी स्थानीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार हैं.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को मनमानी करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की छूट न दें. उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस और यूडीएफ नेतृत्व पर है. उनके मुताबिक, केएसयू कार्यकर्ताओं का व्यवहार बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीति को बदनाम करने की उनकी शैली को दिखाता है. उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इसका विरोध होना चाहिए.
केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.
कन्नूर में एक महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट करके 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी पंजाब से हुई है.
कलाधरन और उनकी पत्नी के बीच फैमिली कोर्ट में एक केस चल रहा था. पत्नी परिवार से अलग रह रही थी. कोर्ट ने बच्चों को पत्नी के पास छोड़ने का आदेश दिया था. इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया.
कन्नूर में एक ही परिवार के 4 लोगों के मृत पाए जाने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है.
कन्नूर के प्लास्टिक विनिर्माण इकाई में भीषण आग लग गई है.
केरल के कन्नूर में श्री नारायण मठ के पास एक सुनसान प्लॉट से दो देसी बम बरामद किए गए हैं. इसके बाद बम स्क्वॉड ने समय रहते विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया. इस बरामदगी के बाद इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है.
कन्नूर जिला अदालत ने पुलिस अधिकारियों पर बम फेंकने के मामले में CPM उम्मीदवार वीके निषाद और टीसीवी नंदकुमार को 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई है. दोनों पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जबकि कोर्ट ने अन्य दो आरोपियों को बरी कर दिया.
BLO आत्महत्या के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने केरल में SIR को तुरंत रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ नहीं की जा सकती.
कन्नूर POCSO कोर्ट ने भाजपा नेता और शिक्षक के. पद्मराजन को एक चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में मृत्यु तक आजीवन कारावास और ₹2 लाख जुर्माने की सज़ा सुनाई. पलाथाई में 2020 के इस मामले की जांच पांच बार बदली गई थी.
कन्नूर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता सदानंदन मास्टर राजनीतिक हिंसा के शिकार रहे हैं. 1994 में कथित तौर पर सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं के हमले में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे.
'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए फिल्म लवर्स बहुत एक्साइटेड हैं. इस समय ये इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्म है. 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर मेकर्स ने बड़ा प्लान बनाया है.
वायरल सीसीटीवी फुटेज में मासूम बच्ची को साइकिल चलाते और च्युइंग गम चबाते देखा गया. इसके बाद बेचैनी होने पर वह सड़क पार कर युवकों के पास पहुंची. युवकों ने फौरन हालात को भांपकर बच्ची की पीठ पर दबाव डाला, जिससे च्युइंग गम बाहर निकल आई.
केरल में कन्नूर जिले की ग्राम पंचायत ने कुंवारे लड़के-लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह कराने का प्लान बनाया. इसके लिए जब रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए तो हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया. यहां सिर्फ 200 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले पुरुषों की संख्या 3,000 पहुंच गई. इसके बाद पुरुषों का रजिस्ट्रेशन रोकना पड़ा.
कन्नूर के कन्नावम में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर एसडीपीआई कार्यकर्ता की हत्या की बरसी मनाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें विवादित कैप्शन भी था. पुलिस ने इसे राजनीतिक टकराव भड़काने की कोशिश बताया और BNS धारा 192 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
केरल के कन्नूर जिले में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां 20 अगस्त को 39 साल की महिला को एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर जला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस दौरान आरोपी भी गंभीर रूप से झुलस गया था, अब इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने इस पूरे मामले में ksm दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
केरल के कन्नूर जिले में 12 साल की एक लड़की ने जलन के कारण 4 महीने की बच्ची को कुएं में फेंककर हत्या कर दी. बच्ची के माता-पिता तमिलनाडु के रहने वाले हैं और 12 साल की लड़की उनके साथ रहती थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की को डर था कि नई बच्ची के आने से उसे पहले जैसा प्यार नहीं मिलेगा.
कन्नूर में एक 18 साल की युवती की डाइटिंग करने की वजह से मौत हो गई. मालूम हुआ कि युवती ने अपना वजन कम रखनने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से खास डाइट प्लान फॉलो किया था.
केरल के कन्नूर में स्थित हाई सिक्योरिटी जेल के ऊपर रात में ड्रोन देखा गया. पुलिस ने बताया कि ड्रोन ने जेल के अंदर ऑफिस बिल्डिंग से लगभग 25 मीटर ऊपर उड़ा, जिससे जेल की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया. ड्रोन ने इमारत के चारों ओर लाल और हरी बत्ती जलाते हुए दो बार चक्कर लगाया और फिर गायब हो गया.
केरल के कन्नूर के एक गांव में जंगली हाथी के घुस जाने से दहशत का माहौल है. उसे रेस्क्यू किए जाने तक लोगों की सुरक्षा के लिए अयानकुन्नू ग्राम पंचायत के तीन वार्ड्स में भीड़ के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
कन्नूर के अरलम फार्म में एक जंगली हाथी ने एक आदिवासी दंपति को कुचल कर मार डाला. घटना रविवार शाम की है. हाथी ने उन पर तब हमला किया जब वे काजू की फसल इकट्ठा कर रहे थे.