scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कहां हैं ह‍िंदी सिनेमा की माएं? ज‍िनके आंसुओं से आए ट्व‍िस्ट, इन 3 ने छोड़ी दुनिया

बॉलीवुड मदर्स
  • 1/10

मां शब्द बहुत छोटा है, लेकिन इसके मायने बहुत बड़े हैं. एक औरत जब मां बनती है, तो उसकी जिंदगी 360 डिग्री बदल जाती है. मां की ममता और त्याग को शायद ही कभी भुलाया जा सकता है. 
 

बॉलीवुड मदर्स
  • 2/10

बड़े पर्दे पर भी कई अभिनेत्रियों ने मां की ऐसी भूमिका निभाई कि लोग उन्हें आज तक नहीं भूल पाए हैं. सिनेमा में मां के किरदार की बात होते ही इन अदाकाराओं का चेहरा आंखों के सामने घूमना लगता है. जानते हैं कि मां का रोल निभाने वाली ये एक्ट्रेसेस आज कहां हैं. 
 

बॉलीवुड मदर्स
  • 3/10

सबसे पहले बात करते हैं रीमा लागू की. रीमा लागू ने 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई फिल्मों में मां का रोल निभाया. उन्होंने पर्दे पर मां की ऐसी ममता दिखाई कि लोग उन्हें असल में मां मान बैठे थे. 18 मई 2017 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

Advertisement
बॉलीवुड मदर्स
  • 4/10

राखी ने 'शक्ति' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्मों में मां का रोल निभाया था. वो मां के किरदार में इतना डूब गईं कि दर्शक उन्हें लेकर भावुक हो गए. राखी 78 साल की हो चुकी हैं और फिल्मों से दूर घर पर समय बिताती हैं. 

बॉलीवुड मदर्स
  • 5/10

जया बच्चन भी बेहतरीन अदाकारा हैं. उन्होंने 'फिजा', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में मां का रोल निभाकर दर्शकों को इमोशनल किया है. जया बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और इवेंट्स में भी दिखाई देती हैं. 
 

बॉलीवुड मदर्स
  • 6/10

अरुणा ईरानी 80 और 90 के दशक की मशहूर अदाकारा हैं. उन्होंने 'बेटा', 'सुहाग' और 'राजाबाबू' जैसी मूवीज में मां का रोल किया है. बॉलीवुड के अलावा उन्होंने टीवी पर भी बहुत काम किया है. फिलहाल 2019 से वो छोटे पर्दे से दूर हैं.
 

बॉलीवुड मदर्स
  • 7/10

फरीदा जलाल ने करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में मां की यादगार भूमिका निभाई है. इन फिल्मों में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'लाडला' और 'दिल तो पागल है' शामिल हैं. फरीदा जलाल फिल्म और वेब शोज में एक्टिव हैं.

बॉलीवुड मदर्स
  • 8/10

नरगिस ने ऐतिहासिक फिल्म 'मदर इंडिया' में 'राधा' का किरदार निभाकर मां की भूमिका को अमर कर दिया था. फिल्म में उन्होंने सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां का रोल किया था. 3 मई 1981 को नरगिस कैंसर की जंग हार कर दुनिया को अलविदा कह गईं. 
 

बॉलीवुड मदर्स
  • 9/10

किरण खेर ने भी कई फिल्मों में मां के किरदार निभाए हैं. वो आज भी टेलीविजन और फिल्मों में एक्टिव हैं.

Advertisement
बॉलीवुड मदर्स
  • 10/10

निरूपा रॉय ने 'दीवार', 'अमर अकबर एंथोनी', और 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में मां का रोल निभाकर किरदार में जान डाल दी. 13 अक्टूबर 2004  को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. 

All Photos: Social Media 

Advertisement
Advertisement