अनुराग ठाकुर, राजनेता
अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur BJP MP) भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनेता और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा में सांसद हैं (Anurag Thakur MP from Hamirpur). वह खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं (Anurag Thakur Sports, Youth Affairs and Information and Broadcasting Minister). इससे पहले, ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. वे पहली बार मई 2008 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे. वे चौथी बार, 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं. ठाकुर जनवरी, 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले सांसद बने (Anurag Thakur Sansad Ratna Award).
ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 (Anurag Thakur Date of Birth) को हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था और उनका परिवार हिंदू राजपूत समुदाय से है. वह प्रेम कुमार धूमल और शीला देवी के सबसे बड़े बेटे हैं (Anurag Thakur Parents). उनके पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे. उन्होंने दोआबा कॉलेज, जालंधर, पंजाब से बी.ए.स्नातक की डिग्री ली है (Anurag Thakur Education).
ठाकुर ने 27 नवंबर 2002 को हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी शेफाली ठाकुर (Anurag Thakur Wife) से शादी की.
ठाकुर मई 2008 में, हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारत की 14 वीं लोकसभा के संसद सदस्य के रूप में चुने गए. वह इसी क्षेत्र से लोकसभा के लिए लगातार चार बार चुने गए. 2010 में, ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया (Anurag Thakur Bhartiya Janata Yuva Morcha National President).
अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था (Anurag Thakur Ranji Cricketer). उन्होंने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक मैच खेला है और 2000/2001 सीज़न में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ एक मैच में कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया है. वह मई 2015 से फरवरी 2017 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष थे (Anurag Thakur BCCI President).
अनुराग ठाकुर जुलाई 2016 में, प्रादेशिक सेना का हिस्सा बने, बाद में, उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया. वह प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बनने वाले भाजपा के पहले सांसद हैं (Anurag Thakur Captain, Territorial Army ).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @ianuragthakur है. उनके फेसबुक पेज का नाम Anurag Thakur है. वह इंस्टाग्राम पर official.anuragthakur यूजरनेम से एक्टिव हैं.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालत बुरी होती जा रही है. लोग मान चुके हैं कि मई के महीने में ममता बनर्जी सत्ता से विदा होंगी. यह बौखलाहट और घबराहट का भाव साफ नजर आ रहा है. लोगों की इच्छा है कि इस बार मई में ममता दीदी से मुक्ति मिले. देखें वीडियो.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश से आने वाली घुसपैठ की समस्या अब बंगाल में गंभीर रूप से बढ़ रही है. रोहिंग्या मुसलमानों को काफी संरक्षण मिल रहा है जिसका असर बंगाल के स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है.
टीम इंडिया ने लगातार फाइनल्स में पहुँच कर क्रिकेट जगत में अपनी श्रेष्ठता साबित की है. अंतिम गेंद तक चले इस शानदार मैच में टीम की फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने सभी का दिल जीता. टीम इंडिया के प्रति हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं. यह उपलब्धि टीम की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.
अनुराग ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को राजनीति और नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करता है. युवा चंगे मेकर्स नामक इस लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से युवा पॉलिसी मेकिंग, प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, नेताओं एवं एनजीओ के साथ काम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. साथ ही, वे समाज की विभिन्न चुनौतियों को समझकर उनके प्रभावी समाधान निकालने में सक्षम होंगे.
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि राहुल को नर्सरी से ही शिक्षा शुरू करनी होगी क्योंकि उनका ज्ञान बहुत ही कम है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब भारत से नफरत करने लगे हैं और इसी कारण वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी बर्लिन में घड़ियाली आंसू बहा रहे थे और वहां देश को नीचा दिखाने गए थे. कांग्रेस पार्टी ने जानबूझकर भारतीय बाजार को चीनी उत्पादों के लिए खुला छोड़ दिया था जबकि MSME सेक्टर को कमजोर किया जा रहा था.
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने यूपीए सरकार के समय चीनी प्रोडक्ट के लिए भारतीय बाजार खुला छोड़ दिए जाने का दावा किया.
भारत से मैच न खेलने पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है. राजनीति के कारण मैच बहिष्कार करने वाले देशों पर आईसीसी को ग्रांट रोकने और बैन लगाने जैसे कदम उठाने चाहिए.
India vs Pakistan cricket row: Anurag Thakur ने ICC से पाकिस्तान की grant रोकने और कुछ साल के लिए international cricket ban की मांग की.
सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2017 में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने से इनकार करने पर अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटा दिया था. अब कोर्ट ने वर्ष 2017 में दिए गए अपने आदेश में संशोधन करते हुए ठाकुर को बीसीसीआई की आंतरिक, प्रशासनिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दे दी है.
अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, BCCI में पद संभालने पर. लगा 9 साल पुराना बैन हटा. सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत देते हुए बीसीसीआई से जुड़े कार्यों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है
BJP नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला करते हुे कहा कि 2014 से 2026 तक सरकार ने हर विषय पर खुलकर चर्चा की है, इसी क्रम में इस बार भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अच्छी चर्चा हुई. हालांकि, विपक्षी नेता राहुल गांधी ने संसद और लोकतंत्र की अवमानना की है। स्पीकर की रूलिंग के बावजूद उन्होंने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया.
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट 2026 की प्रमुख बातों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी. बजट में विकसित भारत के सपनों को प्रतिबिंबित किया गया है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि मनरेगा के तहत पहले 100 दिन रोजगार मिलता था, अब इसे 125 दिन तक बढ़ा दिया गया है. इससे ग्रामीणों को अधिक दिहाड़ी कमाने का मौका मिलेगा. यह योजना ग्रामीण भारत के विकास और आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक है. रोजगार की अवधि बढ़ाने से लोगों की आजीविका मजबूत होगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा. इस योजना के माध्यम से रोजगार की गारंटी और अधिक लोगों तक पहुंचती है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि आती है.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राम जी के गुण गाने और रोजगार व आजीविका मिशन की गारंटी देने पर कांग्रेस को केवल राम के नाम से दिक्कत है. विपक्ष का मकसद राम भक्तों का अपमान करना है.
कांग्रेस पार्टी वर्तमान में संघर्ष कर रही है और लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही है. फिर भी पार्टी के नेताओं का मानना है कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, तब तक पार्टी बड़ी सफलताएँ हासिल करेगी और चुनावों में मजबूती से वापसी करेगी.
BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में मनरेगा और VB-G RAM G के बीच अंतर बताया है. उन्होनें कहा कि मनरेगा योजना में पहले केवल सौ दिन रोजगार उपलब्ध था लेकिन G RAM G में अवधि बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है. इसके साथ ही भुगतान प्रक्रिया जिसमें पहले 15 दिन बाद पैसा मिलता था अब एक हफ्ते में भुगतान हेगा.
लोकसभा में ई-सिगरेट पीने को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद विवादों में घिर गए हैं. बीजेपी ने कीर्ति आजाद पर सदन में वेपिंग करने का आरोप लगाया गया. कीर्ति आजाद के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. स्पीकर ऐक्शन ले सकते हैं, और टीएमसी नेतृत्व पल्ला झाड़ चुका है.
इस साल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ई-सिगरेट का मुद्दा चर्चाओं में बना हुआ है. बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि संसद परिसर के अंदर टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ई-सिगरेट पी रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
संसद के चालू शीतकालीन सत्र में न सिर्फ संसद के भीतर, संसद के बाहर भी सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़ रहे हैं. पहले हफ्ते में जहां दोनों पक्ष रेणुका चौधरी के कुत्ता लेकर पहुंचने पर भिड़ गए थे, वहीं अब ई-सिगरेट को लेकर आमने-सामने हैं.
लोकसभा में ई-सिगरेट के इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि सांसद संसद परिसर में ई-सिगरेट पी रहे हैं. वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है.
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा के अंदर टीएमसी सांसद के ई-सिगरेट पीने का मुद्दा उठाने के कुछ घंटों बाद सौगत रॉय को संसद परिसर के मकर गेट पर ई-सिगरेट पीते देखा गया. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गिरिराज सिंह ने टीएमसी सांसद को टोका, जिस पर उन्होंने दिल्ली प्रदूषण का हवाला देकर अपने किए का बचाव करने की कोशिश की.