बीड
बीड जिला (Beed), भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक प्रशासनिक जिला है (District of Maharashtra). जिला मुख्यालय बीड में ही स्थित हैं. जिले का क्षेत्रफल 10,693 वर्ग किमी है (Beed Area) और इसकी जनसंख्या 2,585,049 है जिसमें से 17.91% शहरी हैं (Beed Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 242 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Beed Density). यह जिला ग्यारह तहसीलों में विभाजित है (Beed Tehsils).
बीड में कृषि मुख्य व्यवसाय है और यह काफी हद तक मानसून की बारिश पर निर्भर है. बीड भी एक ऐसा जिला है जो बड़ी संख्या में गन्ना कटर प्रदान करता है. बीड का एक बड़ा क्षेत्र चट्टानी और पहाड़ी है, विशेष रूप से घियोराई, अष्टी, अंबाजोगई, कैज और पटोदा तालुक, ये वे स्थान हैं जहां कस्टर्ड सेब की खेती की जाती है (Beed Economy).
बीड जिले में कई शासकों और राज्यों का एक लंबा इतिहास रहा है. प्राचीन काल में इस शहर को चंपावती नगरी कहा जाता था. शहर अभी भी कुछ पुराने स्मारकों का साक्षी है जो कई शहर के प्रवेश द्वार है. शहर की सुरक्षा दीवारों के रूप में अतीत की महिमा के संकेत दिखाते हैं. 19वीं शताब्दी तक, मराठवाड़ा का यह हिस्सा निजाम राजशाही के अधीन था, लेकिन बाद में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और निजाम सैनिकों के बीच संघर्ष के बाद इसे भारतीय गणराज्य में शामिल कर लिया गया (Beed History).
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आवारा कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया. एक ही दिन में कुत्ते ने करीब 47 लोगों को काट लिया. घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. सभी को अस्पताल लाया गया, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया. 19 लोगों को गंभीर चोटों के चलते रेफर किया गया है. घटना के बाद लोगों ने नगर परिषद से ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में एक आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में करीब 47 लोगों को काट लिया. इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घायलों को परली के उप जिला अस्पताल में उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया. गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
बीड की रमाबाई रणवीर ने बेटियों की पढ़ाई के लिए 3 किलोमीटर की मैराथन दौड़कर 3 हजार रुपये का पुरस्कार जीता था. उनकी कहानी सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत तक पहुंची, जिसके बाद NALSA ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेकर मदद शुरू की.
महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई में रमाबाई रणवीर ने बेटियों की पढ़ाई का खर्च जुटाने के लिए ‘अमृत दौड़’ में हिस्सा लिया और 3 किलोमीटर की दौड़ नंगे पांव पूरी कर पहला स्थान हासिल किया. पति की 2012 में मौत के बाद वह अकेले दोनों बेटियों की परवरिश कर रही हैं.
महाराष्ट्र के बीड जिले के परली में दहीफले परिवार में चार पीढ़ियों और करीब 200 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है. पांचवीं पीढ़ी में पोती के आने की खुशी में परिवार ने अस्पताल से घर तक मां और नवजात गार्गी का ढोल-नगाड़ों के साथ रथ में भव्य स्वागत किया. इस मौके पर दादा-दादी खुशी से भावुक नजर आए.
महाराष्ट्र के बीड में दहीफले परिवार में करीब 200 साल और चार पीढ़ियों बाद बेटी का जन्म हुआ है. नन्ही गार्गी के स्वागत में परिवार ने मां-बेटी को फूलों से सजे रथ में बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया है. वीडियो में जानें परिवार के उत्साह के बारे में.
बीड जिले के अंबाजोगाई में 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बेटियों की पढ़ाई के लिए नंगे पैर मैराथन दौड़कर पहला स्थान हासिल किया. पति की मौत के बाद दोनों बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रहीं रमाबाई अकादमी में खाना बनाने का काम करती हैं. चप्पल फिसलने पर उन्होंने नंगे पैर दौड़ लगाई और तीन हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता.
क्या किसी किसान के लिए उससे भी ज्यादा दर्दनाक कुछ हो सकता है, जब 4 एकड़ की मेहनत खेत में खड़ी हो और बाजार उसे कौड़ियों के भाव भी न पूछे? महादेव कराड की कहानी आज बीड़ जिले के हजारों किसानों की जंग बनकर सामने आई है, जहां बारिश की बेरुखी और मंडी के गिरते दामों ने उम्मीदों पर सीधा वार किया है.
महाराष्ट्र के बीड़ में आवारा कुत्ते के हमले का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शिवतेज नगर में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्ची के गाल का मांस तक नोच लिया. चीख सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया. गंभीर हालत में बच्ची को ICU में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका स्थित पुरुषोत्तमपुरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में फर्जी शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अलग-अलग पुरुषों से शादी कराकर लाखों रुपये ठगे गए. आरोपी गैंग ने नौवीं शादी भी करवाई और पीड़ित से लाखों रुपये लेकर महिला फरार हो गई. पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक युवती ने गांव के युवक से शादी की. विधि-विधान से शादी के बाद वह विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची. फिर कुछ दिन बाद वह गायब हो गई. अब दूल्हे का कहना है कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. जिससे उसकी शादी कराई गई, वह पहले आठ लोगों से शादी कर चुकी थी. वह घर से लाखों रुपये और जेवर भी ले गई है.
बीड जिले के कुंबेफल गांव में 24 वर्षीय महेश भणगे ने दोस्तों के साथ हुए विवाद और जन्मदिन में न बुलाए जाने से मानसिक तनाव के चलते जहर पीकर अपनी जान दे दी. परिजन उसे छत पर बेहोश पाया और तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
महाराष्ट्र के बीड जिले में 17 वर्षीय विवाहित लड़की का शव कुएं से बरामद किया गया है. यह मामला न सिर्फ एक संदिग्ध मौत का है, बल्कि बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक अपराध की ओर भी इशारा कर रहा है. लड़की पिछले तीन दिनों से लापता थी और अब उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
बीड़ जिले के हिवरापहाड़ी गांव में 17 वर्षीय विवाहिता के साथ हुई अमानवीय घटना ने समाज को झकझोर दिया है. देर रात घर से अगवा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे गांव की चावड़ी के खंभे से बांध दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के पिंपलनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिवरापहाड़ी गांव से एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की शादीशुदा युवती को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने अत्याचार के बाद पीड़िता को गांव की सार्वजनिक चावड़ी के खंभे से बांध दिया और फरार हो गए.
बीड जिले से घरेलू प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां तीन बेटियों की मां ने कथित रूप से ससुराल वालों के लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र में बीड के धरूर घाट में बड़ा हादसा हो गया. हैदराबाद से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे कार्डबोर्ड से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ट्रक करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया. इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. चालक ने समय रहते चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली.
बीड जिले में मानव तस्करी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 21 वर्षीय विवाहिता को महज एक महीने में तीन बार अलग-अलग लोगों को बेचकर जबरन शादी कराई गई. चौथी बार बेचने की तैयारी की खबर मिलते ही पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली.
महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 साल की शादीशुदा को एक महीने में तीन बार अलग अलग लोगों को बेचकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. चौथी शादी की बात सुनकर पीड़िता ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
बीड जिले में होली मनाने जा रहे युवकों की कार तेज रफ्तार के कारण पलटकर कुएं की दीवार से टकरा गई. हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना शिरूर कासार तहसील के नागर्याचीवाड़ी के पास हुई. एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.