scorecardresearch
 
Advertisement

अमेरिका में पकड़ा गया भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, जानें कितना खतरनाक

अमेरिका में पकड़ा गया भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, जानें कितना खतरनाक

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने उसे पकड़ा है. हिमांशु मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और उस पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में हत्या, रंगदारी, फिरौती और जबरन वसूली जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. साल 2023 में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी, दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की हिट लिस्ट में भी शामिल था. हिमांशु का नाम 2022 में तब सुर्खियों में आया जब हरियाणा में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं की वारदात हुई थी.

Advertisement
Advertisement