scorecardresearch
 

अनजान नंबर से आया फोन, हेलो बोलते ही क्यों कट जाती है कॉल? ये है नया स्कैम

अनजान नंबर से कॉल आता है और हेलो बोलते ही अचानक वह कॉल कट जाती है. असल में यह एक तरह का स्कैम है, जिसमें स्कैमर्स का एक ग्रुप ये चेक करता है कि फोन नंबर एक्टिव है या नहीं. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी ने बताया है कि इस तरह की कॉल्स की रिपोर्ट करनी चाहिए. साथ ही लोगों को कैसे सावधानी बरतनी चाहिए, उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
साइलेंट कॉल स्कैम से बचाव के लिए स्पैम कॉल्स ना उठाएं. (File Photo: Unsplash.com)
साइलेंट कॉल स्कैम से बचाव के लिए स्पैम कॉल्स ना उठाएं. (File Photo: Unsplash.com)

आज के समय में बहुत से लोग हैं, जिनको बार-बार अनजान नंबर से कॉल आता है. इसके बाद जैसे ही कॉल उठाते हैं और हेलो बोलते है तो फिर कॉल कट जाता है. ये असल में एक साइलेंट कॉल स्कैम है, जिसकी जानकारी खुद गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C के साइबर दोस्त ने पोस्ट करके दी है. 

साइलेंट कॉल स्कैम के तहत स्कैमर्स का ग्रुप ये देखता है कि कौन-कौन से नंबर एक्टिव हैं. जैसे ही कॉल रिसीव होने के बाद शख्स हेलो बोलता है तो कॉल कट जाती है. यह ऑटोमेटेड सिस्टम होता है. 

साइबर दोस्त ने बताया है कि हो सकता है कि इसके बाद आपको साइबर स्कैम्स वाली कॉल्स की संख्या में इजाफा हो जाए, जो आपको डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश तक कर सकते हैं. पोस्ट में बताया है कि इसके लिए नेशनल साइबर पोर्टल पर जाकर कंप्लेंट दर्ज कराएं. 

बार-बार आने वाली अनजान कॉल्स से सावधान रहें

बार-बार अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल्स को ब्लॉक कर देना चाहिए. फिर संदिग्ध नंबर की नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर रिपोर्ट करनी चाहिए.साइबर क्राइम पोर्टल पर Check & Report सेक्शन में जाकर रिपोर्ट करें. 

Advertisement

साइबर दोस्त का पोस्ट 

साइलेंट कॉल स्कैम से कैसे बचें? 

साइलेंट कॉल स्कैम से बचाव के लिए जरूरी है कि अगर किसी नंबर से बार-बार कॉल आती है तो संदिग्ध नंबर को ब्लॉक कर दें. 

हेलो कहने के बाद अगर कॉल कट जाती है तो ऐसे कॉल्स पर दोबारा कॉल करने से बचना चाहिए. 

अब टेलीकॉम कंपनियां अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल पर स्पैम की जानकारी देती हैं. ऐसी कॉल्स को रिसीव करने से बचना चाहिए.  

यह भी पढ़ें: साइबर स्कैम में 1.10 करोड़ रुपये गंवाने वाले बुजुर्ग ने बताई 3 जरूरी बातें, सेफ्टी के लिए हमेशा रखें याद

साइबर ठगों से रहें सावधान 

साइबर ठग लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों को फॉलो करते हैं. ऐसे में साइबर ठगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए. अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स, मैसेज और लिंक आदि से दूर रहना चाहिए. साइबर ठग आपकी पर्सनल डिटेल्स आदि को चोरी कर सकते हैं या फिर बैंक खाता को खाली कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement