जलगांव
जलगांव (Jalgaon) भारत के महाराष्ट्र राज्य के उत्तरी भाग में स्थित एक जिला है (District of Mharashtra). इस जिले का मुख्यालय जलगांव शहर है. इसकी सीमा उत्तर में मध्य प्रदेश राज्य और पूर्व में बुलढाणा जिलों, दक्षिण-पूर्व में जालना, दक्षिण में औरंगाबाद, दक्षिण-पश्चिम में नासिक और पश्चिम में धुले से लगती है (Jalgaon Location).
तापी नदी उत्तर से जलगांव से होकर बहती है. ताप्ती में पूर्णा, आनेर, भुलेश्वरी, बिस्वा, चंद्रभागा, डोलर, गडगी, कपारा, कटपूर्णा, मान, मोराना, नलगंगा, नंद, पेढ़ी, सिपाना और वान नदियों सहित जिले में और उसके आसपास कई सहायक नदियां हैं (Jalgaon Rivers).
जिले में 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं- अमलनेर, भुसावल, चालीसगांव, चोपडा, एरंडोल, जलगांव शहर, जलगांव ग्रामीण, जामनेर, मुक्ताईनगर, पचोरा और रावेर. लोकसभा में इसके दो निर्वाचन क्षेत्र हैं - रावेर और जलगांव (Jalgaon Constituencies).
जिले का क्षेत्रफल 11,765 वर्ग किमी है (Jalgaon Area). 2011 जनगणना के अनुसार जलगांव की जनसंख्या 4,229,917 है (Jalgaon Population) और जनसंख्या घनत्व 360 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है (Jalgaon Density). इस जिले का लिगांनुपात 933 है (Jalgaon Sex Ratio) और साक्षरता दर 79.72% है (Jalgaon Literacy).
यह जिला अपने महत्वपूर्ण केले की खेती के लिए जाना जाता है. जलगांव शहर सोने के आभूषणों की खरीदारी और व्यापार के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र है. भुसावल थर्मल पावर स्टेशन भुसावल के पास है (Jalgaon Economy).
प्रमुख मराठी भाषा के समाचार पत्र देशदूत, देशोन्नति, दिव्य मराठी, लोकमत, महाराष्ट्र टाइम्स और सकल, जलगांव में प्रकाशित होती हैं (Notable Marathi Newspapers from Jalgaon).
महाराष्ट्र के जलगांव में तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान कथित मारपीट का वीडियो सामने आया है. इसमें शिवसेना विधायक चंद्रकांत पाटिल पर आरोप लगे हैं. पशु अधिकार संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है और इसे वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन बताया है. मामले की जांच और एफआईआर की मांग की गई है.
जलगांव के धरनगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान एक युवक ने ट्रैक्टर से मैदान में घुसकर पिच को खराब कर दिया. बताया जा रहा है कि यह घटना एक स्थानीय शख्स को आमंत्रण न मिलने की नाराजगी में की गई. घटना के बाद मैच रद्द करना पड़ा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जलगांव रूरल MLA कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान एक युवक ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस आया और पिच को खोदकर चला गया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और मैच को तुरंत रोकना पड़ा. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्रिकेट मैच चल रहा है, तभी अचानक एक युवक ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस आता है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धरनगांव में जलगांव रूरल एमएलए कप (Jalgaon Rural MLA Cup) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले बड़ा विवाद हो गया. राजनीतिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से पिच को जोत दिया, जिससे मैच रुक गया. इस घटना ने स्थानीय खेल जगत में हड़कंप मचा दिया, हालांकि अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
जलगांव में फर्जी सड़क हादसा दिखाकर करोड़ों रुपये का इंश्योरेंस क्लेम करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति की मौत को दुर्घटना बताकर 50 लाख रुपये का क्लेम किया गया, जबकि उसकी असली मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी थी. इस मामले में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और मृतक के परिजन समेत कई लोगों की भूमिका सामने आई है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी सड़क हादसा दिखाकर करोड़ों रुपये का इंश्योरेंस क्लेम करने की साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और मृतक का परिवार भी शामिल था.
महाराष्ट्र के जलगांव में 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए एक शख्स की मौत को फर्जी सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची गई. मामले में 4 पुलिसकर्मियों, एक सरकारी डॉक्टर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें इस धोखेबाजी की पूरी कहानी.
महाराष्ट्र के जलगांव में एक तीन साल के बच्चे ने बर्तन को सिर पर टोपी की तरह पहनने की कोशिश में अपना सिर उसी बर्तन में फंसा लिया. बच्चे को इस स्थिति से निकालने के लिए डॉक्टरों ने कटर की मदद से बर्तन को सावधानीपूर्वक काटकर अलग किया. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
जलगांव में एक बच्चे ने बर्तन को मुकुट समझ कर सिर में डाल लिया. जिससे बर्तन सिर में फंस गया और बच्चा रोने लगा. परिजनों ने बर्तन निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब नहीं निकला तो उनके भी होश उड़ गए.
Jalgaon में 3.5 साल के बच्चे ने मुकुट समझकर सिर में डाला बर्तन, गले में फंसा. Doctors ने 12 मिनट में grinder से सुरक्षित निकाला, video viral.
जलगांव जिले के एरंडोल तहसील स्थित पद्मालय शिवार के जंगल में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के जलगांव में रिटायर्ड CRPF अधिकारी ने अपनी 24 वर्षीय MBBS बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी की शादी से नाराज पिता ने समारोह के दौरान घटना को अंजाम दिया. घायल दामाद का इलाज पुणे में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेम विवाह से नाराज एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने अपनी बेटी और दामाद पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के जलगांव में गेहूं से लटा ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया. इसी दौरान ट्रेन आ गई. ट्रेन चालक ने देखा तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन के आगे फंसा ट्रक 500 मीटर तक घसीटता रहा. यह घटना आज तड़के 4:30 बजे हुई. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
Jalgaon Train Accident: बहराइच जिले के बाबू खान कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे. बाबू की मौत की सूचना के बाद उनके गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं, उनके घर पर मौजूद बूढ़ी मां समेत पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई.
गोंडा का 19 वर्षीय एक युवक पहली बार घर से कमाने निकला था. वह ट्रेन से मुंबई जा रहा था. मगर उसका ये सफर अंतिम सफर साबित हुआ. बीते बुधवार को जलगांव के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसा में 13 लोगों की मौत हो गई. पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी. इस हादसे में नेपाली मूल की एक महिला की भी मौत हो गई. हादसे की आंखों-देखी बेटी ने बयां की. देखें.
महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसा में 13 लोगों की मौत हो गई. पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यात्री आ गए. हादसे में एक शव ऐसा भी था जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. देखें फिर कैसे हुई पहचान.
आखिर किसने फैलाई थी ट्रेन में आग लगने की अफवाह? जलगांव में पटरी पर 13 मौतों को लेकर बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को दर्दनाक रेल हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए. पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई. यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और ट्रैक पर खड़े हो गए. इसी दौरान कर्नाटक एक्सप्रेस आ गई जिसने यात्रियों को कुचल दिया. चश्मदीदों ने बताया कि ये अफवाह किसने फैलाई थी. देखें वीडियो.
महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में सवार लोगों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई थी. इसके बाद कुछ लोग ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर चले गए और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. देखें 9 बज गए.