गुजरात निकाय चुनाव (Gujarat Local Body Election) 27 अप्रैल 2026 को है. राज्य की अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत, 260 तालुका पंचायत की 9,262 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. निकाय चुनाव में कुल 25,537 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे.
स्थानीय निकाय के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे ज्यादा 9,237 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के 8,443 और आम आदमी पार्टी के 5,261 उम्मीदवार हैं. 15 नगर निगम की 1044 सीटों , 84 नगर पालिका की 2412 सीटों , 34 जिला पंचायत की 1038 सीटों और 260 तालुका पंचायत की 4976 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
गुजरात में राज्यसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय है. इसके साथ ही पहली बार ऐसा होगा जब गुजरात से कांग्रेस का एक भी सांसद राज्यसभा में नहीं होगा. भाजपा इसे 'कांग्रेस मुक्त गुजरात' की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, जबकि कांग्रेस ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के नर्मदा जिले में पार्टी की सरकार बनने को 2027 विधानसभा चुनाव का बड़ा संकेत बताया. विजय यात्रा में शामिल होकर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने भाजपा को करारा जवाब दिया है और अब बदलाव की यह चिंगारी पूरे गुजरात में फैलेगी.
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की मजबूत पकड़ बरकरार रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की है. अरविंद केजरीवाल की पार्टी न कोई नगर निगम जीत पाई और न ही 2021 की अपनी बढ़त बचा सकी. सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने पिछली बार 27 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार सिर्फ 4 सीटों पर सिमट गई. ये नतीजे संकेत देते हैं कि गुजरात में AAP को अपने संगठन और रणनीति दोनों पर नए सिरे से काम करना होगा.
गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया है. वहीं नगरपालिकाओं और जिला-तालुका पंचायतों में भी भारी बहुमत हासिल किया है. 2027 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में ये रिजल्ट क्या मायने रखते हैं. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात के गोधरा नगर पालिका चुनाव 2026 में बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही.
BJP Office Servant Wins Election: गुजरात के मेहसाणा BJP दफ्तर में बरसों तक चाय पिलाने वाले रमेश भील अब भारी बहुमत से जीतकर पार्षद बन गए हैं. जीत के बाद भी सादगी ऐसी कि दफ्तर में सेवा जारी रखने का वादा किया.
Gujarat Election Result 2026 Live Updates: गुजरात में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे आज चुके हैं. नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था.
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने विपक्षी दलों का सफाया कर दिया है. बीजेपी इस लहर में भी पार्टी के कई उम्मीदवार अपनी सीट नहीं बचा सके. इस फेहरिश्त में मनोज निनामा का नाम भी शामिल है, जो आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन जीत नहीं सके.
गुजरात नगर निगम, नगर पालिका और जिला पंचायत सहित स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे. शहर से लेकर गांव और कस्बे तक हुए इस चुनाव को 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसके चलते बीजेपी से लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तक की साख दांव लगी हुई है.
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए रविवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई. मंगलवार को वोटों की गिनती होगी. चुनाव नतीजों को लेकर सभी काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद युसुफ पठान ने वडोदरा में वोट डालने के बाद दावा किया कि बीजेपी को 40-50 साल तक नहीं हटाया जा सकता है.
गुजरात में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 260 तालुका पंचायत और 34 जिला पंचायतों के लिए मतदान होगा. इस बार चुनाव OBC आरक्षण के नए नियमों के तहत होंगे। कुल 9992 सीटों पर एक ही चरण में EVM से वोटिंग होगी. राज्य में 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने 243 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें अहमदाबाद समेत सात नगर निगम शामिल हैं. वहीं आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम के लिए 75 उम्मीदवार घोषित किए हैं. भारतीय जनता पार्टी अभी उम्मीदवार घोषित नहीं की है. मतदान 26 अप्रैल और मतगणना 28 अप्रैल को होगी.
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के शोर के बीच ब्यूरोक्रेसी का एक बड़ा चेहरा राजनीति के मैदान में उतर गया है. 2006 बैच के पूर्व IPS अधिकारी मनोज निनामा ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने ‘नो रिपिट फॉर्मूला’ लागू करते हुए 60 फीसदी से ज्यादा मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए हैं. अहमदाबाद में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है, जबकि सूरत में सबसे कम.
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के 26 अप्रैल को मतदान होगा. इस बीच जानकारी मिली है कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है.
गुजरात निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही तस्वीर साफ हो गई है. 10 हजार सीटों में से 730 सीटें निर्विरोध घोषित हुईं, जिनमें 715 सीटें बीजेपी को मिलीं. राज्य में 26 अप्रैल को 30 हजार मतदान केंद्रों और 50 हजार बूथों पर वोटिंग होगी. सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट है और संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत 9,262 सीटों के लिए मतदान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं. अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी आज अपने परिवार के साथ वोट देंगे.
Gujarat Local Body Elections 2026: इस चुनाव में बीजेपी सबसे अधिक 9,237 उम्मीदवारों के साथ मैदान में है. वहीं कांग्रेस ने 8,443 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 5,261 प्रत्याशी उतारे हैं.