भगवान राम (Bhawan Ram) हिंदू धर्म के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, यानी ऐसा व्यक्ति जो जीवन के हर रिश्ते और कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और आदर्श तरीके से निभाता है. भगवान राम की कहानी हमें सच्चाई, धैर्य और कर्तव्य निभाने की सीख देती है.
भगवान राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर हुआ था. वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न उनके छोटे भाई थे. बचपन से ही राम बहुत विनम्र, शांत और आज्ञाकारी थे. उन्होंने गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त की और सभी विद्या में निपुण बने.
भगवान राम के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना उनका 14 साल का वनवास है. जब उनके पिता राजा दशरथ ने रानी कैकेयी को दिए वचन के कारण राम को वनवास भेजा, तो उन्होंने बिना किसी विरोध के इसे स्वीकार कर लिया. उनके साथ उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण भी वनवास गए. यह घटना हमें सिखाती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हमें अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए.
वनवास के दौरान लंका के राजा रावण ने माता सीता का हरण कर लिया. इसके बाद भगवान राम ने वानर सेना और हनुमान की मदद से लंका पर चढ़ाई की. एक बड़े युद्ध के बाद उन्होंने रावण का वध किया और सीता को वापस अयोध्या ले आए. यह कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा उदाहरण है.
वनवास पूरा होने के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआय इसी खुशी में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. राम के राजा बनने के बाद अयोध्या में “रामराज्य” स्थापित हुआ, जहां सभी लोग सुखी और सुरक्षित थे.
रामनगरी अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ. आधुनिक विज्ञान और आध्यात्म के संगम से साक्षात सूर्य देव ने रामलला के मस्तक पर तिलक लगाया. करीब 4 मिनट तक चली इस खगोलीय घटना को देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने सीधा प्रसारण के जरिए देखा.
नेपाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है, जहां 35 साल के बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले लिया है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के तहत नियुक्त किया. रैपर से नेता बने बालेन की पार्टी RSP को 275 में से 182 सीटें मिलीं, जिससे उन्हें साफ तौर पर बहुमत मिला.
Ram Navami 2026: राम नवमी के खास मौके पर जानते हैं भगवान श्रीराम के चरणों में बने 48 दिव्य चिन्हों का रहस्य और उनका आध्यात्मिक महत्व. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये चिन्ह सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष से जुड़े माने जाते हैं. जानें दाहिने और बाएं चरण के शुभ प्रतीकों का अर्थ और महत्व.
रणबीर कपूर स्टारर रामायण के फर्स्ट लुक का इंतजार रामनवमी पर बहुत उत्साह से किया जा रहा था. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बता दिया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक अब हनुमान जयंती के मौके पर, 2 अप्रैल 2026 को आएगा. रामायण के लिए फैन्स की एक्साइटमेंट इस अनाउंसमेंट के बाद और बढ़ जाएगी.
अयोध्या की सुरक्षा के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक और 1000 से ज्यादा CCTV कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। सरयू घाटों पर SDRF और NDRF की टीमें तैनात हैं, जबकि सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मुस्तैद हैं.
क्या आप जानते हैं? 'रामायण' जैसे ऐतिहासिक शो में भगवान राम का अमिट किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को शुरुआत में इस रोल के लिए मना कर दिया गया था.
पंचमुखी हनुमान भगवान हनुमान का दुर्लभ और शक्तिशाली स्वरूप है, जिसमें उनके पांच मुख होते हैं. यह रूप महिरावण और अहिरावण का वध करने के लिए प्रकट हुआ था. पंचमुखी हनुमान के पांच मुख भक्ति, शक्ति, भय नाश, धन-समृद्धि और विद्या के प्रतीक हैं.
भगवान श्रीराम का जन्म केवल एक कारण से नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे कई शाप और वरदान थे जो रामचरित मानस में तुलसीदास द्वारा संक्षेप में बताए गए हैं। जय-विजय के शाप से लेकर ऋषि कश्यप और अदिति के वरदान तक, सभी ने श्रीराम के अवतार को संभव बनाया.
रामनवमी से पहले अयोध्या पूरी तरह सजकर तैयार है. रामलला का दिव्य श्रृंगार, 1 हजार 251 हवन कुंडों पर महायज्ञ और दोपहर 12 बजे ‘सूर्य तिलक’ सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा. देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. सुरक्षा के लिए शहर को 6 जोन और 29 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
इस वर्ष 27 मार्च को ही रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस महोत्सव को लेकर पूरी रामनगरी भक्ति और उल्लास में डूबी है. रामनवमी पर सुबह 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित द्रव्यों से भव्य अभिषेक किया जाएगा. रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा और उन्हें 56 भोग अर्पित किए जाएंगे.
Ram Navami 2026: राम नवमी 2026 का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा. यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बेहद खास माना जाता है. इस मौके पर श्रीराम स्तुति का पाठ करना शुभ होता है और जीवन में सुख-शांति लाने वाला माना जाता है. जानिए राम नवमी का महत्व और पढ़ें श्रीराम स्तुति.
Ram Navami 2026 Vastu Tips: रामनवमी पर कुछ खास वस्तुएं घर लाना बेहद शुभ माना जाता है. जानिए तुलसी, शंख और चांदी के सिक्के जैसे उपाय कैसे आपके घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं.