भजन सम्राट अनूप जलोटा का विवादों से गहरा नाता रहा है. वो निजी जिंदगी और कमेंट्स को लेकर अकसर सुर्खियों में छा जाते हैं. इस बार भजन सम्राट ने तीन शादियों पर बात की है.
द निधी शो में उन्होंने अपनी तीन शादियों का जिक्र किया. मेरी पहली शादी बहुत अच्छी थी, लेकिन चार साल बाद थोड़ी दर्दनाक हो गई. मेरी पत्नी मेरे सहयोगी के साथ चली गई थीं.
'उसके बाद मेरे पिता जी ने कहा कि मेरी एक स्टूडेंट है, उससे शादी कर लो. मैंने कहा कि ठीक है. इस शादी ने भी बहुत तकलीफ दी. एक साल में ही हमारा डिवोर्स हो गया.'
अनूप जलोटा कहते हैं कि मेरी तीसरी शादी बहुत अच्छी रही. हम 21 साल साथ रहे, उनका हार्ट खराब हो गया था. हमने अमेरिका जाकर उनका हार्ट हार्ट ट्रांसप्लांट कराया. हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद वो 13 साल तक जिंदा रहीं. लेकिन बाद में ऐसी हालत हो गई थी कि उनका निधन हो गया.
'अभी हमारा बेटा है, जो 30 साल का हो गया है. वो अमेरिका में है. उन्होंने कहा कि तीन शादियां करना बुरा नहीं है. लेकिन हमारे यहां तीन पत्नियां एक साथ रखना मना है. एक टाइम पर एक शादी की, जब डिवोर्स हो गया, तो दूसरी की. जब दूसरी शादी टूटी, तो तीसरी शादी की.'
उनसे पूछा गया कि जिसने तीन शादियां की है, उसका अनुभव अलग होगा. आपको लगता है कि शादी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हां करनी चाहिए. वो भाग्य पर है कि आपको पार्टनर कैसा मिला. उनसे कहा गया कि आमिर खान तीसरी शादी पर बहुत ट्रोल हो गए. इसे लव जिहाद बोला गया.
उन्होंने कहा कि राजा दशरथ की भी तीन शादियां थीं. लेकिन जब भगवान राम ने सीता जी से शादी की, तो उन्होंने कहा कि अब मैं नई प्रथा शुरू कर रहा हूं. प्रथा ये है कि हमारे यहां एक ही शादी होगी. तब से हमारे यहां एक बार शादी होती है. अब तलाक हो जाए या किसी की मृत्यु हो जाए, तो बात अलग है.
उनसे पूछा गया कि तो क्या आप फिर से शादी करेंगे और आमिर खान अपनी जगह सही हैं. उन्होंने कहा कि वो मुस्लिम हैं. उनकी बात अलग है. उनके यहां तीन पत्नियां रखने की परमिशन है.
अनूप जलोटा से पूछा गया कि क्या अब आपको प्यार होगा. उन्होंने कहा कि अब प्यार नहीं होगा. क्योंकि मैं गालिब के शेर को बहुत मानता हूं. दिल मोहब्बत से भर गया गालिब.
All Photos: Facebook/bhajanmaestro