scorecardresearch
 
Advertisement

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: गुजरात में मतगणना शुरू, जानिए राजकोट से सूरत, वडोदरा तक रुझानों में कौन कहां आगे

aajtak.in | 28 अप्रैल 2026, 10:00 AM IST

Nikay Chunav Parinam 2026 Updates: गुजरात में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे आज आएंगे. नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. इन चुनावों के नतीजे आज आएंगे. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates

गुजरात के नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे. सूबे के 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए चार करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इन सभी सीटों के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं. इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है. इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू होनी है. इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

9:14 AM (53 मिनट पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result Kab Aayega: गुजरात में मतगणना शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात में मतगणना शुरू हो गई है. निकाय से लेकर तालुका पंचायत तक, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई. इस चुनाव में 25537 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. इन सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी भी इस चुनाव में उम्मीदवार हैं.

8:55 AM (एक घंटा पहले)

Gujarat Local Body Election Result 2026: 25537 उम्मीदवारों की किस्मत का होना है फैसला

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के कुल 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के चुनाव हुए हैं. इस चुनाव से कुल मिलाकर 9262 उम्मीदवार निर्वाचित होने हैं. इन सीटों के लिए 25 हजार 537 उम्मीदवार मैदान में हैं. 15 नगर निगमों में औसतन 49.14 फीसदी वोटिंग हुई थी. सबसे ज्यादा मतदान वापी नगर निगम में 65.68 प्रतिशत और सबसे कम पोरबंदर नगरनिगम में 41.67 प्रतिशत रहा था. अहमदाबाद में 45.72 प्रतिशत, सूरत में 53.45 प्रतिशत, राजकोट में 46.45 प्रतिशत और वडोदरा में 47.01 प्रतिशत मतदान हुआ था.
 

8:10 AM (एक घंटा पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result Kab Aayega: निकाय चुनाव की मतगणना 9 बजे से

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के निकायों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू होनी है. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें नौ निकाय ऐसे हैं, जहां पहली बार वोटिंग हुई है. इनमें नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, पोरबंदर, मेहसाणा, वापी, आणंद और नडियाड शामिल हैं.
 

8:07 AM (2 घंटे पहले)

Gujarat Local Body Election Result 2026: उम्मीदवारों में पूर्व अधिकारी से पूर्व विधायक तक

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के इन स्थानीय चुनावों में पूर्व अधिकारियों से लेकर पूर्व विधायक तक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. गुजरात कैडर के पूर्व आईपीएस एमएल निनामा, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी की किस्मत का फैसला भी आज आएगा.
 

Advertisement
Advertisement