जैस्मिन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक भारतीय-अमेरिकी गायिका, गीतकार और टेलीविजन हस्ती हैं. वह खासतौर पर पंजाबी गानों के लिए जानी जाती हैं. अपनी अलग और दमदार आवाज के कारण उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है. जैस्मिन कौर सैंडलास का जन्म 4 सितंबर 1985 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. वह एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था और उनकी मां ने बहुत कम उम्र में ही उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया.
स्कूल के दिनों में उन्होंने कई सिंगिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पंजाबी लोक संगीत से काफी प्रभावित रहीं. जब वह करीब 12-13 साल की थीं, तब उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया (स्टॉकटन) में शिफ्ट हो गया. यहां उन्हें वेस्टर्न म्यूजिक से भी प्रेरणा मिली. सिर्फ 16 साल की उम्र में ही उन्होंने गाने लिखना शुरू कर दिया था, जिससे उनके म्यूजिकल करियर की नींव पड़ी.
जैस्मिन का पहला गाना “मुस्कान” (2007) था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की, जब उन्होंने फिल्म Kick का गाना “यार ना मिले” गाया. यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया और चार्ट्स में टॉप पर रहा. इस गाने ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई और उनकी गायकी की खूब तारीफ हुई.
जैस्मिन सैंडलास ने कई हिट गाने दिए हैं. उनके कुछ चर्चित गानों में फिल्म Munjya का “तरस”, “शरारत” और फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) का टाइटल ट्रैक शामिल है. इसके अलावा “मैं और तू” और “जाइए सजना” जैसे गाने भी काफी पसंद किए गए हैं.
उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है, जिनमें PTC पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स और स्क्रीन अवॉर्ड शामिल हैं.
जैस्मिन सिर्फ गायिका ही नहीं, बल्कि एक परफॉर्मर और आर्टिस्ट के तौर पर भी जानी जाती हैं. वह TEDx, MTV Coke Studio और Spoken Word जैसे मंचों पर भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं.
जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में देहरादून के लोगों के लिए अपना कॉन्सर्ट अरेंज किया, जहां उनके साथ कुछ फैंस ने बदसलूकी की. शो के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ गया, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने पहले पीरियड का अनुभव बताया. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने कभी पीरियड के बारे में जानकारी नहीं दी थी. स्कूल में पता चलने पर उन्हें डर लगा कि शायद कुछ गंभीर बीमारी हो गई है.
पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने 40 की उम्र में अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है. उन्होंने मंगेतर शेखर चौधरी से फैंस को मिलवाया. गैरी संधु से ब्रेकअप, डिप्रेशन और प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली, जानिए पूरी कहानी.
सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर अपनी सगाई का ऐलान किया. उन्होंने मंगेतर शेखर चौधरी को सबके सामने बुलाया, एंगेजमेंट रिंग दिखाई और रोमांटिक डांस भी किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
एक पॉडकास्ट पर जैस्मिन सैंडलस ने वृंदावन जाने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस शहर ने उनका सोचने का नजरिया बदल दिया. इस दौरान जैस्मिन ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की उस सलाह के बारे में भी बताया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी थी.
फिल्म धुरंधर फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सिंगर चर्चा का केंद्र बन गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनके किसी नए चार्टबस्टर गाने की सफलता नहीं, बल्कि एक वायरल कॉन्सर्ट वीडियो है. क्या है पूरा मामला? देखिए मूवी मसाला.
'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात की है. उन्होंने बताया कि परिवार के अच्छे भविष्य के खातिर उनके पिता पूरी फैमिली को लेकर अमेरिका चले गए थे. लेकिन वहां जाकर उन्हें काफी तंगी का सामना करना पड़ा. गुजारे के लिए उनके माता-पिता को मजदूरी करनी पड़ी.
धुरंधर फ्रेंचाइजी में गाने गाकर लाइमलाइट में आईं सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपने करियर के पीक पर हैं. हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद में शो किया था. लेकिन वो ट्रोल हो रही हैं. जानें क्यों?
'धुरंधर 2' के गाने 'जाइए सजना' को काफी ज्यादा सुना जा रहा है. फिल्म के बेहद अहम मोड़ पर इस गाने को लाया गया था, जो बाद में कई लोगों को याद रह गया. अब इस गाने को किस तरह बनाया गया, उसकी कहानी सिंगर ने सुनाई है.
आदित्य धर ने 3 फरवरी को धुरंधर 2 टीजर रिलीज कर दिया है. धुरंधर 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे. इससे पहले शरारत गाना गाकर सेंसेशन बनीं जैस्मिन सैंडलस को करीब से जान लेते हैं.
दिल्ली में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने कुछ मनचलों को लड़कियों को परेशान करते देखा और तुरंत शो रोक दिया. उन्होंने साफ कहा कि जब तक लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वो परफॉर्म नहीं करेंगी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
धुरंधर फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने बताया है कि उनका बचपन काफी दर्द और तकलीफ में गुजरा है. उनके पेरेंट्स ने एक नहीं, बल्कि कई बार उनका दिल तोड़ा, जिसका असर उनके रिश्तों पर पड़ा.