भिवंडी
मुंबई (Mumbai) के उत्तर-पूर्व में स्थित, भिवंडी (Bhiwandi) भारत के महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोंकण डिवीजन के ठाणे (Thane) जिले का एक शहर है. ऐतिहासिक रूप से, भिवंडी में कोली और कोंकणी (Koli and Konkani) लोग रहते थे. हालांकि, 20वीं सदी के अंत में, भिवंडी एक छोटा सा शहर बन गया. शहर में कपड़ा उद्योगों के तेजी से उछाल ने भी मुख्य रूप से प्रवासियों को आकर्षित किया.
भिवंडी एक वाणिज्यिक शहर और एक प्रमुख व्यापार केंद्र (Trade Center) है जो मुंबई को शेष भारत से जोड़ता है. शहर की मजबूत और लगातार बिजली और परिवहन बुनियादी ढांचे ने कई कपड़ा कंपनियों को आकर्षित किया. इसलिए 1930 के दशक में, शहर कपड़ा उद्योग का केंद्र बन गया, जिसके पास देश में सबसे ज्यादा पावरलूम (power looms) और हैंडलूम (handlooms) हैं. साथ ही, अधिकांश आबादी पावरलूम क्षेत्र में काम कर रही है. दूसरा सबसे बड़ा पावरलूम होने के कारण, भिवंडी एशिया के सबसे बड़े वेयरहाउसिंग हब में से एक ( Asia's Biggest Warehousing Hub) है क्योंकि इसमें भारत के कुछ सबसे बड़े गोदाम हैं. इसके अलावा, शहर में कामवाड़ी नदी (अब बंदर मोहल्ला) पर एक मसाला बंदरगाह भी है.
मराठी शहर में बोली जाने वाली आधिकारिक भाषा है. भिवंडी में अपनाई जाने वाली संस्कृति महाराष्ट्र, यूपी और बिहार का मिश्रण है. गणेश पूजा, संक्रांति, ईद, बकरीद, सभी त्योहार शहर में बहुत धूमधम के साथ मनाए जाते हैं. इस बीच, डिंडीगढ़ शिवमंदिर, वसई क्रीक, कोलशेत क्रीक शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं (Bhiwandi Tourist Places).
महाराष्ट्र के भिवंडी में FDA ने भोईवाड़ा पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. समरूबाग इलाके की एक रिहायशी इमारत के दो फ्लैटों से प्रतिबंधित गुटखा, फ्लेवर्ड टोबैको और पान मसाला बरामद किया गया है.
भिवंडी में हुए सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटील की मां सुलोचना पाटील ने अपने ही बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बेटे ने उन्हें प्रताड़ित किया, पिस्तौल दिखाकर संपत्ति हड़पने का दबाव बनाया और कई लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की. मां ने मांग की कि बेटे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
भिवंडी में स्कूली बच्चों को ऑटो रिक्शा में ठूंसकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है. रोशन बाग इलाके में तीन सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 17 बच्चे बैठे दिखाई दिए. कुछ बच्चे चालक के पास, 6 से 7 पिछली सीट पर और 2 से 3 बच्चे सामान रखने की जगह पर बैठे थे. ट्रैफिक पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की है.
महाराष्ट्र के भिवंडी के रोशन बाग इलाके में तीन सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 17 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है. कुछ बच्चे चालक के पास और सामान रखने की जगह पर भी बैठे दिखे. वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालक पर कार्रवाई की.
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में 3,470 पन्नों की चार्जशीट दाखिल हुई है. जांच में आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र बाहर निकालने का आरोप सामने आया है. मामले में 18 आरोपी हैं, जिनमें 16 गिरफ्तार हो चुके हैं.
भिवंडी TET पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस ने सोलापुर से प्रकाश पवार को गिरफ्तार किया है. इसके साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 16 हो गई है. पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी, जिसके बाद अदालत ने उसे 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. आरोपी के वकील ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए इसे सिर्फ शक के आधार पर बताया है.
महाराष्ट्र के भिवंडी में कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे की असल वजह स्थानीय नगर निगम के इमारत का गलत वर्गीकरण और प्रशासनिक लापरवाही पाई गई है. वार्ड अधिकारी ने इमारत को कम खतरनाक श्रेणी में रखा, जिससे निवासियों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका.
मुंबई के भिवंडी में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि मरम्मत के दौरान पिलर टूटने से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे हैं.
महाराष्ट्र के भिवंडी में कोहिनूर नाम की 4 मंजिला इमारत गिर गई है. मलबे में 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पिछले कई दिनों से इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके 3 पिलर को तोड़ दिया था, जिससे इमारत अपनी मजबूती खो बैठी और आखिरकार भरभरा कर गिर गई. हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. NDRF की टीम के साथ-साथ भिवंडी पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है.
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत जमींदोज़ हो गई, इस हादसे में 9 लोगों की जान चल गई है. कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है.
महाराष्ट्र के भिवंडी के चर्चित TET पेपर लीक मामले में अदालत ने सभी 14 आरोपियों को 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब आरोपियों से आमने-सामने और संयुक्त पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी दस्तावेजों के लेन-देन, आरोपियों के संपर्क और पूरे पेपर लीक नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.
महाराष्ट्र के भिवंडी TET पेपर लीक मामले में कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. अब संयुक्त पूछताछ के जरिए कथित पेपर लीक नेटवर्क, दस्तावेजों के लेन-देन और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच तेज होगी. मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी. तब तक पुलिस हिरासत के दौरान होने वाली पूछताछ से कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.
खैरथल तिजारा जिले के तसई गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बिजली करंट से छोटे भाई जितेंद्र चौहान की मौत हो गई. उसकी मौत की खबर सुनकर बड़े भाई प्रकाश चौहान सदमे में आ गए और हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई. एक ही दिन में दो भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया.
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तारियों के बाद मामले में कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. पुलिस अब पूरे रैकेट के नेटवर्क, अन्य आरोपियों और पेपर लीक की साजिश की गहराई से जांच कर रही है.
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भिवंडी में एक्सपायर और खराब खाद्य पदार्थों को दोबारा बाजार में बेचने वाले अंतर-राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान 52 लाख रुपये से अधिक का अवैध खाद्य स्टॉक जब्त किया गया.
महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक हाईवे पर भिवंडी तालुका में एक पेपर-रोल गोदाम में आग लग गई. आग तेज़ी से फैली और नौ गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के पेपर-रोल जलकर खाक हो गए. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है और न ही किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी विकराल थी कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग में गोदाम में रखा लाखों रुपये का स्क्रैप और अन्य सामान जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
मुंबई के भिवंडी शहर में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है. पानी की कमी के कारण लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं. भीषण गर्मी के इस मौसम में जल समस्या ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है. पानी की कमी का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण भिवंडी का टेक्सटाइल उद्योग गंभीर संकट में है, जहां बढ़ती लागत, मजदूरों की कमी और घटती मांग से कारोबार ठप पड़ता जा रहा है. एलपीजी की कमी की वजह से बड़ी संख्या में मजदूर अपने गांव लौट गए हैं.
ठाणे के भिवंडी इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस संगीन आरोप में 58 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने POCSO और BNS की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. जानें पूरा मामला.
राहुल गांधी 12 साल पुराने मानहानि मामले में तीसरी बार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट में पेश हुए हैं. उनके वकील नारायण अय्यर ने कोर्ट में इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी. यह मामला एक RSS व्यक्ति द्वारा दायर किया गया था. आजतक संवाददाता ने इस विषय पर वकील से बातचीत की. देखें वीडियो.