scorecardresearch
 

कैसा है शुभमन गिल के माथे पर चिपका डिवाइस TEMPLE, न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस मैच के दौरान हुआ स्पॉट

न्यूजीलैंड में शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक फिटनेस ट्रैकर को माथे पर चिपकाया, जिसका नाम TEMPLE है. TEMPLE को Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने तैयार किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान TEMPLE डिवाइस पहने दिखे. (Photo: AI Generated)
शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान TEMPLE डिवाइस पहने दिखे. (Photo: AI Generated)

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. 4 नवंबर से न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज शुरू होगी. शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान एक खास डिवाइस के साथ नजर आ चुके हैं, जो उन्होंने माथे पर चिपकाया हुआ था.

इमेज में गोल्डन कलर में नजर आने वाला डिवाइस TEMPLE है, जिसको Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर योयल के नए स्टार्टअप ने तैयार किया है. इसकी कीमत 84,999 रुपये है और इसका प्री ऑर्डर 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. 

प्रैक्टिस मैच के दौरान गिल फिट नजर आए और उन्होंने बल्लेबाजी की भी तैयारी की. इस दौरान उनके माथे पर TEMPLE गैजेट लगा था, जो एक फिटनेस सेंट्रिक डिवाइस है. यह स्मार्टबैंड या स्मार्टवॉच की तुलना में काम करने का पैटर्न काफी अलग है. 

ब्रेन ब्लड फ्लो को टेस्ट करता है

TEMPLE, असल में ब्रेन ब्लड फ्लो को टेस्ट करता है. इसे सिर्फ माथे पर चिपकाना पड़ता है, जिसके बाद यह अपने खास टेक्नोलॉजी की मदद से हेल्थ, एनर्जी आदि को चेक करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह लो पावर पर काम करता है. 

Advertisement

TEMPLE के खास फीचर्स 

  • TEMPLE के अंदर दो खास फीचर हैं, जिसमें से एक ब्रेन फ्लो है. यह दिमाग में ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है और ब्लड से आने वाले सिग्नल को ट्रैक करता है. 
  • दूसरा फीचर Entropy Score है. यह फीचर 1 से 250 के बीच का स्कोर देता है. यह स्कोर शरीर में होने वाले बदलाव को लेकर दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: माथे पर चिपकाने वाले फिटनेस गैजेट TEMPLE की कीमत हुआ खुलासा, 1 नवंबर से प्री ऑर्डर शुरू

TEMPLE गैजेट के काम करने का तरीका 

TEMPLE  डिवाइस के अंदर PPG (फोटोप्लेथाईस्मोग्राफी) तकनीक का इस्तेमाल किया है. यह टेक्नोलॉजी फिटनेस बैंड और स्मार्टबैंड में भी होती है. PPG टेक्नोलॉजी के तहत स्किन के ऊपर से एक लाइट एंटर होती है, जो ब्लड में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है. 

TEMPLE ब्लड में होने वाले डेटा को ट्रैक करता है, जिसके बाद उसके अंदर मौजूद सिस्टम डेटा को एनालाइज करता है. फिर ये डेटा मोबाइल ऐप के जरिए यूजर्स को दिखाया जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement