राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को शाम लाल किले के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ. यह वारदात शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ था. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है (Delhi Red Fort Blast).
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम और स्पेशल सेल ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. CCTV फुटेज भी देखे जा रहे हैं ताकि धमाके से पहले का सुराग मिल सके.
यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ. सूचना के अनुसार एक i20 कार गाड़ी धीमी गति से चल रही था जब धमाका हुआ, जिसके बाद चपेट में कई गाड़ियां आ गईं.
दिल्ली में हुए इस वारदात के बाद बाद उत्तर प्रदेश में सभी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी की गई. जबकि नोएडा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया. साथ ही भीड़-भाड़ वालों इलाकों में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई हैं.
इससे पहले साल 2008 में सीरियल ब्लास्ट हुए थे (Delhi Blast).
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक आतंकी मॉड्यूल ने राजधानी और अन्य बड़े शहरों में एक वैश्विक कॉफी चेन के आउटलेट्स पर हमला करने की योजना बनाई थी. आरोपियों का मानना था कि यह ब्रांड यहूदी प्रभाव का प्रतीक है और हमला गाजा युद्ध से जुड़ा संदेश देने के लिए किया जाना था.
Delhi Red Fort Blast: लाल किले के बाहर हुए धमाके की साजिश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. इस हमले के पीछे सिर्फ एक आत्मघाती हमलावर नहीं, बल्कि विदेश से ऑपरेट किया जा रहा एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल था. इसी कड़ी में अब अफगानिस्तान में छिपे डॉ. मुजफ्फर राथर पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है.
मुंबई में एक बुजुर्ग व्यक्ति को साइबर ठग ने एनआईए चीफ बनकर फोन किया. कॉल करने वाले ने दिल्ली बम ब्लास्ट और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े झूठे आरोपों का दावा करके बुजुर्ग से 16 लाख रुपए ठग लिए.
मुंबई में सरकारी विभाग BMC से रिटायर्ड ऑफिसर के साथ 16.50 लाख रुपये की ठगी हुई है. साइबर ठगों ने बड़ी ही चालाकी से विक्टिम को कॉल किया और उनका नाम दिल्ली ब्लास्ट में शामिल बताया. विक्टिम को डराया-धमकाया और डिजिटल अरेस्ट किया गया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ईडी की चार्जशीट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगे हैं. जांच में फर्जी डॉक्टर, रेड फोर्ट ब्लास्ट आरोपी की अवैध नियुक्ति, निरीक्षण के दौरान नकली मरीज, वेबसाइट में हेरफेर और 13.10 करोड़ रुपये विदेश भेजने का खुलासा हुआ है. ईडी इसे सुनियोजित साजिश बता रही है.
KGMU मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें धर्मांतरण का आरोपी रमीज मलिक और दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर शाहीन के भाई परवेज के बीच संबंध सामने आये हैं. जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी आगरा के एक ही कॉलेज में पढ़े थे और वहाँ उनकी मुलाकात भी हुई थी. परवेज भी दिल्ली ब्लास्ट मामले में आरोपी हैे. वहीं पीड़िता ने खुलासा किया है कि रमीज के पास एक सीक्रेट लैपटॉप है, जिसमें हिंदू लड़कियों के नाम के फोल्डर हैं.
KGMU मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें धर्मांतरण के आरोपी रमीज मलिक और दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर शाहीन के भाई परवेज के बीच संबंध सामने आया है. दोनों आगरा के एक ही कॉलेज में पढ़े थे. परवेज भी दिल्ली ब्लास्ट मामले में आरोपी है. यह जानकारी इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकती है क्योंकि दोनों की कॉलेज में मुलाकात हुई थी.
ईडी हरियाणा की अल फालह यूनिवर्सिटी की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है. आरोप है कि यूनिवर्सिटी का निर्माण अपराध से कमाई गई रकम से हुआ. चेयरमैन जव्वाद सिद्दीकी पर छात्रों से धोखाधड़ी और फर्जी मान्यता का आरोप है. रेड फोर्ट ब्लास्ट से भी यूनिवर्सिटी का नाम जुड़ा है.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘व्हाइट कॉलर टेररिज़्म’ की गंभीर समस्या पर चिंता जताई. उन्होंने दिल्ली के रेड फोर्ट में हुए कार बम धमाके के संदर्भ में बताया कि आरोपी पेशेवर डॉक्टर थे, जिनके हाथों में RDX मिला. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पेशेवर सफलता नहीं, बल्कि नैतिकता और चरित्र का विकास होनी चाहिए.
साल 2025 में भारत ने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया. पहलगाम आतंकी हमले से लेकर लाल किले के धमाके तक देश तनाव में रहा. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को कड़ा जवाब दिया. दिल्ली में डॉक्टरों सहित सात आतंकियों को गिरफ्तार किया गया. अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर दबाव डाला, लेकिन भारत ने अपनी विदेश नीति में स्वतंत्रता कायम रखी. देखें ब्लैक एंड व्हाइट का 2025 विशेषांक.
पहलगाम आतंकी नरसंहार, पाकिस्तान की गोलाबारी, भीषण बाढ़ और बाद में सामने आए आतंकी नेटवर्क ने जम्मू-कश्मीर के लिए यह साल बेहद कठिन बना दिया. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत ने राज्य का दर्जा बहाल होने की उम्मीदों पर रोक लगा दी. इसके बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में सीमावर्ती इलाकों को भारी नुकसान हुआ.
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली धमाके को लेकर सवाल उठाए है. उन्होनें कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास कैसे वहा धमाका हुआ, कैसे वहा आतंकवादी पहुंच गए, ये तमाम महत्वपूर्ण समस्याएं सरकार के सामने है, इस पर सरकार को मन, दिल, नियत लगानी चाहिए.'
2025 में खौफनाक हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा सवाल उठा दिया है. अहमदाबाद में विमान क्रैश, गोवा में म्यूजिक इवेंट के दौरान आग और जैसलमेर में बस हादसा जैसी घटनाएं लापरवाही, तकनीकी चूक और नियमों की अनदेखी की मिसाल हैं. ये त्रासदियां देश को झकझोर कर रख गईं. देखें 'कहानी'.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी मुजफ्फर अहमद राथर के खिलाफ NIA कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया है. नोटिस उसके घर पर चिपकाया गया है. 28 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है.
दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट की जांच में NIA ने अनंतनाग और कुलगाम में कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस मामले में अब तक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर समेत 8 आरोपी पकड़े गए हैं और 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
NIA 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की तेजी से जांच कर रही है. इसी सिलसिले में ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, मट्टन जंगल क्षेत्र में ले जाया गया. यही पर उन्होंने ब्लास्ट से पहले विस्फोटकों की टेस्टिंग की थी.
लाल किले के बाहर हुए भीषण धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था को झकझोर दिया था. अब उसी साजिश की परतें धीरे-धीरे अदालत के गलियारों में खुल रही हैं. डॉक्टरों के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से लेकर सुसाइड बॉम्बर की तलाश तक, इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. NIA की पूछताछ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है.
क्वाड ने लाल किला आतंकी हमले के दोषियों को सजा देने की मांग की. समूह ने आतंकवाद की निंदा की और सदस्य देशों से सहयोग का आह्वान किया. बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा, आतंकवाद के खतरों का आकलन और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच तेज हो गई है. NIA ने आरोपी आमिर राशिद अली की कस्टडी सात दिन के लिए बढ़वा ली है. जांच एजेंसी का दावा है कि कार खरीदने से लेकर मॉड्यूल की गतिविधियों तक, अली की भूमिका इस पूरी साजिश में अहम थी.
दिल्ली लाल किले के सामने हुए कार बम धमाके की जाँच में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग और लखनऊ समेत कई इलाकों में छापेमारी की है. गिरफ्तार आरोपियों के घरों की तलाशी ली जा रही है. डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर परवेज के ठिकानों पर भी जांच जारी है.
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है. काजीकुंड, शोपिया, पुलवामा और संबुरा में प्रमुख आरोपियों जैसे डॉक्टर आदिल, जासिर बिलाल, और डॉक्टर मुजम्मिल के घरों की तलाशी ली जा रही है. साथ ही मौलवी इरफान को भी गिरफ्तार किया गया है.