हैरी पॉटर (Harry Potter) दुनिया के सबसे लोकप्रिय काल्पनिक किरदारों में से एक है. यह कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो एक आम बच्चा नहीं बल्कि जादूगर होता है. हैरी पॉटर की कहानी J. K. Rowling ने लिखी है, जो पूरी दुनिया में बेहद मशहूर हुई. हैरी पॉटर एक अनाथ बच्चा होता है, जो अपने चाचा-चाची के साथ रहता है. उसे हमेशा तंग किया जाता है और उसे अपनी असली पहचान के बारे में कुछ नहीं पता होता. लेकिन जब वह 11 साल का होता है, तब उसे पता चलता है कि वह एक जादूगर है और उसे जादू की दुनिया के स्कूल Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry में पढ़ने के लिए बुलाया जाता है.
हॉगवर्ट्स में हैरी की मुलाकात दो अच्छे दोस्तों से होती है. Ron Weasley और Hermione Granger. ये तीनों मिलकर कई रोमांचक और खतरनाक एडवेंचर का सामना करते हैं. यहां हैरी को जादू सीखने के साथ-साथ अपने अतीत के बारे में भी पता चलता है.
हैरी पॉटर की कहानी का सबसे बड़ा विलेन Lord Voldemort है. वही जादूगर है जिसने हैरी के माता-पिता को मार दिया था. लेकिन जब वह हैरी को मारने की कोशिश करता है, तो खुद कमजोर हो जाता है और हैरी बच जाता है.
पूरी कहानी में हैरी और उसके दोस्त वोल्डेमॉर्ट के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं. यह लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच की जंग को दिखाती है.
हैरी पॉटर पर 7 किताबें लिखी गई हैं, जिन पर आधारित कई फिल्में भी बनी हैं. ये फिल्में भी दुनियाभर में बहुत हिट रही हैं और हर उम्र के लोग इन्हें पसंद करते हैं.
हॉगवर्ट्स भी तो मेरी याद है. मेरी आंखों के सामने अब भी वही पुराना हॉगवर्ट्स आता है. वही गलियां, वही सीढ़ियां, वही पहली बार उड़ती हुई झाड़ू और रात में हॉगवर्ट्स के गलियारों में घूमते हुए तीन बच्चे और शायद सबसे ज्यादा वह एहसास कि दुनिया चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, हॉगवर्ट्स पहुंचकर सब ठीक हो जाएगा.
रीमेक के दौर में एक और रीमेक आया है. HBO अब हैरी पॉटर को वेब सीरीज़ के अंदाज़ में ला रहा है. मामला क्लियर है कि पहले जितनी किताबें थीं, उतनी फिल्में थीं. लेकिन अब उतनी वेब सीरीज़ आएंगी. ट्रेलर पर कई तरह के रिएक्शन हैं, लेकिन कमाल ये है कि ट्रेलर में विस्तार है और जिसे पीक डिटेलिंग कहते हैं इस बार वैसा ही मामला नज़र आ रहा है.
हैरी पॉटर फिर हॉगवर्ट्स लौट आया है, लेकिन इस बार हैरी, रॉन और हर्माइनी के चेहरे नए हैं. ट्रेलर में जादू, रोमांच और किताब के कई यादगार सीन देखकर पुरानी यादें भी ताजा होंगी और नए कलाकारों को लेकर सवाल भी उठेंगे.
HBO की नई हैरी पॉटर सीरीज का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नए कलाकारों के साथ हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया की झलक दिखाई गई है.
झाड़ू की सांस्कृतिक कहानी का संसार अथाह है. 20वीं सदी की किंवदंतियों में झाड़ू को जिस तरह पारंपरिक रूप से डरावनी या रहस्यमयी छवि से बांधा गया. बाद में सिनेमा ने उसे बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया.
'हैरी पॉटर' पर फिल्में तो सभी ने देखी हैं. मगर अब इसे एक वेब सीरीज के रूप में लाया जा रहा है, जिसका टीजर हाल ही में सामने आया है. इस बार नई कास्ट के साथ हैरी पॉटर की तिलिस्मी दुनिया को दिखाया जाएगा.