scorecardresearch
 

देहरादून में 'धुरंधर' सिंगर के साथ हुई बदसलूकी! कॉन्सर्ट के दौरान फैन ने गलत तरीके से छुआ, Video

जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में देहरादून के लोगों के लिए अपना कॉन्सर्ट अरेंज किया, जहां उनके साथ कुछ फैंस ने बदसलूकी की. शो के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ गया, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

Advertisement
X
जैस्मिन से हुई बदतमीजी? (Photo: Instagram @jasminesandlas/Screengrab)
जैस्मिन से हुई बदतमीजी? (Photo: Instagram @jasminesandlas/Screengrab)

जैस्मिन सैंडलस का नाम अब पूरे देश में मशहूर हो चुका है. जबसे उन्होंने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के गाने गाए हैं, तबसे हर कोई उनका फैन बन चुका है. सिंगर की सालों की मेहनत अब जाकर रंग लाई है. जैस्मिन पिछले कई महीनों से लगातार इंडिया के अलग-अलग कोनों में जाकर अपने कॉन्सर्ट भी कर रही हैं. 

जैस्मिन सैंडलस पिछले दिनों देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में थीं, जहां उनका लाइव कॉन्सर्ट अरेंज किया गया था. शो में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे. सिंगर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वहां समा भी बांधा. मगर इसी दौरान एक मोमेंट ऐसा हुआ, जिसकी शायद जैस्मिन या उनके चाहने वालों ने उम्मीद नहीं की थी. 

जैस्मिन को गलत तरीके से छुआ?

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस स्टेज के अंत तक पहुंच गई थीं, जहां उनके फैंस काफी भीड़ में खड़े थे. वो सबसे हाथ मिलाने और उनका प्यार बटोरने के लिए वहां गई थीं. लेकिन तभी उन्हें कुछ लोगों ने गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की मानें तो ये पल सिंगर को काफी अनकंफर्टेबल कर गया था. वीडियो के अंत में कुछ लोगों को एक-दूसरे से झगड़ते और स्टेज से दूर करते हुए भी देखा गया था. हालांकि इस पूरे मामले पर जैस्मिन की तरफ से कोई सफाई अभी तक नहीं आई है. 

Advertisement

सिंगर के इन वीडियोज की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स का कहना है कि जैस्मिन के साथ सही से बर्ताव नहीं किया गया. उनसे माफी मांगी जानी चाहिए. वहीं कुछ ने ये दावा किया है कि जिसने जैस्मिन को गलत तरीके से छुआ था, वो एक लड़की थी. बता दें कि जैस्मिन सैंडलस का ये वही कॉन्सर्ट है जिसे लेकर ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पॉलिटिकल रैली से ज्यादा भीड़ जमा हुई थी. हालांकि हम इन दावों की कोई पुष्टि नहीं करते हैं. 

बात करें जैस्मिन सैंडलस की, तो उन्होंने हाल ही में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से इंट्रोड्यूस कराया था. एक कॉन्सर्ट में सिंगर ने उनका हाथ पकड़कर अपनी शादी कंफर्म की थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement