मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे ध्रुव राठी को हरियाणा के गुरुग्राम में हिरासत में ले लिया गया है. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो और बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन से ठीक पहले अभिजित दीपके और ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो शेयर कर लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की थी. इन वीडियो में ध्रुव राठी कहते नजर आ रहे थे कि वे जल्द ही दिल्ली पहुंच रहे हैं और जनता को इसके लिए तैयार रहने को कहा था. इसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें गुरुग्राम में ही रोककर हिरासत में ले लिया.