scorecardresearch
 

LPG सिलेंडर की टेंशन खत्म! गैस से कम पैसे में बन जाएगा घर का पूरा खाना, ये है खास डिवाइस

LPG सिलेंडर की किल्लत बढ़ रही है और ये महंगा भी हो गया है. ऐसे में इलेक्ट्रिक से चलने वाला प्रेशर कुकर आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है. इसमें आप घर का पूरा खाना बना सकते हैं.

Advertisement
X
Electric Pressure Cooker (Photo: ITG)
Electric Pressure Cooker (Photo: ITG)

भारत में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. इतना ही नहीं, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी हो रही है. मिडिल ईस्ट वॉर की इसकी वजह बताई जा रही है. देश के कई जगहों पर एक सिलेंडर डबल प्राइस पर ब्लैक में बेचा जा रहा है. 

कई शहरों में LPG सिलेंडर आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है. ऐसे में अगर सिलेंडर की समस्या आपके साथ भी हो जाए तो कुकिंग का दूसरा ऑप्शन है. यानी बिना गैस के भी हर तरह का खाना बनाया जा सकता है. इसके लिए इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत पड़़ेगी. 

एक डिवाइस है Instant Pot Multi-Use Electric Pressure Cooker. ये ऑनलाइन काफी लोकप्रिय है और इसकी रेटिंग भी काफी अच्छी है. यह ऐसा किचन डिवाइस है जो गैस के बिना सिर्फ बिजली से खाना बना सकता है और कई अलग-अलग कुकिंग उपकरणों का काम एक साथ कर देता है.

यह भी पढ़ें: दाल-चावल, सब्जी और सूप तक... ₹2000 का यह गैजेट बिना LPG के बना सकता है खाना

पहले आपको बताते हैं कि इलेक्ट्रिक कुकर काम कैसे करते हैं और इसमें कौन सी टेक्नोलॉजी और प्रोसेसर का यूज किया जाता है. इसके बाद आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पॉपुलर इलेक्ट्रिक प्रेशर या स्मार्ट कुकर के बारे में बताएंगे कि उसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं. 

Advertisement

LPG संकट में क्यों काम आ सकता है इलेक्ट्रिक कुकर

भारत ज्यादातर घरों में खाना LPG पर बनता है. अगर कभी गैस खत्म हो जाए, सिलेंडर मिलने में देरी हो जाए या कीमत बहुत बढ़ जाए तो किचन चलाना मुश्किल हो सकता है.

यहीं इलेक्ट्रिक कुकर काम आता है. इसे बस बिजली के सॉकेट में लगाइए और इसमें खाना बनाया जा सकता है. यानी अगर गैस खत्म भी हो जाए तो भी खाना बनाना बंद नहीं होगा. युद्ध, सप्लाई संकट या गैस की कमी जैसे हालात में ऐसे उपकरण एक तरह का बैकअप किचन सॉल्यूशन बन सकते हैं.

क्या है यह इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर

यह एक तरह का बिजली से चलने वाला प्रेशर कुकर होता है. इसमें स्टील का बर्तन लगा होता है और बाहर हीटिंग सिस्टम होता है. जब इसे बिजली से जोड़ते हैं तो अंदर गर्मी पैदा होती है और भाप बनती है. यही भाप दबाव बनाती है और खाना जल्दी पक जाता है.

यह भी पढ़ें: LPG हुआ महंगा, "LPG हुआ महंगा, देश भर में किल्लत, बिना गैस के कुकिंग कर सकते हैं आप, ये हैं पांच विकल्प

इसमें एक स्मार्ट सिस्टम लगा होता है जो तापमान और समय को अपने आप कंट्रोल करता है. यानी आपको बार-बार गैस कम-ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ती.

Advertisement

एक मशीन में कई काम

इस तरह के इलेक्ट्रिक कुकर की खास बात यह है कि यह सिर्फ कुकर नहीं होता. यह किचन के कई सामान का काम अकेले कर सकता है. इसमें प्रेशर कुकर, धीमी आंच पर पकाने वाला बर्तन, चावल बनाने वाला कुकर, भाप में पकाने वाला बर्तन, हल्का भूनने वाला बर्तन, दही जमाने वाला मोड और खाना गर्म रखने वाला मोड जैसे कई फीचर मिलते हैं.

यानी एक ही मशीन में कई तरह की कुकिंग की जा सकती है.

इसमें क्या-क्या बनाया जा सकता है

इलेक्ट्रिक कुकर में लगभग वही सब खाना बन सकता है जो गैस पर बनता है. इसमें चावल, दाल, खिचड़ी, राजमा, छोले, पुलाव और सब्जियां आसानी से बनाई जा सकती हैं. इसके अलावा इसमें सूप, पास्ता और नूडल्स भी बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दाल-चावल, "दाल-चावल, सब्जी और सूप तक... ₹2000 का यह गैजेट बिना LPG के बना सकता है खाना

भाप वाले मोड की मदद से इडली, मोमोज और स्टीम की हुई सब्जियां भी तैयार की जा सकती हैं. कई लोग इसमें दही जमाते हैं और केक भी बनाते हैं. छोटे घर और स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद होता है. 

इलेक्ट्रिक कुकर खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होता है जो हॉस्टल में रहते हैं, किराए के कमरे में रहते हैं या जिनके पास पूरा किचन सेटअप नहीं होता. बस एक बिजली का प्लग चाहिए और आप कहीं भी खाना बना सकते हैं.

Advertisement

Instant Pot Duo 7-in-1 की खासियत

जिस इलेक्ट्रिक कुकर की बात हो रही है, वह Instant Pot Duo 7-in-1 इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर है. यह एक ऐसा किचन डिवाइस है जो एक साथ कई डिवाइसेज का काम कर सकता है. यानी अलग-अलग मशीन रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

इसमें लगभग 5.7 लीटर की क्षमता मिलती है, जो छोटे परिवार के लिए काफी होती है. एक बार में 4-6 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है. इसके अंदर फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील का बर्तन दिया गया है, जो मजबूत होता है और खाना बराबर तरीके से पकाने में मदद करता है.

बटन और स्क्रीन - आसान है कंट्रोल सिस्टम

इसमें कई स्मार्ट कुकिंग प्रोग्राम भी दिए गए हैं. उदाहरण के लिए सूप, दाल-बीन्स, चावल, मांस, दलिया या स्टीम जैसे मोड पहले से सेट होते हैं. आपको बस सामग्री डालकर एक बटन दबाना होता है और मशीन खुद तापमान और समय संभाल लेती है.

यह डिवाइस खाना बनाने की प्रक्रिया को भी तेज कर देता है. कंपनी के मुताबिक प्रेशर कुकिंग मोड में खाना ट्रेडिशनल तरीकों के मुकाबले काफी जल्दी बन सकता है और ऊर्जा की बचत भी होती है.

सुरक्षा के लिए इसमें कई सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं. जैसे ओवरहीट से बचाव, सुरक्षित लॉक सिस्टम और प्रेशर कंट्रोल तकनीक, जिससे खाना बनाते समय दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement