हरदीप सिंह पुरी, राजनेता
हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) एक राजनेता और पूर्व राजनयिक हैं और भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं (Hardeep Singh Puri Ministry). वह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं, जिन्होंने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया (Hardeep Singh Puri IFS Officer). पुरी जनवरी 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और नवंबर, 2020 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में सांसद बने (Hardeep Singh Puri Political Party). इससे पहले मई 2019 में, उन्होंने आवास और शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था. 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें
हरदीप सिंह पुरी का जन्म 15 फरवरी 1952 (Hardeep Singh Puri Age) को दिल्ली में एक सिख खत्री परिवार में हुआ था. उनके पिता एक सिविल सेवक थे. उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक और एमए की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली में इतिहास के व्याख्याता के रूप में काम किया (Hardeep Singh Puri Education).
हरदीप पुरी ने विदेश सेवा में अपने कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया. वह ब्राजील में भारत के राजदूत थे. वे जापान, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम में उप उच्चायुक्त भी रहे. उन्होंने जनवरी 2011 से फरवरी 2013 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति के अध्यक्ष और अगस्त 2011 से नवंबर 2012 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया (Hardeep Singh Puri IFS Career).
पुरी जनवरी 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से हार गए. मई 2019 में, पुरी आवास और शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बने. जुलाई 2021 में, उन्हें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया (Hardeep Singh Puri Political Career).
हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय विदेश सेवा की संयुक्त राष्ट्र कैडर की राजदूत लक्ष्मी पुरी (Hardeep Singh Puri Wife) से शादी की है. इनकी दो बेटियां हैं उनके भाई प्रदीप पुरी 1979 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने डीएनडी फ्लाईवे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी (Hardeep Singh Puri Brother).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @HardeepSPuri है. उनके फेसबुक पेज का नाम Hardeep Singh Puri है. वे इंस्टाग्राम पर hardeepspuri यूजरनेम से एक्टिव हैं.
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बीजेपी कभी जूनियर पार्टनर की भूमिका स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.
भारत के ऊर्जा मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. अंडमान में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार मिला है. ऑयल इंडिया को विजयपुरम-3 खोजी कुएं में गैस की मौजूदगी मिली है. सरकार का मानना है कि इससे अंडमान बेसिन के बड़े हाइड्रोकार्बन केंद्र बनने की उम्मीद बढ़ी है और भविष्य में तेल-गैस आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिल सकती है.
Petrol-Diesel Price Hike Signal: पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने बयान दिया है कि, 'मैं नहीं कह रहा कि फ्यूल प्राइस नहीं बढ़ेंगे.' हालांकि, उन्होंने देश में ईंधन की कमी की खबरों को खारिज किया है.
Fuel Crisis को लेकर देशभर में चिंता बढ़ गई है. PM Modi की fuel saving appeal के बाद अब Petroleum Minister Hardeep Singh Puri के बयान ने Petrol-Diesel Price Hike की अटकलों को और तेज कर दिया है. मंत्री ने साफ कहा कि चार साल से कीमतें स्थिर हैं, लेकिन भविष्य में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता. crude oil prices में तेजी के बीच सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में fuel supply फिलहाल पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बदलाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं हुई इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश में ईंधन की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आई.
Lockdown in India news truth: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में कोविड जैसे लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार ने साफ इनकार किया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचार में नहीं है और ये खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने लोगों से शांत और जिम्मेदार रहने की अपील की. सरकार ने साफ किया है कि देश में सामान्य स्थिति बनी हुई है.
पश्चिम एशिया जंग के बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह फैल गई कि भारत सरकार कोरोना जैसा देशव्यापी लॉकडाउन लगाने वाली है. इन अफवाहों से लोगों में डर और बेचैनी, और बढ़ गई. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सच में देश में लॉकडाउन लगने वाला है? इस सवाल पर अब सरकार का जवाब आया है.
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से 24 मार्च को एक आदेश जारी किया गया है. जिसमें घरेलू ईंधन की समस्या को दूर करने के लिए हर घर तक PNG पाइपलाइन पहुंचाने की कवायद शुरू की जाएगी.PNG नेटवर्क एक स्मार्ट और जरूरी सुधार है और ये खाड़ी देशों पर निर्भरता को कम करता है.
पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार ने खाद और पेट्रोलियम गैस की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में अमित शाह, एस जयशंकर, जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहे. सरकार ने बताया कि खरीफ के लिए पर्याप्त खाद स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन हालात को देखते हुए मोरक्को जैसे नए स्रोतों से आयात बढ़ाया जा रहा है. गैस कमी का असर उत्पादन पर पड़ सकता है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था पर जोर दिया गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी को यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने वाले ऑनलाइन कंटेंट को तुरंत हटाने का आदेश दिया है. हिमायनी पुरी के वकील ने आरोपों को राजनीतिक द्वेष बताया और वैश्विक स्तर पर भी कंटेंट हटाने की मांग की.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने अपने खिलाफ चल रही जेफरी एपस्टीन से जुड़ीं कथित झूठी खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम. PNG वालों के लिए अलर्ट. मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच ऊर्जा आपूर्ति को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है. जिससे भारत में एलपीजी वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार ने एक नया नियम लागू किया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के मुताबिक जिन घरों में पहले से PNG यानि पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन मौजूद है, वे अब घरेलू एलपीजी कनेक्शन एक साथ नहीं रख सकेंगे
यह कहने में गुरेज नहीं होना चाहिये कि ईरान और इजरायल-यूएस के बीच हो रही गोलीबारी में मिसाइलें हमारे LPG सिलेंडर पर भी गिर रही हैं. वो गैस सिलेंडर, जिसका आकार उज्ज्वला योजना की क्रांति के कारण दोगुना हो गया है. दस साल में कनेक्शन बढ़े, खपत बढ़ी. लेकिन, चिंताजनक पहलू ये है कि LPG सप्लाय को लेकर सरकार निश्चिंत रही. शायद कल्पना नहीं थी कि कभी गल्फ वॉर जैसे हालात बने तो क्या होगा?
लोकसभा में एलपीजी संकट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन विवाद से जोड़ा. इसकी वजह से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हुई. राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं मिली और वो सदन से बाहर चले गए.
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है. डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं. दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है. सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है. कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं. एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है. अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स को एक्टिवेट कर दिया गया है. रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है. हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है. गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं. हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के नारे लगाए.
लोकसभा में हरदीप पुरी ने स्पष्ट किया कि देश के पास पर्याप्त कच्चा तेल, डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं और सप्लाई के लिए दूसरे मार्ग भी सक्रिय हैं. सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है, जबकि कनाडा, नॉर्वे और रूस से ईंधन की आपूर्ति हो रही है. एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ गया है और अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स भी सक्रिय कर दिए गए हैं.
लोकसभा में हरदीप पुरी ने स्पष्ट किया कि देश में पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध है. डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है क्योंकि एलएनजी कार्गो रोजाना और विभिन्न मार्गों से सप्लाई हो रही है. सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह जारी है तथा कनाडा, नॉर्वे और रूस से ईंधन आयात हो रहा है. एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और वैकल्पिक ईंधन चैनलों को सक्रिय कर दिया गया है. रिटेलर्स के माध्यम से केरोसिन तेल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है. तीन मंत्रियों की एक समिति हालात पर लगातार नजर रखे हुए है, जिससे देश ऐसे परिस्थितियों से लंबे समय तक निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. पैनिक के कारण गैस की मांग बढ़ी है इसलिए प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं.
लोकसभा में राहुल गांधी ने देश की वर्तमान स्थिति पर अपनी बात रखी. उन्होंने ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की चिंता जताई और एलपीजी संकट पर प्रकाश डाला. राहुल गांधी ने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर छोटे व्यापारी और स्ट्रीट वेंडर्स पर पड़ा है. उन्होंने अमेरिका की आलोचना करते हुए पूछा कि हमें यह बताने का अधिकार किसे है कि हम तेल और गैस किससे खरीदेंगे. इसके अलावा उन्होंने संसद में एक मंत्री द्वारा एपस्टीन के दोस्त होने पर बयान देने पर हंगामा मचाने का भी उल्लेख किया.
राहुल गांधी ने संसद में ईरान युद्ध और तेल-LPG संकट पर संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूछा कि रूस से हम तेल क्यों नहीं ख़रीद सकते. अमेरिका कौन होता है हमारी तेल नीति तय करने वाला. उन्होंने एपस्टिन फ़ाइल का मुद्दा उठाते हुए हरदीप सिंह पूरी पर हमला बोला. जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जिस मुद्दे पर नोटिस दिया है उस पर बोल सकते हैं.
तेल-गैस को लेकर देश में क्या है हाल? मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है. खासकर एलपीजी सप्लाई को लेकर कई देशों में आशंकाएं जताई जा रही हैं. हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में फिलहाल एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की जरूरत नहीं है.
भारत में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है. कई शहरों में हालात चिंताजनक हैं. इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की.