scorecardresearch
 

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ TikTok फाउंडर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, नंबर-1 पर कौन है?

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ टिक टॉक फाउंडर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. न्यूज ऐप से शुरुआत हुई और फिर टिक टॉक बनाया. अब इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स टिकटॉक के शॉर्ट वीडियो ट्रेंड को फॉलो करते हैं.

Advertisement
X
टिक टॉक फाउंडर झांग यिमिंग (Photo: Reuters)
टिक टॉक फाउंडर झांग यिमिंग (Photo: Reuters)

दुनिया की टेक इंडस्ट्री में हर दिन नई कहानियां बनती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो पूरी दुनिया को चौंका देती हैं. ऐसी ही एक कहानी है TikTok बनाने वाले झांग यिमिंग की, जिन्होंने हाल ही में एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. 

अंबानी को पीछे छोड़ बाइटडांस यानी टिक टॉक के फाउंडर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. इनकी नेटवर्थ 92.8 बिलियन डॉलर्स है, जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 86.9 बिलियन डॉलर है. पहले नंबर पर गौतम अडानी हैं जिनकी नेटवर्थ 117.4 बिलियन डॉलर है. ये डेटा फोर्ब्स की ताजा रैंकिंग का है.

यह भी पढ़ें: 'एल्गोरिदम सिर्फ एंगेजमेंट बढ़ा सकते हैं, न्यूजरूम इंसानी सूझबूझ से ही चलेंगे...', AI पर बोलीं कली पुरी

यह सिर्फ दौलत की कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसने साधारण शुरुआत से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक खड़ी कर दी.

चार कमरे के फ्लैट से शुरू हुई टिक टॉक की कहानी

झांग यिमिंग का जन्म चीन में हुआ. उनका बचपन किसी बड़े बिजनेस परिवार में नहीं बीता. उन्होंने पढ़ाई के बाद एक आम नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की. कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में वह एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे, जहां कुछ ही कमरों में उनका पूरा काम और जिंदगी चलती थी. 

Advertisement

बचपन से ही वह पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन उनके पास कोई बड़ा बिजनेस बैकग्राउंड नहीं था. उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और करियर की शुरुआत एक आम टेक कर्मचारी की तरह की.

लेकिन उनकी सोच अलग थी. उन्हें हमेशा लगता था कि इंटरनेट सिर्फ जानकारी देने का जरिया नहीं है, बल्कि यह लोगों के बिहेवियर को समझकर उन्हें वही दिखा सकता है जो वे देखना चाहते हैं.

न्यूज ऐप से हुई शुरुआत

अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने कई छोटी कंपनियों में काम किया. कभी सर्च इंजन से जुड़ा काम किया, तो कभी ट्रैवल वेबसाइट में टेक रोल निभाया. इसी दौरान उन्होंने एक बात बहुत गहराई से समझी, इंटरनेट सिर्फ जानकारी देने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह यूजर्स को समझने का सबसे बड़ा जरिया है.

यह भी पढ़ें: Amazon का विरोध, 30000 लोगों की छंटनी, लेकिन AI पर कंपनी खर्च कर रही है 30 लाख करोड़ रुपये

उनका पहला बड़ा प्रोडक्ट था Toutiao, एक न्यूज ऐप. लेकिन यह कोई साधारण न्यूज ऐप नहीं था. इसमें एल्गोरिद्म के जरिए हर यूजर को अलग-अलग खबरें दिखाई जाती थीं. यानी जो आपको पसंद है, वही आपके सामने आएगा. यह उस समय एक क्रांतिकारी आइडिया था.

Toutiao के सक्सेस ने झांग यिमिंग को भरोसा दिया कि उनका रास्ता सही है. इसके बाद उन्होंने वीडियो कंटेंट पर ध्यान देना शुरू किया. यहीं से TikTok की कहानी शुरू होती है.

Advertisement

2012 में ByteDance की शुरुआत हुई

झांग यिमिंग ने 2012 में ByteDance नाम की कंपनी शुरू की. शुरुआत में उन्होंने एक न्यूज ऐप बनाया, जो यूजर्स को उनकी पसंद के हिसाब से खबरें दिखाता था. यह आइडिया उस समय नया था, क्योंकि ज्यादातर प्लेटफॉर्म एक जैसा कंटेंट सभी को दिखाते थे.

लेकिन ByteDance ने एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करके हर यूजर के लिए अलग फीड तैयार किया. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. इसके बाद आया TikTok और इसके बाद से अब तक ये लगातार ग्रो ही कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या कंपनियों को खल रही है कर्मचारियों की कमी? फूटने लगा है AI का बुलबुला

TikTok ने सोशल मीडिया की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया. जहां पहले लोग लंबी पोस्ट और वीडियो देखते थे, वहीं TikTok ने छोटे वीडियो का ट्रेंड शुरू किया. लेकिन इसकी असली ताकत उसका एल्गोरिद्म था, जो कुछ ही समय में समझ जाता था कि यूजर क्या देखना चाहता है.

TikTok को Meta तक ने किया कॉपी!

यही वजह है कि TikTok कुछ ही सालों में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऐप बन गया. भारत से लेकर अमेरिका तक, हर जगह यह ऐप छा गया. हालांकि TikTok को कई देशों में विवादों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद कंपनी की ग्रोथ रुकी नहीं. भारत में भी टिकटॉक बैन है, लेकिन अमेरिका जैसे देशों में ये नंबर -1 है. 

Advertisement

आज ByteDance दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट टेक कंपनियों में से एक है. और इसी कंपनी की वजह से झांग यिमिंग की संपत्ति तेजी से बढ़ी है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने एशिया के सबसे अमीर लोगों में टॉप स्थान हासिल कर लिया है, जहां उन्होंने मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें: Airtel के इस प्लान पर क्यों मचा है बवाल! आपका इंटरनेट भी हुआ स्लो?

Meta जैसी बड़ी कंपनियों ने टिक टॉक के कई फीचर्स अपने प्लेटफॉर्म पर लाए हैं. शॉर्ट वीडियो का ट्रेंड इसी ऐप से स्टार्ट हुआ था और अब इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा ऐसेट रील ही है. 

लाइमलाइट से दूर रहते हैं ByteDance फाउंडर

सबसे दिलचस्प बात यह है कि झांग यिमिंग खुद को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं. उन्होंने ByteDance के CEO पद से भी हटकर खुद को कंपनी के रोजमर्रा के काम से अलग कर लिया, लेकिन उनकी बनाई हुई टेक्नोलॉजी आज भी दुनिया को चला रही है.

इतनी बड़ी सफलता के बावजूद झांग यिमिंग हमेशा लो प्रोफाइल रहते हैं. उन्होंने 2021 में ByteDance के CEO पद से इस्तीफा भी दे दिया, ताकि वह लंबे समय की स्ट्रैटिजी पर ध्यान दे सकें.

उनकी सक्सेस का सबसे बड़ी वजह  उनका डेटा और एल्गोरिद्म पर भरोसा रहा है. उन्होंने यह समझ लिया था कि फ्यूचर उन प्लेटफॉर्म्स का है जो यूजर्स को समझते हैं, सिर्फ कंटेंट नहीं दिखाते.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement