scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

चीख-पुकार, मलबा और रेस्क्यू…भिवंडी हादसे की 8 PHOTOS में देखें मंजर

भिवंडी हादसा
  • 1/8

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत भरभराकर गिर गई, इस हादसे में 9 लोगों की जान चल गई है. हालांकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं. (Photo: PTI)
 

भिवंडी हादसा
  • 2/8

बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. NDRF की टीमें, पुलिस और दमकल की गाड़ियां फौरन मौके पर पहुंची. (Photo: PTI)
 

भिवंडी हादसा
  • 3/8

मलबे के नीचे 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. NDRF, पुलिस की टीमें तेजी से बचाव अभियान में लगी हैं.(Photo: PTI)

Advertisement
भिवंडी हादसा
  • 4/8

पोकलेन मशीनों और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. (Photo: ITG)

भिवंडी हादसा
  • 5/8

स्थानीय लोगों के मुताबिक मरम्मत के दौरान ठेकेदार और मजदूरों ने इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे जिसके कारण इस इमारत की नींव कमजोर हो गई और गुरुवार को जमींदोज हो गई. (Photo: ITG)

भिवंडी हादसा
  • 6/8

पहली मंजिल पर काम कर रहे लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. (Photo: ITG)

भिवंडी हादसा
  • 7/8

जिला प्रशासन और आपातकालीन टीमें मलबे को साफ कर वहां दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए आधुनिक उपकरणों की भी सहायता ली जा रही है. (Photo: ITG)

भिवंडी हादसा
  • 8/8

भिवंडी हादसे में मलबे के नीचे फंसे एक व्यक्ति को निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement