बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को पाकिस्तान में सबसे खतरनाक अलगाववादी समूहों में से एक माना जाता है. खासकर बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में. यह समूह सुरक्षा बलों, बुनियादी ढांचे और विदेशी निवेशों को निशाना बनाकर कई हाई-प्रोफाइल हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. अमेरिका सहित कई देशों ने बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित किया है.
11 मार्च 2025 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला करके बीएलए ने कथित तौर पर ट्रेन को हाईजैक कर 400 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया और कम से कम छह सैनिकों की हत्या कर दी (Pakistan Train Hostage 2025 BLA).
बीएलए बलूचिस्तान की आजादी चाहता है, जो एक संसाधन संपन्न प्रांत है और जिसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है.
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर उसने हमला किया है. बीएलए के अनुसार, उसने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कैंपों को निशाना बनाया है.
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने बलोचिस्तान के मस्तुंग में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़े हमले में 45 सैनिकों को मार गिराया है.
पाकिस्तान ने अपने ही प्रांत में 'ऑपरेशन शाबान' शुरू किया है. हवाई और जमीनी कार्रवाई में एक हफ्ते में 105 से ज्यादा अलगाववादी मारे गए हैं. इस अभियान में सुरक्षा बलों ने हमलों के जवाब में कार्रवाई तेज कर दी है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आतंकी हमले में मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 42 हो गई. पाकिस्तान का दावा है कि उसकी सेना ने एक सर्च ऑपरेशन में 54 विद्रोहियों को मार गिराया है. इस बीच बड़े-बड़े दावे करने वाला पाकिस्तान जंग में जान गंवाने वाले अपने जवानों को बुनियादी सम्मान भी नहीं दे रहा है.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने जिवानी में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड्स कैंप पर हमले का एक वीडियो जारी किया है. BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे गए. देखें वीडियो.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने 24 मई को हुए घातक ट्रेन हमले का बदला लेते हुए 17 विद्रोहियों को मार गिराया है. सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर मस्तुंग, नुश्की, जेहरी, खुजदार और केच जिलों में ऑपरेशन चलाया था. विद्रोहियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान में सैन्य ट्रेन पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. इस हमले में 82 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 121 घायल बताए जा रहे हैं.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर वसीम अहमद को बंधक बना लिया है. BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है और आगे की जानकारी जल्द जारी करने की बात कही है.
ईरान की रणनीति पर काम कर रहे बलोच विद्रोहियों ने पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की बोट पर पहला समुद्री हमला किया, जिसमें 3 जवान मारे गए. BLA ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे अपनी नई सैन्य रणनीति बताया. इससे बलूचिस्तान में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ गई हैं. पाकिस्तान की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है.
ग्वादर पोर्ट और CPEC को लेकर चीन-पाकिस्तान की बड़ी रणनीति अब बड़े संकट में फंसती दिख रही है. बलोच विद्रोह अब जमीन से निकलकर समुद्र तक पहुंच गया है. आखिर क्यों बढ़ा ये संघर्ष और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, विस्तार से समझिए...
बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने जिवानी के पास पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की नाव पर पहला समुद्री हमला कर तीन जवानों को मारने का दावा किया है. यह विद्रोह की रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत है.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के पास पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की एक गश्ती नाव पर हमले का वीडियो जारी किया है. BLA का दावा है कि ये उसका पहला नौसैनिक हमला था, जिसे 12 अप्रैल को अंजाम दिया. वहीं देश बर में बैशाखी का उत्सव मनाया जा रहा है.लोगों ने ध्यान, स्नान और धान से की दिन की शुरुात.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के पास पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की एक गश्ती नाव पर हमले का वीडियो जारी किया है. BLA का दावा है कि ये उसका पहला नौसैनिक हमला था, जिसे 12 अप्रैल को अंजाम दिया. वीडियो में BLA के लड़ाकों को समुद्र में गश्ती नांव पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के पास पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की एक गश्ती नाव पर हमले का वीडियो जारी किया है. BLA का दावा है कि ये उसका पहला नौसैनिक हमला था, जिसे 12 अप्रैल को अंजाम दिया गया. वीडियो में कथित तौर पर बीएलए के लड़ाके समुद्र में एक गश्ती नाव पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये हमला ईरान सीमा के पास अरब सागर में हुआ, जो इस तरह की पहली घटना मानी जा रही है.
Pakistan-Afghanistan border पर जेट गिराए जाने का दावा वायरल. क्या F-16 था या JF-17 Thunder? Tolo News ने “Pak aircraft” की बात कही, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं. सोशल मीडिया वीडियो पर उठे सवाल.
बलूच विद्रोह, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव, ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले और रूस-यूक्रेन युद्ध की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है. बलूचिस्तान में पाकिस्तान की झीलती आर्थिक और राजनीतिक स्थिति, क्षेत्रीय संसाधनों का दुरुपयोग और विद्रोह की जड़ें चर्चा में हैं. साथ ही मिडल ईस्ट में सैन्य गतिविधियों, अमेरिका-ईरान संबंधों की नजदीक भविष्य की संभावित जंग पर भी प्रकाश डाला गया.
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को एक बलूच एक्टिविस्ट के विरोध का सामना करना पड़ा. एक्टिविस्ट ने उन्हें पाक सेना के 'हाथों का मोहरा' बताते हुए बलूचिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों पर सवाल उठाए गए. काकर 15 से 17 फरवरी तक ओस्लो दौरे पर हैं और उनके साथ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती भी मौजूद हैं.
बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के तहत कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया है. संगठन ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि 17 सैनिक पकड़े गए थे. इनमें से 10 सैनिकों को छोड़ दिया गया जबकि 7 अभी भी कैद में हैं. वीडियो में कैद सैनिक खुद को पहचानते हुए सरकार से बलूच कैदियों को छोड़ने की अपील कर रहे हैं.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के दूसरे चरण में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवानों को पकड़ा है. बीएलए ने कहा है कि उसके पास 7 पाकिस्तानी सैनिक हैं और अगर कैदी अदला-बदली शुरू नहीं हुई तो एक हफ्ते के भीतर उन्हें मौत की सजा दी जा सकती है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
QAHR यूनिट के ऐलान के साथ BLA ने दो मिनट का एक वीडियो और कई तस्वीरें जारी कीं. वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र में दो बीएलए जवानों को ड्रोन परीक्षण करते दिखाया गया है, जबकि आगे के फुटेज में ग्वादर में ड्रोन गतिविधि का दावा किया गया है.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने "ऑपरेशन हेरोफ II" के तहत 14 शहरों में 76 हमले कर 362 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को मारने का दावा किया है. पाकिस्तान सरकार ने इसके उलट 200 से ज्यादा उग्रवादियों के मारे जाने की बात कही है. दोनों पक्षों के आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.