आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS)
आतंकवाद विरोधी दस्ता (Anti-Terrorism Squad) महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, उत्तर प्रदेश (UP ATS), राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित भारत के कई राज्यों में एक विशेष पुलिस बल है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में, इसका नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी करते हैं. दस्ते ने देश में कई आतंकवादी हमलों को रोका है.
यूपी एटीएस (UP ATS) की जांच में नोएडा से पकड़े गए संदिग्धों तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह और समीर खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ये दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI के इशारे पर उत्तर प्रदेश में बड़े आतंकी हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में थे.
यूपी एटीएस ने नोएडा से तुषार चौहान और समीर खान को गिरफ्तार कर एक आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है. ये आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के संपर्क में थे. इन्हें उत्तर प्रदेश में हैंड ग्रेनेड और पिस्टल से चर्चित हस्तियों की टारगेट किलिंग करने का जिम्मा सौंपा गया था.
देश विरोधी साजिश और टेरर नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और साउथ अफ्रीका में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर उत्तर प्रदेश में बड़े धमाकों और नरसंहार की खौफनाक साजिश रची जा रही थी.
एक बड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसका मकसद भारत में अशांति फैलाना था.
यूपी एटीएस ने लखनऊ में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल से कई सनसनीखेज ऑडियो रिकॉर्डिंग्स बरामद की हैं. इन ऑडियो में पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा रेकी करने, टारगेट चुनने और धमाके के समय को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. साजिश के तहत वारदात का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भी भेजना था.
यूपी एटीएस की जांच में 'आतंकी हैंडलर' के रूप में उभरे आकिब खान ने दुबई से एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है. एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ वीडियो कॉल वायरल होने के बाद विवादों में आए आकिब ने खुद को बेगुनाह बताते हुए न्यूज़ चैनलों और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
यूपी के बिजनौर और मेरठ से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिस वीडियो कॉल में दिखे हथियारों को खिलौना मानकर पुलिस ने क्लीनचिट दी थी, अब एटीएस ने उसी आरोपी आकिब का सीधा संबंध आईएसआई और आतंकी गतिविधियों से उजागर किया है.
मुरादाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध ISIS आतंकी हारिश अली बीडीएस की पढ़ाई की आड़ में कैंपस में कट्टरपंथ का जहर फैला रहा था. एटीएस की जांच में उसके 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' और संभावित 'डॉक्टर मॉड्यूल' का खुलासा हुआ है, जिसके जरिए वह यूपी के 12 जिलों के शिक्षित युवाओं को बरगला रहा था.
Agra News: यूपी एटीएस ने कोच्चि में तैनात नौसेना कर्मी आदर्श कुमार (निवासी आगरा) को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी संवेदनशील फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजता था. एटीएस ने सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
संदिग्ध आतंकी फैजान शेख के फोन से सोशल मीडिया पर पैगंबर और मुसलमान विरोधी सात प्रमुख चेहरों की पहचान हुई है. ये लोग फैजान के निशाना पर थे, अब एटीएस इन चेहरों की प्रोफाइल और उनके काम की जांच कर रही है.
पंजाब पुलिस ने आतंक और संगठित अपराध के गठजोड़ पर बड़ा प्रहार किया है. गैंगस्टर से आतंकवादी बने दो अहम आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. विदेश में बैठकर पंजाब में आतंकी साजिशें रच रहे इन अपराधियों की गिरफ्तारी से इंटरनेशनल नेटवर्क बेनकाब हुआ है.
गुजरात एटीएस ने एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और दो आरोपियों- अजय कुमार सिंह और रश्मिनी पाल को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में एक जासूस दमन से और दूसरा गोवा से पकड़ा गया है. ये दोनों पाकिस्तानी ऑपरेटिव के संपर्क में थे.
लखनऊ में एटीएस ने बांग्लादेशी महिला नरगिस और उसके पति समीर को गिरफ्तार किया है. नरगिस 2006 में अवैध रूप से भारत आई थी और निर्मला व जैसमीन जैसी फर्जी पहचानों से रह रही थी. उसने हरिओम आनंद की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाए थे. एटीएस अब फर्जीवाड़े के इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
आतंकी कनेक्शन के मामले में लखनऊ की डॉक्टर शाहीन के घर पर यूपी एटीएस की छापेमारी के एक हफ्ते बाद भी सन्नाटा पसरा हुआ है. पड़ोसियों ने शाहीन और उसके परिवार को शांत स्वभाव का बताते हुए हैरानी जताई कि वह जैश जैसे आतंकी संगठन से कैसे जुड़ गई. पड़ोसियों ने कहा कि इस्लाम आतंकवाद का समर्थन नहीं करता.
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व सहायक प्रोफेसर डॉ. शाहीन सिद्दीकी के रिकॉर्ड ATS ने मंगलवार को जब्त कर लिए हैं. लोक सेवा आयोग से चयनित डॉ. शाहीन 2013 में कॉलेज से अचानक लापता हो गई थीं, जिसके बाद 2021 में उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं थीं. एजेंसियां अब उनके पुराने संपर्क और गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं.
गुजरात ATS ने ISKP मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो देश में जहर से आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था. गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सैयद चीन से MBBS करने के बाद भारत लौटा और राइसिन नामक घातक जहर तैयार करने में जुटा हुआ था.
रिसिन एक घातक रासायनिक जहर है, जो अरंडी के बीजों के कचरे से बनता है. थोड़ी सी मात्रा (5 माइक्रोग्राम) भी सांस या इंजेक्शन से देने पर इंसान की जान ले सकती है. लक्षण: पेट दर्द, उल्टी, फेफड़े फटना. कोई इलाज नहीं, 36-72 घंटे में मौत. गुजरात एटीएस ने ISIS की आतंकी साजिश रोकी. आसानी से बनना और उपलब्धता इसे आतंकी हथियार बनाती है. ये एक तरह का बायो-केमिकल वेपन है.
गुजरात ATS ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. सूत्रों के मुताबिक, गुजरात में गिरफ्तार आतंकियों के पास से जो केमिकल मिला है, वह 'साइनाइड से 600 गुना ज्यादा जहरीला' है. गिरफ्तार आतंकियों ने लखनऊ में RSS दफ्तर की रेकी की थी. और इनका मकसद केमिकल हमला करके बड़े पैमाने पर तबाही मचाना था.
शामली के युवक आजाद सैफी को गुजरात एटीएस ने दो साथियों के साथ हथियारों और आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मदरसा से 'मोलवियत' की पढ़ाई कर रहे आजाद की गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं. उसके घर पर पूछताछ के लिए टीम पहुंची.
महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के कोंडवा इलाके से जुबेर हंगरकर नामक संदिग्ध आतंकी को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है. आरोपी का संबंध आतंकी संगठन अल-कायदा से बताया जा रहा है. एटीएस ने कुछ दिन पहले की छापेमारी के दौरान नए सबूत पाए थे, जिनके आधार पर गिरफ्तारी हुई है.
यूपी एटीएस ने ISIS की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है. भोपाल के रहने वाले अदनान ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे जज रवि कुमार दिवाकर को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी. अदनान ने इंस्टाग्राम पर जज की तस्वीर के साथ भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की गई.