देवास
देवास (Dewas District) भारतीय राज्य मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का एक जिला है. यह शहर देवास जिले की प्रशासनिक राजधानी है. देवास एक औद्योगिक शहर है और यहां एक सरकारी बैंक नोट प्रेस है (Dewas Bank Note Press). देवास इंदौर के उत्तर-पूर्व, उज्जैन (Ujjain) के दक्षिण-पूर्व और शाजापुर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. यह शहर मालवा पठार (Malwa plateau) के समतल मैदानों पर स्थित है देवास की मुख्य नदी क्षिप्रा है (Kshipra River). इस जिले का क्षेत्रफल 7,020 वर्ग किलोमीटर है (Dewas Area). देवास जिले में 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Dewas Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देवास की जनसंख्या (Dewas Population) 15.64 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 223 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 942 है. इसकी 69.35 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.30 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 57.76 फीसदी है (Dewas literacy).
जिले का नाम जिला मुख्यालय शहर, देवास से लिया गया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह परंपरा के आधार पर व्युत्पन्न हुआ है कि देवास 300 फुट शंक्वाकार पहाड़ी के आधार पर स्थित है, जिसे चामुंडा पहाड़ी के नाम से जाना जाता है. जहां देवी चामुंडा का मंदिर स्थित है (Chamunda Temple). देवी की छवि एक गुफा की दीवार में कटी हुई है, जिसे देवी वशिनी या देवी के निवास के रूप में जाना जाता है (Devi Vashini). इसी से देवास नाम की उत्पत्ति हुई प्रतीत होती है (Formation of Dewas).
1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, देवास के महाराजा भारत में शामिल हुए, और उनके राज्यों को मध्य भारत में एकीकृत किया गया, जो 1950 में भारत का एक राज्य बन गया. बाद में, 1956 में, भारत के मध्य प्रदेश राज्य से मिला दिया गया (Dewas India).
MP के देवास जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस दुखद हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है, जबकि 25 मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.
मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 12 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, वहीं 11 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके तक कंपन महसूस किया गया.
देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण धमाका हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर के लिए रेफर किया गया है.
मध्यप्रदेश के देवास में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन इसी बीच एक बारात ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. यहां बारातियों ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ अपनाया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, शहर में निकली एक बारात में बैंड-बाजे और डीजे की धुन के साथ 'चलित कूलर' भी देखने को मिला. बारातियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर को पहियों पर रखकर साथ चलाया. जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती गई, कूलर भी उनके साथ चलता रहा और ठंडी हवा देता रहा. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए राहगीर रुक गए और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोग इस देसी जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
देवास में भीषण गर्मी के बीच एक अनोखी बारात चर्चा में है, जहां बाराती अपने साथ “चलित कूलर” लेकर निकले. बैंड-बाजे और डीजे के साथ कूलर का यह जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है. गर्मी से राहत पाने का यह देसी तरीका अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
MP के देवास में भीषण गर्मी के बीच निकली अनोखी बारात! पसीने से बचने के लिए बारातियों ने बैंड के साथ चलाया 'चलित कूलर'. देखें कैसे जुगाड़ के दम पर बारातियों ने गर्मी को दी मात...
देवास में पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया, जिसने एक ही फोटो से 84 फर्जी सिम कार्ड जारी किए. आरोपी अबरार उर्फ अरबाज उर्फ अब्दुल ने एजेंटों की मदद से यह धोखाधड़ी की. जांच में केवल 16 सिम के दस्तावेज मिले. मामला 'ऑपरेशन F.A.C.E.' के तहत सामने आया. पुलिस ने धोखाधड़ी और पहचान चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है और सिम विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है.
देवास में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के बीच एक युवक ने अनोखा तरीका अपनाया. पेट्रोल की कमी के चलते उसने अपनी बाइक छोड़कर घोड़े से ऑफिस पहुंचने का फैसला किया. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय संयम रखने की अपील की है.
मध्य प्रदेश के देवास शहर में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. पेट्रोल की किल्लत के बीच एक युवक ने ऐसा तरीका अपनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
देवास में बीजेपी नेता पंकज घारू पर न्यायाधीश का रास्ता रोकने, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगा है. नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले के बाद प्रशासन ने आरोपी के शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की.
देवास में बीजेपी नेता पंकज घारू द्वारा न्यायाधीश के साथ अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने जज का रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी पंकज घारू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है.
देवास में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित 'घंटा' वाले बयान का उल्लेख सरकारी आदेश में करने पर एसडीएम आनंद मालवीय को निलंबित कर दिया गया है. आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उज्जैन संभाग आयुक्त ने कार्रवाई की. मामले में एसडीएम कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 अमित चौहान को भी सस्पेंड किया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा को देवास का नया एसडीएम नियुक्त किया गया.
MP News: देवास जिले के सतवास में बुधवार दोपहर अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान खौफनाक मंजर देखने को मिला. नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम जब नाली पर बने अवैध निर्माण को हटाने पहुंची, तो विवाद इतना बढ़ा कि दंपती ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. घटना के बाद भड़की भीड़ ने जेसीबी पर पथराव कर दिया, जिससे प्रशासन को पीछे हटना पड़ा.
देवास जिले के सतवास में बुधवार दोपहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई. प्रभारी तहसीलदार नगर परिषद और पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. कार्रवाई के दौरान संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास ने बहस की और अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. दोनों बुरी तरह झुलस गए मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया
Dewas News: दोनों लड़के काफी समय से पटरियों पर मोबाइल से रील शूट कर रहे थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए.
देवास में एक शराब कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध मौत ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सुसाइड से पहले वायरल वीडियो में रिश्वत के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने एक्साइज विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में FIR अब तक दर्ज नहीं हुई है, लेकिन मामला बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है.
MP News: मृतका के परिजनों के आरोप है कि रोहिणी कलम के पेट के ट्यूमर की सर्जरी होने के बावजूद आरोपी उन्हें बार-बार फोन करके और ट्रेनिंग करने की मांग करके परेशान करते रहे.
MP Politics: देवास में CM यादव ने कहा, "कांग्रेस नेता अपनी ही दुनिया में जीते हैं. वे हवा में तैरते रहते हैं और जमीन पर कभी नहीं आते. उन्हें सिर्फ़ सोशल मीडिया अकाउंट चलाने में ही खुशी मिलती है. इसीलिए वे 20 साल से राज्य की सत्ता से बाहर हैं, और अगर वे इसी तरह चलते रहे, तो वे अगले 50 साल तक सत्ता से बाहर रहेंगे."
देवास पुलिस के लिए यह सवाल अब भी बाकी है कि कारोबारी को पुलिस तक पहुंचने में आठ दिन क्यों लगे और चोरी में इस्तेमाल हुई XUV 300 कार कहां है? फिलहाल देवास पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले की पूरी गुत्थी सुलझाने में लगी है.
एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार ने बताया कि रोहिणी स्कूल की परेशानियों से जूझ रही थीं.
MP News: टैंकरों में अचानक ब्लास्ट से आग की लपटें दूर तक उठती रहीं और दोनों टैंकरों के टायर भी जल गए. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.