scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में किया एक्शन, नहीं छ‍िपाया बेबी बंप, ये हैं बॉलीवुड की कूल मॉम

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 1/11

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था. डेढ़ साल बाद दीपिका दोबारा मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी में दीपिका पैन-इंडिया फिल्म 'राका' के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं. 

Photo: Instagram @deepikapadukone

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 2/11

दीपिका, शाहरुख खान के साथ 'किंग' में भी काम कर रही हैं. मतलब प्रेग्नेंसी में उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और काम चालू रखा. पहली प्रेग्नेंसी में भी दीपिका ने 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग नहीं रोकी थी. 
 

Photo: Instagram @deepikapadukone

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 3/11

प्रेग्नेंट दीपिका ने पूरी एतियात के साथ शूटिंग की और मां बनीं. दीपिका पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो प्रेग्नेंसी में काम कर रही हैं. उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में शूट कर चुकी हैं. 

Photo: Instagram @deepikapadukone

Advertisement
एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 4/11

कियारा आडवाणी ने पिछले साल जुलाई में बेटी को जन्म दिया. कियारा 'वॉर 2' के शूट के वक्त प्रेग्नेंट थीं. प्रेग्नेंसी में ही कियारा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. 

Photo: Instagram @kiaraaliaadvani

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 5/11

जूही चावला भी उन हीरोइन में से हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी में शूट नहीं छोड़ा. जूही जब पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, तो वो  'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' की शूटिंग कर रही थीं. दूसरी प्रेग्नेंसी में उन्होंने 'झंकार बीट्स' की शूटिंग पूरी की. 

Photo: Instagram @iamjuhichawla

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 6/11

करीना कपूर खान प्रेगनेंसी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैम्पवॉक कर चुकी हैं. उन्होंने रैम्पवॉक करते हुए शान से अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन उन्होंने शूट बीच में नहीं छोड़ा. 

Photo: Instagram @kareenakapoorkhan

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 7/11

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'शोले' की शूटिंग के वक्त जया बच्चन तीन महीने की प्रेगनेंट थीं. शूट के दौरान वो साड़ी के पल्लू से अपना बेबी बंप छिपाती रहीं. 

Photo: Social Media

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 8/11

काजोल 'वी आर फैमिली' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उन्होंने फिल्म नहीं रोकी. काजोल ना सिर्फ फिल्म पूरी की, बल्कि इसका प्रमोशन भी किया. 
 

Photo: Instagram @kajol

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 9/11

आलिया भट्ट अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं. प्रेग्नेंट होते हुए भी उन्होंने एक्शन सीन किए. उनकी ट्रेनर अनुष्का ने बताया था कि आलिया ने एक्शन सीन्स करते हुए काफी एतियात बरता. एक्ट्रेस ने सेफ्टी के साथ शूटिंग जारी रखी. 6 नवंबर 2022 में आलिया ने बेटी राहा का दुनिया में वेलकम किया.

Advertisement
एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 10/11

ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में लज्जो का किरदार निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान ऋचा प्रेगनेंट थीं. आज वो एक प्यारी सी बेटी की मां हैं. 

Photo: Instagram @therichachadha

एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में किया काम
  • 11/11

इन सभी एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहकर हेल्दी बेबी को जन्म दिया. ये भी साबित किया कि वो प्रेग्नेंट महिलाएं बच्चा भी कर सकती हैं और एक्शन भी.

Photo: Instagram @kareenakapoorkhan

Advertisement
Advertisement