ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वह माप है जो आपका हृदय आपके पूरे शरीर में रक्त पंप करने के लिए उपयोग करता है. बल्ड प्रेशर को पारा के मिलीमीटर (एमएमएचजी) में मापा जाता है और इसे 2 आंकड़ों के रूप में दिया जाता है- सिस्टोलिक दबाव - वह दबाव जब आपका हृदय रक्त को बाहर धकेलता है और डायस्टोलिक दबाव - वह दबाव जब आपका दिल धड़कनों के बीच आराम करता है. उदाहरण के लिए, यदि आपका ब्लड प्रेशर '140 बटा 90' या 140/90mmHg है, तो इसका मतलब है कि आपका सिस्टोलिक दबाव 140mmHg और डायस्टोलिक दबाव 90mmHg है.
आइडियल ब्लड प्रेशर 90/60mmHg और 120/80mmHg के बीच माना जाता है. हाई ब्वड प्रेशर 140/90mmHg या इससे अधिक माना जाता है और लो बल्ड प्रेशर 90/60mmHg से नीचे माना जाता है.
हाई ब्लड प्रेशर अक्सर अनहेल्थी लाइफस्टाइल की आदतों से संबंधित होता है, जैसे धूम्रपान, बहुत अधिक शराब पीना, अधिक वजन होना और पर्याप्त व्यायाम न करना. उपचार न किए जाने पर, हाई ब्लड प्रेशर कोरोनरी हृदय रोग सहित कई गंभीर बिमारी का खतरा बढ़ सकता है. इतना ही नहीं किडनी या आंखों में ब्लड वेसल्स को भी नुकसान हो सकता है.
लो ब्लड प्रेशर थोड़ा कम देखा जाता है. कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी लो ब्लड प्रेशर हो सकता है. लो यह हार्ट फेलियर और निर्जलीकरण सहित कई अंतर्निहित स्थितियों के कारण भी हो सकता है।
High protein roti बनाने का आसान तरीका. Wheat flour में soy chunks मिलाकर पाएं 32g protein, weight loss, muscle gain और diabetes friendly diet.
Bread types and health effects: White, Multigrain या Sourdough? एक्सपर्ट्स ने बताया कौन सी ब्रेड सेहत के लिए सही है और किसमें छिपा है sugar व refined flour का खतरा.
अक्सर लोग सोचते हैं कि हाई बीपी की दवा से किडनी खराब होती है. मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी किडनी को असली खतरा अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर से है. आइए जानते हैं कि अचानक बीपी की दवा बंद करने से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते है.
ब्रायन जॉनसन ने बताया है कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक से शरीर को काफी सारे फायदे होते हैं. मेडिकल स्टडीज के मुताबिक, पोस्ट मील वॉक से क्या फायदे हैं, इस बारे में जानेंगे.
Health benefits of dates: खजूर एक पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है जो फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है. रोजाना 2 खजूर खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में बताएंगे.
स्टडी में पाया गया है कि 2000 से 2020 के बीच बच्चों और टीनएजर्स में हाई ब्लड प्रेशर के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं. मोटापा, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि इसके मुख्य कारण हैं. इसे कैसे कम किया जा सकता है, इस बारे में जानेंगे.
भारत में 21 करोड़ से ज्यादा वयस्क हाई बीपी से जूझ रहे हैं. WHO की 2025 रिपोर्ट कहती है, सिर्फ 39% जानते हैं अपनी बीमारी के बारे में. 83% का बीपी कंट्रोल नहीं. यह दिल-दिमाग की गंभीर बीमारियां ला सकता है. दुनिया में 140 करोड़ प्रभावित. भारत ने मुफ्त दवाओं से सफलता पाई, लेकिन जागरूकता बढ़ानी जरूरी.
हार्ट अटैक का खतरा रात में ज्यादा क्यों होता है? डॉक्टर ने बताया ब्लड प्रेशर, कोर्टिसोल और दवाइयों के टाइमिंग का कनेक्शन.
लव बाइट सिर्फ रोमांटिक निशान नहीं, बल्कि स्ट्रोक और लकवे जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है. जानें डॉक्टर की सलाह, लक्षण और घरेलू उपचार.
इन 5 सप्लीमेंट्स का सेवन अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए! विटामिन A, D, कैल्शियम, आयरन और हर्बल सप्लीमेंट्स सेहत के लिए ज़हर बन सकते हैं. जानिए कैसे.
अब न सुई, न खून! सिर्फ चेहरे को स्कैन करें और 20 सेकंड में जानें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल जैसी जरूरी हेल्थ डिटेल्स. जानें कैसे काम करता है यह नया AI टूल Quick Vitals
एक नई स्टडी के अनुसार, मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है. जो लोग प्रतिदिन 1-3 घंटे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें ब्लड प्रेशर 13% तक बढ़ जाता है. 6 घंटे या उससे अधिक इस्तेमाल करने वालों में यह खतरा 25% तक बढ़ जाता है.
दुनिया में करोड़ों लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं..हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अंजीर का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है.
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना काफी जरूरी है कि आप रोजाना कितनी मात्रा में नमक का सेवन करते हैं. हम आपको कुछ हाई सोडियम फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
ये आप सब में से कई लोगों ने महसूस किया होगा कि ट्रैफिक में कुछ देर तक फंसे रहने के बाद परेशानी होने लगती है. ये बात मानी जाती है कि ट्रैफिक के धुएं से दिल और दिमाग दोनों प्रभावित होते हैं. लेकिन अमेरिका की एक नई स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई है. इसके मुताबिक ट्रैफिक जैम में फंसने पर ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है.
लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहने से लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की परेशानी हो रही है. ट्रैफिक के धुएं से दिल और दिमाग दोनों प्रभावित होते हैं. लेकिन अमेरिका की एक नई स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई है. जिसके मुताबिक ट्रैफिक जाम में फंसने पर ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है. देखें वीडियो.
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना काफी जरूरी है कि आप रोजाना कितनी मात्रा में नमक का सेवन करते हैं. हम आपको कुछ हाई सोडियम फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-
हेल्थ एंड फूड सप्लीमेंट इन्फॉर्मेशन की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. पामेला मेसन ने बताया है कि कौन सी जड़ी-बूटी या वनस्पतियों के प्रयोग से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.
भारत में हर तीसरा आदमी ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है. ब्लड प्रेशर अगर हाई हो जाए यह परेशानी कई बार काफी गंभीर रूप ले लेती है. इंसान को अटैक भी आ सकता है. इसलिए ब्लड प्रेशर जब अचानक बढ़ जाए तो कई ऐसी चीजें हैं, जिनके जरिए उसे तुरंत सामान्य किया जा सकता है.
High Blood Pressure: आजकल हर किसी को खराब लाइफस्टाइल के चलते कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे ऊपर आती है. वहीं, सर्दियों के मौसम में तो हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है. तो आइए जानते हैं कि क्या है इसके खास कारण और कैसे करें इससे बचाव.