पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की स्टार सिंगर जैस्मिन सैंडलस 40 की उम्र में शादी रचाने वाली हैं. उन्होंने पूरी दुनिया के आगे अपने प्यार का इजहार किया और अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सभी को इंट्रोड्यूस भी कराया.
जैस्मिन ने सरेआम ऐलान करते हुए बताया कि यह हैं मेरे चौधरी साहब, हालांकि सिंगर ने और कोई और जानकारी रिवील नहीं की. लेकिन अपनी डायमंड रिंग दिखाते हुए ये जरूर जता दिया कि वो मूव-ऑन कर चुकी हैं.
जैस्मिन, शेखर चौधरी से पहले गैरी संधु को डेट कर चुकी हैं. इन्हें पंजाबी इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता था. लेकिन ब्रेकअप हुआ और सिंगर का दिल टूट गया. जैस्मिन डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. उनका शादी पर से भी भरोसा उठ गया था.
जैस्मिन बता चुकी हैं कि वह एक डार्क फेज से गुजरी हैं. उन्होंने माना कि वह 'बाइपोलर डिसऑर्डर' और डिप्रेशन से पीड़ित रही हैं. इससे उबरने के लिए दवाईयों का भारी डोज और थेरेपीज लेनी पड़ी थी.
हालांकि उनके इस बुरे दौर के पीछे केवल दिल टूटना नहीं, बल्कि उनके बचपन का ट्रॉमा और पारिवारिक उथल-पुथल भी शामिल थी. उन्होंने बताया कि उनका जीवन आसान नहीं था. अमेरिका में एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने से लेकर खुद का नाम बनाने तक उन्होंने बहुत संघर्ष किया.
जैस्मिन शादी करने को लेकर भी बात कर चुकी हैं, उन्होंने कहा था कि उन्हें गलत शादी हो जाने का बहुत डर लगता है, जिससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है.उन्हें यह भी डर सताता है कि समय के साथ उनके पार्टनर की रुचि कम न हो जाए या आपस में संवाद खत्म न हो जाए.
हालांकि अब जैस्मिन अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. वो करियर में तो ऊंचाई पर हैं ही साथ ही उनका मन अब भक्ति में भी रम चुका है. सिंगर बताती हैं कि वो राधा रानी की भक्त हैं और इसका क्रेडिट वो प्रेमानंद महाराज को देती हैं.
जैस्मिन जब प्रेमानंज महाराज से मिली थीं तो उन्होंने सिंगर की हथेली पर एक राधा रानी की चुनरी रखी थी. इसके बाद वो फूट फूट कर रो पड़ी थीं. जैस्मिन को एहसास हो गया था कि सुकून और इसी आस्था में हैं.
वैसे तो जैस्मिन ने कहा था कि वो शादी के बंधन में नहीं मानतीं लेकिन सगाई के ऐलान के बाद देखना होगा कि वो क्या नया सरप्राइज देती हैं.