scorecardresearch
 
Advertisement

Falta Re-Polling: बंगाल के फलता में खत्म हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक पड़े 88% वोट, 24 को आएंगे नतीजे

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 मई 2026, 10:32 PM IST

Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. शाम 6 बजे तक यहां लगभग 88% मतदान दर्ज किया गया. ईवीएम में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद यहां दोबारा वोटिंग कराई गई थी. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और अब 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Falta Re-polling. Falta Re-polling.

Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को पुनर्मतदान (री-पोल) शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. चुनाव आयोग के आखिरी आंकड़ों के मुताबिक, यहां कुल 88.13 प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई है. सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथों पर दिनभर लंबी कतारें देखने को मिलीं. अब इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.

पिछले महीने ईवीएम में कथित छेड़छाड़ और चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों के बाद फलता सीट का मतदान रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद यहां दोबारा वोटिंग कराई गई. इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 8 जवान तैनात किए गए, जबकि 29 अप्रैल को हुए मतदान में हर बूथ पर केवल 4 जवान मौजूद थे.

फलता विधानसभा क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्र बनाए गए थे. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए करीब 35 कंपनियों के केंद्रीय बल की तैनाती की गई थी. साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैयार रखी गई थीं.

इस सीट पर राजनीतिक हलचल तब और बढ़ गई थी जब मतदान से एक दिन पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, बीजेपी ने इस सीट से देवांग्शु पांडा को उम्मीदवार बनाया है. अब फलता सीट पर किसके सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला 24 मई को होगा. चुनाव आयोग इसी दिन पुनर्मतदान के नतीजे घोषित करेगा.
 

8:13 PM (3 सप्ताह पहले)

फलता में खत्म हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक पड़े 88.13 प्रतिशत वोट

Posted by :- Dheeraj

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा हो रही वोटिंग शाम 6 बजे पूरी तरह खत्म हो गई है. चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़ों के मुताबिक, यहां कुल 88.13 प्रतिशत बंपर मतदान दर्ज किया गया है.

6:13 PM (3 सप्ताह पहले)

फालता में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, आंकड़ा 86.11% पार

Posted by :- Dheeraj

बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हो रहे दोबारा चुनाव में वोटर्स ने तो कमाल ही कर दिया है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक यहां 86.11% मतदान हो चुका है. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर जो लंबी लाइनें लगी थीं, वो शाम तक जारी रहीं. भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग अब अपने आखिरी दौर में है.
 

4:02 PM (3 सप्ताह पहले)

फालता में दोपहर 3 बजे तक 74.1% वोटिंग, वोटर्स में भारी उत्साह

Posted by :- Dheeraj

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर आज दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. यहां लोगों में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक यहां 74.1% मतदान हो चुका है. 

2:06 PM (3 सप्ताह पहले)

फलता में दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

Posted by :- Nitin

बंगाल के फलता में पुनर्मतदान के बीच चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत जारी करते हुए बताया कि दोपहर एक बजे तक 60.43 प्रतिशत मतदान हो चुका है.  

Advertisement
12:48 PM (3 सप्ताह पहले)

फलता में 11 बजे तक 42% से ज्यादा मतदान

Posted by :- Nitin

बंगाल के फलता में जारी पुनर्मतदान के बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जारी करते हुए बताया कि 11 बजे तक फलता में 42.83 प्रतिशत मतदान  हो चुका है.

9:46 AM (3 सप्ताह पहले)

Falta Assembly Seat: फलता में बंपर वोटिंग

Posted by :- Nitin

Falta Assembly Seat: फलता में सुबह सात बजे से पुनर्मतदान जारी है. इसी बीच चुनाव आयोग ने शुरुआती दो घंटे के मतदान का प्रतिशत जारी करते हुए बताया कि सात बजे से 9 बजे तक 20.47% मतदान हो चुका है.

8:30 AM (3 सप्ताह पहले)

Falta Re-Polling Live: पहले हमें वोट डालने से डर लगता था, बोले एक मतदाता

Posted by :- Nitin

Falta Re-Polling Live: बंगाल के दक्षिण 24 परगना की फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान सुबह सात बजे से जारी है. मतदान करने पहुंचे एक मतदाता ने बताया कि ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसा मेरे बचपन में था. 15 साल पहले हमें वोट डालने से डर लगता था, लेकिन अब नहीं. 15 साल पहले तो हमें मतदान केंद्र तक आने की भी इजाजत नहीं थी, गुंडे हमें गेट पर ही रोक देते थे…आज मैं बहुत खुश हूं.

 

7:39 AM (3 सप्ताह पहले)

Falta repoll LIVE: 285 बूथों पर 2.36 लाख से ज़्यादा वोटर फलता में करेंगे चुनावी फैसला 

Posted by :- Sakib

चुनाव आयोग के आदेश पर हो रहे फलता के इस अहम दोबारा चुनाव में 2.36 लाख से ज़्यादा वोटर वोट डालने के हकदार हैं, जिनमें 1.15 लाख महिलाएं शामिल हैं.

7:07 AM (3 सप्ताह पहले)

Falta Voting: फलता में रीपोलिंग हुई शुरू

Posted by :- Nitin

बंगाल की फलता सीट पर पुनर्मतदान शुरू हो गया है. बूथ के बाहर मतदाताओं की सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं.

Advertisement
7:05 AM (3 सप्ताह पहले)

Flata Re-Polling: जहांगीर खान ने चुनाव प्रक्रिया से हटने का किया ऐलान

Posted by :- Nitin

री-पोलिंग से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे. चुनाव से ठीक पहले और प्रचार खत्म होने के दिन उनका मैदान से पीछे हटना टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

 

6:59 AM (3 सप्ताह पहले)

Falta Re-polling: हाई लेवल सिक्योरिटी... ड्रोन की मदद से निगरानी! फलता विधानसभा में आज री-पोलिंग

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में गुरुवार को री‑पोलिंग के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा-व्यवस्था को पहले के मुकाबले लगभग दोगुना कर दिया है. बता दें, पिछले महीने ईवीएम में हेराफेरी के आरोपों के बाद इस क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया था.
जानकारी के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 8 जवान तैनात किए जाएंगे. एक अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल को हुए मतदान, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था उस दौरान प्रत्येक बूथ पर केवल 4 कर्मी यानी आधे सेक्शन के कर्मचारी ही तैनात थे. इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

6:56 AM (3 सप्ताह पहले)

Falta Re-polling: चप्पे-चप्पे पर रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर

Posted by :- Nitin

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर होने वाले पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा इंतजामों को करीब दोगुना कर दिया है. राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग बूथों पर सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की लगभग 35 कंपनियां तैनात की गई हैं. गड़बड़ी की हर गुंजाइश को खत्म करने के लिए इस बार प्रत्येक बूथ पर एक पूरी सेक्शन यानी 8 केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, इस बार किसी भी स्तर पर गड़बड़ी रोकने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ के अंदर दो और बाहर एक वेब कैमरा लगाया गया है. इस पूरे मतदान और उसके आसपास के क्षेत्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी. इस लाइव मॉनिटरिंग की सीधी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयों से की जाएगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए भी निगरानी करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

 

6:53 AM (3 सप्ताह पहले)

फलता में क्यों हो रहा है पुनर्मतदान

Posted by :- Nitin

इस विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल के मतदान के बाद से ही तनाव का माहौल बना हुआ था. तत्कालीन विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने खुद कई मतदान केंद्रों का दौरा किया था, जहां जांच के दौरान कम से कम 60 बूथों पर ईवीएम मशीनों में कथित हेरफेर के साथ-साथ EVM के बटन पर इत्र और एडहेसिव टेप (गोंद) लगाने के सबूत मिले थे. जांच में ये भी सामने आया कि कई पोलिंग स्टेशनों पर लगे वेब कैमरों में कैद फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई थी. इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद ही आयोग ने सभी बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया था.

Advertisement
Advertisement