अकोला
अकोला (Akola), भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है (District of Maharashtra). अकोला शहर जिला मुख्यालय भी है. अकोला जिला अमरावती डिवीजन (Amravati Division) का मध्य भाग है, जो पूर्व ब्रिटिश राज बरार प्रांत हुआ करता था. इस जिले का क्षेत्रफल 5,428 वर्ग किमी है (Akola Area). यह उत्तर और पूर्व में अमरावती जिले से, दक्षिण में वाशिम जिले से और पश्चिम में बुलढाणा जिले से घिरा है. वाशिम पहले 1999 तक अकोला का हिस्सा था. अकोला जिले में सात तालुका शामिल हैं जो अकोला, अकोट, तेलहारा, बालापुर, बरशीतकली, मुर्तिजापुर और पतूर हैं (Akola Location).
पूर्णा नदी जिले की उत्तरी सीमा का हिस्सा बनाती है और जिले का शीर्ष उत्तर भाग आस नदी और शाहनूर नदी के साथ अपने वाटरशेड के भीतर स्थित है. वान नदी अमरावती जिले से प्रवेश करने के बाद जिले की उत्तर-पश्चिम सीमा का हिस्सा बनाती है. मुन नदी जिले के दक्षिण-पश्चिमी भाग में बहती है, मोरना नदी जिले के मध्य-दक्षिण भाग में बहती है, जबकि दक्षिण-पूर्व में कटेपूर्णा नदी और उमा नदी बहती है (Akola Rivers).
2011 की जनगणना के अनुसार अकोला जिले की जनसंख्या 1,813,906 है (Akola Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 321 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Akola Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 11.6% थी (Akola Population Growth). अकोला में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 942 महिलाओं का लिंगानुपात है (Akola Sex Ratio) और साक्षरता दर 88.05% है (Akola Literacy).
कपास और ज्वार जिले में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें हैं. तेल और दाल मिलें भी बड़े पैमाने पर हैं. अर्थव्यवस्था ज्यादातर कृषि आधारित है. आजकल सोयाबीन की फसल एक महत्वपूर्ण फसल है क्योंकि इस क्षेत्र में प्रमुख सोयाबीन के पौधे आ गए हैं (Akola Economy).
महाराष्ट्र के अकोला में दो युवकों ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर एक 70 साल के कारोबारी से 25 लाख रुपये ठग लिए. गूगल से बनाई गई नकली आईडी दिखाकर आरोपियों ने कारोबारी को इतना डराया कि कैश और मोबाइल उनके हवाले कर दिया. हालांकि पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है.
महाराष्ट्र के अकोला में महानगरपालिका की लापरवाही से मुख्य पाइपलाइन फूटने पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया. काटेपूर्णा बांध के घटते जलस्तर और नागरिकों के आक्रोश पर पूरी रिपोर्ट...
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित वीरता सम्मान समारोह में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए अकोला के जवान प्रवीण जंजाल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया. उनकी मां शालू जंजाल ने सम्मान ग्रहण किया और भावुक होकर राष्ट्रपति के कंधे पर सिर रखकर रो पड़ीं. यह पल पूरे देश के लिए भावनात्मक और गर्व से भरा रहा.
महाराष्ट्र के अकोला में खरीफ सीजन शुरू होते ही यूरिया खाद के लिए भारी किल्लत मच गई. इसके चलते किसान रात 3 बजे से ही कृषि केंद्रों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर थे. हालांकि, प्रशासन की मुस्तैदी के बाद अब खाद वितरण का काम तेज होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है.
महाराष्ट्र में अकोला की जेल में 48 घंटे के भीतर दो विचाराधीन कैदियों की मौत हो गई. दोनों कैदियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजहों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के अकोला जिला कारागार में 48 घंटे के भीतर दो विचाराधीन कैदियों की मौत का मामला सामने आया है. पहली घटना 25 मई की रात की है, जब बेलखेड़ निवासी 42 वर्षीय दीपक रामदास चातारकर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
महाराष्ट्र के अकोला में एक ट्रैक्टर शोरूम में आग लग गई. धमाके के बाद ट्रैक्टर में आग लगी. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन इस दौरान एक दमकलकर्मी हल्का झुलस भी गया.
विदर्भ के किसानों को खरीफ सीजन से पहले डीजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है. सप्लाई चेन में देरी और बढ़ती मांग के कारण पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत हो रही है, जिससे किसान 50-80 किलोमीटर दूर जाकर डीजल लेने को मजबूर हैं. अकोला जिले में डीजल उपलब्ध है, लेकिन आसपास के जिलों से भीड़ बढ़ने से दबाव बढ़ गया है.
अकोला के गांव में एक शादी ने सबका ध्यान खींच लिया. यहां दूल्हा-दुल्हन ने कार या घोड़ी की बजाय ट्रैक्टर पर बैठकर मैरिज गार्डन में एंट्री की. किसान परिवार से जुड़े दूल्हे ने इस खास अंदाज से खेती, गांव और अपनी मिट्टी से जुड़ाव का मैसेज दिया. यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
अकोला और अमरावती समेत विदर्भ में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही हीटवेव (लू) का असर तेजी से बढ़ा है. जिसके चलते दोनों जिलों में 350 से ज्यादा लोग लू की चपेट में आ चुके हैं.
अकोला में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 48 घंटे तक जंगल में बड़ा ऑपरेशन चलाया. 105 जवान, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी को सावरगांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब फॉरेंसिक जांच और जल्द चार्जशीट की तैयारी में जुटी है.
महाराष्ट्र के अकोला में एक युवती को गेमिंग ऐप के जरिए फर्जी पहचान बनाकर बुलाने का मामला सामने आया है. आरोपी जमीर काजी पर हरियाणा की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर पांच दिनों तक घर में रखने का आरोप है. युवती के लापता होने पर परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया. मामले के बाद तनाव बढ़ा और संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के अकोला जिले में कथित लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया. आरोप है कि एक विवाहित मुस्लिम युवक ने गेमिंग ऐप के जरिए फर्जी पहचान बनाकर हरियाणा की एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसे अकोला बुलाकर पांच दिनों तक अपने घर में रखा.
महाराष्ट्र के अकोला में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बाबा और दैवीय शक्तियों वाला बताकर दरबार लगाता था. उस पर बच्चों के साथ गलत और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे अमरावती से पकड़ लिया.
महाराष्ट्र में अकोला के निंभा गांव में एक कथित भोंदू बाबा द्वारा बच्चों के साथ अमानवीय और खतरनाक हरकतों का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक रील के आधार पर बाल कल्याण समिति ने शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन उर्फ गुलाल शेष बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि बाबा बच्चों को कपड़ों से पकड़कर घुमाता था, दांतों से उठाता था और कीलों पर बैठाने जैसे खतरनाक कृत्य करता था.
'इलाज' के नाम पर एक बाबा मासूम बच्चों को दांतों से उठाए, उनके कपड़ों से पकड़कर घुमाए और कीलों पर बैठाए- और लोग इसे 'चमत्कार' समझकर देखते रहें. अकोला के निंभा गांव से सामने आई यह तस्वीर किसी हॉरर कहानी की नहीं, बल्कि हकीकत है. इंस्टाग्राम पर वायरल एक रील ने इस भोंदू बाबा के खौफनाक खेल का पर्दाफाश किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब पूरे मामले की जांच तेज हो गई है.
Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है. राज्य के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मार्च से 12 अप्रैल तक राज्य में 15 हीटस्ट्रोक के मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने अलर्ट मोड में अस्पतालों में हीटस्ट्रोक वार्ड बनाए हैं. डॉक्टरों ने दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.
अकोला जिले में अतिरिक्त कलेक्टर प्रमोद राहुल गायकवाड़ पर स्टोन क्रशर कारोबारियों से अवैध वसूली और धमकी के आरोप में FIR दर्ज हुई. शिकायत में गायकवाड़ पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है.
महाराष्ट्र के अकोला से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद एक महिला आरोपी से ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने डर्टी डिमांड कर दी. महिला ने जब इस मामले की शिकायत की तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. पीड़ित महिला 80 लाख रुपये के फ्रॉड मामले में लॉकअप में बंद थी.
महाराष्ट्र के अकोला में एक अनोखी शादी चर्चा में है. यहां ग्रेजुएट दुल्हन प्राची ठाकुर अपनी ही बारात में घोड़ी पर सवार होकर निकलीं. रानी लक्ष्मीबाई के रूप में सजी प्राची ने हाथ में तलवार लेकर बेटी और बेटे की बराबरी का संदेश दिया. इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
महाराष्ट्र के अकोला शहर में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी देखने को मिली, जहां दुल्हन अपनी ही बारात में घोड़ी पर सवार होकर निकली. इस अनूठे नजारे ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. दुल्हन प्राची ठाकुर ग्रेजुएट हैं और उनकी इच्छा थी कि शादी में वही परंपरा निभाई जाए जो आमतौर पर दूल्हे के लिए होती है.