scorecardresearch
 

धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस को प्रेमानंद महाराज ने दिया ऐसा मंत्र, ज‍िसने बदल दी जिंदगी

एक पॉडकास्ट पर जैस्मिन सैंडलस ने वृंदावन जाने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस शहर ने उनका सोचने का नजरिया बदल दिया. इस दौरान जैस्मिन ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की उस सलाह के बारे में भी बताया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी थी.

Advertisement
X
'धुरंधर' सिंगर को प्रेमानंद जी महाराज ने दी थी सलाह (Photo: ITG)
'धुरंधर' सिंगर को प्रेमानंद जी महाराज ने दी थी सलाह (Photo: ITG)

जैस्मीन सैंडलस ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के गानों में अपनी आवाज देकर नई ऊंचाइयों को हासिल कर किया है. हाल ही में वह एक पॉडकास्ट पर नजर आईं, जहां उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर, पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव, शराब की लत से संघर्ष और उससे उबरने के बारे में बात की. इस दौरान जैस्मिन ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की उस सलाह के बारे में बताया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी थी.

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर जैस्मिन सैंडलस ने वृंदावन जाने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस शहर ने उनका सोचने का नजरिया बदल दिया. उन्होंने होस्ट से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि यह शहर लोगों को अपनी ओर क्यों आकर्षित करता है. इस पर रणवीर ने कहा कि राधा रानी की ऊर्जा, जो भगवान कृष्ण की अनंत प्रिय हैं, भक्तों को अपनी ओर खींचती है. उन्होंने यह भी कहा कि वृंदावन और वाराणसी जैसे शहर भारत के आध्यात्मिक केंद्र हैं, जहां का वातावरण ऊर्जा से भरा होता है और हर साल लाखों लोग यहां आते हैं.

दिमाग में छप गई ये बात 

बाद में जैस्मिन सैंडलस ने बताया कि कैसे प्रेमानंद महाराज की एक सलाह ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी. जब रणवीर ने उनसे पूछा कि वृंदावन में उन्हें क्या अनुभव हुआ, तो उन्होंने कहा, 'प्रेमानंद जी महाराज ने मुझसे कहा, 'राधा कहो.' और जब मैंने 'राधा, राधा' कहा, तो उन्होंने कहा, 'इतना ही काफी है तुम्हारे उद्धार के लिए.'' इस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'वो शब्द मेरे दिमाग में हमेशा के लिए बस गए हैं, और मैं उन्हें एक ट्रॉफी की तरह संभालकर रखूंगी.'

Advertisement

जैस्मिन सैंडलस ने आगे कहा, “मैं उस बात को एक मशाल, एक रोशनी की तरह पकड़कर रखती हूं. मैं उस पंक्ति को सुरक्षा और मार्गदर्शन की तरह मानती हूं. उस दिन मुझे सच में लगा कि मुझे देखा गया है. क्या हम सब यही नहीं चाहते? कि हमें देखा जाए, समझा जाए, चाहे हम कलाकार हों या नहीं. कोई तो हमें देखे. कोई तो हमें कहे कि हम अच्छे हैं. कोई तो हमसे प्यार करे. इसीलिए मैं मां बनना बहुत चाहती हूं.'

बातचीत के दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह एक बेटा और एक बेटी चाहती हैं. जैस्मिन ने कहा, 'मुझे एक बेटी तो जरूर चाहिए. यह मेरा सबसे बड़ा सपना है, एक छोटी-सी मैं, जो मेरी तरह दिखे और व्यवहार करे. लेकिन मुझे एक बेटा भी चाहिए.'

जैस्मिन सैंडलस को 'शरारत', 'जाइए संजना', 'आरी आरी', 'वारी जावां' और 'मैं और तू' जैसे गानों के लिए जाना जाता है. ये सभी गाने रणवीर सिंह स्टारर डायरेक्टर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' का हिस्सा हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement