
देश में इस समय अलग अलग राज्यों से LPG की किल्लत की खबरें आ रही हैं. हाल ही में गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं. इसकी वजह मिडिल ईस्ट वॉर बताई जा रही है.
गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के बीच अब लोग ऐसे किचन गैजेट्स की तलाश कर रहे हैं जिनसे बिना LPG के भी खाना बनाया जा सके. बाजार में अब कई ऐसे छोटे इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस आ गए हैं जो खास तौर बिना गैस कुकिंग के लिए बनाए गए हैं. अच्छी बात ये है कि ये पोर्टेबल हैं और आप इन्हें अपने साथ ट्रैवल पर भी कहीं लेकर जा सकते हैं.
हम आपको एक सस्ते, लेकिन काम के गैजेट के बारे में बता रहे हैं जिससे बिना गैस कुकिंग आसान हो जाएगी. हालांकि ये छोटा है और इसकी लिमिटेशन भी हैं. लेकिन अगर गैस की किल्लत है तो कुछ दिनों तक के लिए आप इसे आराम से यूज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 900 रुपये का LPG सिलेंडर भूल जाइए! ₹5000 में बनाइए Gas-Free Kitchen, सालों साल टेंशन फ्री
सस्ता और मल्टीपर्पस कुकिंग पॉट, गैस की जरूरत नहीं
ई कॉमर्स वेबसाइट पर Goodscity Multipurpose Electric Travelling Cooker अवेलेबल है. इसे एक तरह का छोटा मल्टी-कुक इलेक्ट्रिक पॉट कहा जा सकता है.
यह डिवाइस देखने में भले ही एक इलेक्ट्रिक केतली जैसा लगता हो, लेकिन इसमें कई तरह की कुकिंग की जा सकती है. कंपनी के मुताबिक इसमें पानी या दूध उबालने के अलावा चाय, कॉफी, सूप, नूडल्स और दूसरी लिक्विड डिश भी आसानी से बनाई जा सकती हैं.

यही वजह है कि ऐसे गैजेट्स अब उन लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं जो बिना गैस के भी किचन चलाने का तरीका ढूंढ रहे हैं.
छोटा गैजेट, लेकिन कई काम
इस कुकिंग डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टीपर्पस डिजाइन है. इसमें सिर्फ उबालना ही नहीं बल्कि हल्की कुकिंग भी की जा सकती है. यानी अगर आपके पास गैस स्टोव नहीं है तो भी इस छोटे पॉट में मैगी, पास्ता, अंडा या हल्की सब्जियां जैसी चीजें बनाई जा सकती हैं.
यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हॉस्टल में रहते हैं, ट्रैवल करते हैं या छोटे कमरे में रहते हैं जहां गैस सिलेंडर रखना आसान नहीं होता. कई लोग इसे ऑफिस या पीजी में भी इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह हल्का और पोर्टेबल होता है.
यह भी पढ़ें: LPG महंगा, "LPG हुआ महंगा, देश भर में किल्लत, बिना गैस के कुकिंग कर सकते हैं आप, ये हैं पांच विकल्प
क्षमता और पावर कितनी है?
इस इलेक्ट्रिक कुकिंग पॉट की क्षमता लगभग 1.2 लीटर है. यानी इसमें एक या दो लोगों के लिए खाना आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह करीब 600 वॉट की पावर पर काम करता है, जिससे पानी या खाना जल्दी गर्म हो जाता है.
इसके अंदर नॉन-स्टिक सिरेमिक कोटिंग दी गई है ताकि खाना नीचे चिपके नहीं और साफ करना आसान रहे. इसके साथ ग्लास लिड भी दी जाती है जिससे खाना पकते समय अंदर का हिस्सा देखा जा सकता है.
इसमें क्या-क्या बना सकते हैं?
अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इस तरह के मल्टी-कुक इलेक्ट्रिक पॉट में कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं. जैसे चाय या कॉफी बनाना, दूध उबालना, सूप या दलिया बनाना, नूडल्स या पास्ता तैयार करना और अंडा उबालना. कुछ लोग इसमें हल्की सब्जियां या ओटमील भी बना लेते हैं.
हालांकि इसमें पूरी तरह गैस स्टोव जैसा भारी खाना बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन छोटे-मोटे रोजमर्रा के काम के लिए यह काफी काम का गैजेट साबित हो सकता है.
कीमत कितनी है?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस तरह के इलेक्ट्रिक मल्टी-कुक पॉट की कीमत आमतौर पर करीब ₹1800 से ₹2000 के आसपास देखने को मिलती है. फिलहाल ये ऐमेजॉन पर लगभग 2000 रुपये का मिल रहा है.