कामारेड्डी
कामारेड्डी (Kamareddy) भारत के तेलंगाना राज्य के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक जिला है (District of Telangana). जिला मेडक, निजामाबाद, संगारेड्डी, सिद्दीपेट और राजन्ना सिरसिला जिलों के साथ और महाराष्ट्र और कर्नाटक की राज्य के साथ सीमा साझा करता है (Kamareddy Geographical Location). जिले का क्षेत्रफल 3,652 वर्ग किलोमीटर है जो इसे राज्य का 15वां सबसे बड़ा जिला बनाता है (Kamareddy Area).
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 9,74,227 है (Kamareddy Population). इसकी साक्षरता दर 48.49 फीसदी है (Kamareddy Literacy). जिले की जनसंख्या घनत्व 277 व्यक्ति वर्ग किमी है (Kamareddy Density). जिले की 72.87 प्रतिशत आबादी ने तेलुगु, 9.73 प्रतिशत उर्दू, 8.57 प्रतिशत लम्बाडी, 3.89 प्रतिशत मराठी और 3.23 प्रतिशत कन्नड़ बोलती है (Kamareddy Languages).
जिले में कामारेड्डी और बांसवाड़ा के तीन राजस्व मंडल हैं (Kamareddy Revenue Division). कामारेड्डी जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Kamareddy Constituencies).
जिले की अर्थव्यवस्था ज्यादातर कृषि क्षेत्र पर निर्भर है. कृषि उत्पादन की वृद्धि से जिला अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है (Kamareddy Economy).
जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों में हरिजनवाड़ा क्षेत्र में कोडुरु हनमंडला गुड़ी मंदिर है, जो कामारेड्डी के इतिहास में यह मंदिर सबसे पुराना है. इस मंदिर के अलावा, किश्तमगुड़ी, वेणु गोपाल स्वामी गुड़ी, विट्ठलेश्वर आलयम और श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर शामिल है (Kamareddy Tourism).
कामारेड्डी जिले के बिक्कनूर मण्डल के अंतम्पल्ली गांव के पास नेशनल हाइवे पर एक ढाबे में कम से कम 15 बंदरों की संदिग्ध जहरखुरानी से मौत हो गई. लगभग 80 बंदर बीमार पाए गए. स्थानीय लोगों और पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर बचाव किया. सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने की बात कही. पशु प्रेमियों ने घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की.
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में करीब 200 आवारा कुत्तों की कथित तौर पर जहरीले इंजेक्शन देकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज हुआ है. शिकायत में पांच गांवों के सरपंचों पर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.
तेलंगाना के दो जिलों में सात दिन के भीतर 500 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट में स्ट्रे डॉग्स पर चल रही सुनवाई के बीच सामूहिक संहार की इन घटनाओं को कथित रूप से चुनावी वादा पूरा करने के लिए अंजाम दिया गया.
कामारेड्डी जिले के येल्लारेड्डी में कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल स्कूल में बच्चों को कीड़े वाला चावल खाने में दिया जा रहा है. साथ ही बच्चों को साफ पानी भी नहीं मिल रहा है. जिससे वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.
तेलंगाना के कामारेड्डी में पुलिस ने नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ किया और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य चार सदस्य जल्द पकड़े जाएंगे. आरोपियों के पास से ₹3 लाख के नकली नोट, ₹15 हजार 300 असली नोट और आंशिक छपे ₹8 हजार बरामद हुए.
तेलंगाना के कामारेड्डी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर एक बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बेटी को मारने के इरादे से किडनैप किया था.
कामारेड्डी में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. महिला अपने ही खास कारण से पति द्वारा बिछाई गई बिजली की तार के चलते करंट की चपेट में आ गई. महिला के पति ने ये करंट अपनी बाइक में लगाया था.
तेलंगाना के लिंगमपल्ली गांव में तेंदुए के हमले में एक बछड़े की मौत हो गई. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है और वो वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुजारिश कर रहे हैं. वन विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
कामारेड्डी जिले में 30 वर्षीय एक शख्स ने अपने दो बेटों को कुएं में फेंककर मार डाला और बाद में खुद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कामारेड्डी जिले में एक निजी अस्पताल की महिला नर्स ने आत्महत्या कर ली. दरअसल, महिला नर्स ने आत्महत्या करने से पहले उसने शुक्रवार सुबह अपने प्रेमी को फोन किया. इसके बाद अपना फोन बंद कर लिया. हालांकि, प्रेमी इसके बाद उसके घर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.