आईपीएल हर साल ऐसे विदेशी खिलाड़ियों को मौका देता है, जो आगे चलकर बड़े स्टार बन जाते हैं. IPL 2026 में भी कई ऐसे ओवरसीज बल्लेबाज हैं, जो अपनी हालिया फॉर्म के दम पर इस सीजन में धमाल मचा सकते हैं. पावर हिटिंग हो, टॉप ऑर्डर में स्थिरता या फिर मिडिल ऑर्डर में फिनिशिंग. विदेशी खिलाड़ी अक्सर IPL में मैच का रुख बदल देते हैं. ऐसे में इस बार भी फैंस की नजर कुछ खास नामों पर टिकी हुई है, जो इस सीजन में बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं.
आइए जानते हैं ऐसे 5 विदेशी बल्लेबाज जो IPL 2026 में छा सकते हैं.
टिम सीफर्ट
टिम सीफर्ट इस सीजन के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. 2025-26 टी20 चक्र में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 300 से ज्यादा रन बनाए, उनका औसत 45 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 160+ रहा. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में भी उन्होंने शानदार पारियां खेलीं, जिससे साबित होता है कि वो दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अगर उन्हें केकेआर में लगातार मौका मिला, तो वो बड़ा नाम बन सकते हैं.
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार शतक लगाया. सिर्फ 33 गेंदों में 100 रन. उनका स्ट्राइक रेट 170+ है और वो बिना डर के बड़े शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं. IPL जैसे फॉर्मेट में वो किसी भी गेंदबाजी अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं. देखना होगा की केकेआर उनका कैसे इस्तेमाल करती है.
यह भी पढ़ें: 'क्रिस गेल का 175 तोड़ना है...', वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना आईपीएल ड्रीम, VIDEO
जैकब बेथल
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने हाल के समय में तेजी से नाम कमाया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने सभी को चौंकाया था. सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बेथल ने 105 रन की शानदार पारी खेली थी. बैट और बॉल दोनों से योगदान देने की क्षमता उन्हें IPL के लिए परफेक्ट खिलाड़ी बनाती है. बेथल डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी का हिस्सा हैं.
कैमरून ग्रीन
कैमरून ग्रीन का वर्ल्ड कप उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन उनकी ओवरऑल फॉर्म काफी अच्छी है. उनका स्ट्राइक रेट 150+ के आसपास रहा है और वो तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. ऑलराउंडर होने की वजह से वो टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले टीमों में हड़कंप! KKR और SRH की टीम से बाहर हुए ये सूरमा
पथुम निसांका
श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी पथुम निसांका अपनी स्थिर और समझदारी भरी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 200+ रन बनाए और उनका औसत 35 से ऊपर रहा. वो टाइमिंग और स्ट्राइक रोटेशन में माहिर हैं, जो IPL जैसी लीग में टीम को संतुलन देते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए वो अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.