scorecardresearch
 

सावधान! आपका X अकाउंट कोई और लॉगिन कर रहा, ठगों के आ रहे हैं ये मैसेज

साइबर ठगों की नई चाल का खुलासा हुआ है, जिसमें वे लोगों को ईमेल व मैसेज कर रहे हैं, जिसके बाद अकाउंट हाईजैक कर ले रहे हैं. मैसेज में लिखा होता है कि आपका X अकाउंट कोई दूसरा लॉगइन कर रहा है. आइये इस स्कैम के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
X अकाउंट बचाने का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं. (Photo: Unsplash)
X अकाउंट बचाने का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं. (Photo: Unsplash)

साइबर ठगों की एक नई चाल का खुलासा हुआ है, जिसमें वे भोले-भाले लोगों को शिकार बना रहे हैं. साइबर स्कैमर्स लोगों को शिकार बनाने के लिए उनको एक मैसेज कर रहे हैं, जिसकी मदद से स्कैमर्स स्मार्टफोन को हाइजैक कर सकते हैं. सेंसटिव फोटो वीडियो के अलावा बैंकिंग डिटेल्स तक में सेंधमारी कर सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि बहुत से लोगों के पास मैसेज आ रहे हैं कि उनका X अकाउंट (पुराना नाम Twitter) किसी दूसरे डिवाइस और लोकेशन से लॉगइन हुआ है. ये अधिकतर केस विदेश में सामने आ रहे हैं. 

फेक मैसेज के अंदर ही लॉगइन डिटेल्स की जानकारी समेत बचाव का फर्जी दावा भी किया जाता है. बचाव के लिए एक फेक लिंक दिया जाता है, जिसमें दावा किया है कि इस लिंक की मदद से लॉगआउट करें. फिर जैसे ही यूजर्स उस फेक लिंक पर क्लिक करते हैं, तो स्कैमर्स लॉगइन डिटेल्स आदि हासिल कर लेते हैं. 

बड़ा खतरनाक है फेक लिंक पर क्लिक करना 

साइबर एक्सपर्ट ने बताया है कि यह खतरनाक स्कैम है. स्कैमर्स फेक लिंक की मदद से X अकाउंट को हाइजैक कर सकते हैं और स्मार्टफोन तक पहुंच बना सकते हैं. ये बैंक खाते तक में सेंधमारी कर सकते हैं. 

Advertisement

लॉगइन स्कैम से बचाव के लिए जरूरी है कि आपको सोशल मीडिया से आने वाले असली और नकली मैसेज का पता होना चाहिए. साइबर ठग अक्सर उनसे मिलते जुलते नामों का इस्तेमाल करते हैं. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी

X प्लेटफॉर्म ने बताया कैसे होते हैं सेफ मैसेज 

X प्लेटफॉर्म ने हेल्प सेंटर पर बताया है कि कैसे आप असली और नकली ईमेल, मैसेज आदि का पता लगा सकते हैं. X अपने सब्सक्राइबर को सिर्फ @X.com या @e.X.com डोमेन से ही ईमेल भेजेगा.

X ने बताया है कि ठगी के इरादे से कई लोगों को ऐसे फर्जी या संदिग्ध ईमेल मिल सकते हैं. ये मैसेज देखने में ऐसा लग सकते हैं कि कि वे X की तरफ से भेजे गए हैं. इन ईमेल में नुकसान पहुंचाने वाले खतरनाक अटैचमेंट या स्पैम और और फिशिंग वेबसाइट्स के लिंक हो सकते हैं.

X प्लेटफॉर्म ने बताया है कि एक और अन्य बात याद रखें कि X कभी भी ईमेल के साथ अटैचमेंट नहीं भेजता और न ही ईमेल के जरिए आपका X पासवर्ड मांगता है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

Advertisement

फर्ज लॉगइन स्कैम से बचाव के लिए क्या करें? 

फर्जी ईमेल्स को तुरंत इनबॉक्स से डिलीट कर देना चाहिए. साइबर ठगों की तरफ से आने वाले मैसेज को पहचान गए हैं, तो उसका स्क्रीनशॉट्स लेकर उन मैसेज को डिलीट कर दें. अनजान ईमेल्स या मैसेज के साथ आने वाले किसी भी अटैचमेंट्स को डाउनलोड न करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement