झुंझुनू
झुंझुनू (Jhunjhunu) जिला भारत के राज्य राजस्थान का एक जिला है (District of Rajasthan). झुंझुनू शहर जिला मुख्यालय है. जिला शेखावाटी क्षेत्र के भीतर आता है, और उत्तर-पूर्व और पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में सीकर जिले और उत्तर-पश्चिम और उत्तर में चुरू जिले से घिरा है (Jhunjhunu Location). इसका क्षेत्रफल 5,928 वर्ग किमी है (Jhunjhunu Area).
2011 की जनगणना के मुताबिक झुंझुनू जिले की जनसंख्या 21.37 लाख है (Jhunjhunu Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 361 लोग रहते हैं (Jhunjhunu Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 950 महिलाओं का अनुपात है (Jhunjhunu Sex ratio). झुंझुनू जिले की साक्षरता दर 74.13 फीसदी है, जिसमें 86.90 फीसदी पुरूष और 60.95 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Jhunjhunu Literacy Rate).
यहां शेखावाटी राजस्थानी भाषा की एक बोली है और हिंदी मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषाएं हैं (Jhunjhunu Languages)
यहां के पर्यटक स्थलों में फोर्ट महंसर, बिरला संग्रहालय, पिलानीक, मकृष्ण मिशन, शाकंबरी माता मंदिर, उदयपुरवाटी धोसी हिल, रानी सती मंदिर झुंझुनू, चावो दादी मंदिर झुंझुनू और खेतड़ी महली प्रमुख है (Jhunjhunu Tourism).
फिल्मों में आपने पुलिस और अपराधी के बीच पीछा करते कई सीन देखे होंगे... लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं में जो हुआ, वह भी कुछ एक्शन मूवी जैसा ही था. यहां रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने से बचने के लिए एक कॉन्स्टेबल थाने की जीप लेकर भागा. उसे पकड़ने के लिए ACB टीम पीछे दौड़ पड़ी. इस दौरान एक कर्मचारी जीप की खिड़की से ही लटक गया.
राजस्थान के झुंझुनूं में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई. रिश्वत लेते ही चिड़ावा थाने का कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पुलिस जीप लेकर मौके से फरार हो गया. कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी टीम के कर्मचारी पीछे दौड़े.
लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी ने 9 अप्रैल को 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली और कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली, लेकिन यही मुकुल आईपीएल में बेहद कम बेस प्राइज पर नीलामी में शामिल हुए थे.
झुंझुनूं में सोशल मीडिया विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात से पहले आरोपियों ने रेकी कर साजिश रची थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों में शेखावाटी क्षेत्र यानी सीकर, झुंझुनू और चूरू के जिलों का दबदबा हर साल बना रहता है. पिछले साल सीकर जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक रहा था और इस बार भी टॉप-10 में कम से कम 5 छात्र शेखावाटी से होने की संभावना है. जयपुर और जोधपुर के स्कूलों ने भी कड़ी मेहनत की है, लेकिन शेखावाटी के कोचिंग कल्चर और शिक्षकों के समर्पण ने इसे एक अलग पहचान दी है.
नवलगढ़ PNB घोटाले में गिरफ्तार मैनेजर अमित जांगिड़ ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने फर्जी गोल्ड लोन के फ्रॉड को छुपाने के लिए बदमाशों को बैंक लूटने की ₹20 लाख की सुपारी दी थी. साथ ही, ₹4 करोड़ का बीमा कराकर सुसाइड का प्लान भी बनाया था.
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गुढ़ागोड़जी क्षेत्र में पुश्तैनी हवेली के भीतर अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी महाजन की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. खून से सना शव और संघर्ष के निशानों ने इलाके में सनसनी फैला दी है.पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.
राजस्थान के झुंझुनू के नवलगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गई और सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराई. हादसे में 10 दिन की मासूम बच्ची और उसके परिजन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है.
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बेटे की शादी से चार दिन पहले एक दुखद हादसा हुआ. बीएसएफ के एएसआई मनोज कुमार भार्गव छुट्टी लेकर घर आए थे और शादी के लिए ज्वेलरी लेने सीकर जा रहे थे. पोसाना टोल पर रोडवेज बस में चढ़ते समय वे फिसल गए और बस के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मनोज कुमार बीएसएफ में पिछले 25 साल से कार्यरत थे और उड़ीसा में पोस्टेड थे.
लाइम पाउडर से बनी दीवारें, हड्डी के औजार, तांबे की रिंग और कई तरह के आभूषण... ये चीजें राजस्थान के झुंझुनूं में चल रही खुदाई के दौरान मिली हैं. पुरातत्व टीम का कहना है कि यह सब करीब साढ़े चार हजार साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण हैं. यहां पहली बार घरों की संरचना भी दिखाई दी है.
राजस्थान के झुंझुनूं में जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बासियाला गांव में 4500 साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण मिले हैं. सर्वे के दौरान लाइम पाउडर से बनी दीवारें, हड्डी के औजार, तांबे की रिंग और आभूषण जैसी चीजें मिली हैं.
राजस्थान के झुंझुनूं में स्थित बासियाला गांव में पुरातत्व टीम ने करीब 4500 साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण खोज निकाले हैं. यहां पहली बार गणेश्वर–जोधपुरा सभ्यता के लोगों के घरों की संरचना स्पष्ट मिली है.
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक ने सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए फांसी के फंदे पर आत्महत्या के प्रयास जैसी रील बनाई थी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
युवक ने फांसी का फंदा लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास जैसी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार 10 नवंबर 2025 को झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना पुलिस को एटीएस जयपुर से सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.
राजस्थान के झुंझुनू जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रात के अंधेरे में खेतड़ी कस्बे के निजामपुर मोड़ पर एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. विस्फोट इतनी तेज था कि दुकान की लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जाकर गिरा.
झुंझुनू में अचानक एक हार्डवेयर दुकान में विस्फोट हुआ और आसपास के किताबों की दुकानों में भी आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का शटर 60 फीट दूर जाकर गिरा और अंदर सो रहा व्यक्ति 20 फीट दूर सड़क पर गिरा. जिससे उसकी मौत हो गई.
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानव संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. महिलाएं हमारे देश में अपने पति की पूजा करती हैं, उसी देश के एक गांव में जोकर नाम का एक शख्स 9 साल से बेड़ियों में जकड़ा हुआ है.
राजस्थान के झुंझुनूं से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां रेहड़ी पर समोसे बेचने मां-बेटे को नशे में धुत दो युवकों ने बेरहमी से पीटा. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो वायरल हो रहा है. आरोपी मुफ्त में समोसे मांग रहे थे, इसी को लेकर हमला कर दिया.
राजस्थान के झुंझुनू में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर में चूरू बाइपास पर रेहड़ी लगाने वाले मां-बेटे को दो युवकों ने जमकर पीटा. युवकों ने मुफ्त में समोसा मांगा था. रेहड़ी संचालक ने समोसे देने से मना कर दिया था. इस हमले में रेहड़ी संचालक श्रवण कुमार और उनकी मां घायल हैं.
राजस्थान के झुंझुनूं में एएसआई ओमप्रकाश का दुकानदार पर बेरहमी से हमला करने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना 2 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान में हुई, जहां एएसआई ने बिना पूछताछ किए दुकानदार पर 50 से अधिक डंडे बरसाए. एसपी ने आरोपी को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के झुंझुनूं में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. एक एएसआई ने रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान में घुसकर दुकानदार पर बेरहमी से डंडों की बरसात कर दी. घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. SP ने आरोपी एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है.