नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर शेयर की है.
IMC 2026 का 10वां एडिशन है और यह एशिया का सबसे बड़ा टेलिकॉम और टेक्नोलॉजी इवेंट है. इस साल होने वाले IMC की थीम स्केल विदआउट वाउंड्रीज रखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह IMC 2026 का उद्घाटन करने जा रहे हैं.
IMC 2026 इवेंट के दौरान टेलिकॉम कंपनियों समेत कई टेक्नोलॉजी कंपनियां भी शामिल हुई हैं. स्पेसएक्स में स्टारलिंग बिजनेस ऑपरेशन की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेज ड्रेयर शामिल रहेंगी.
जियो और एयरटेल समेत कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
इवेंट के दौरान क्वालकॉम, GSMA, Ericsson, जियो, वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल और इंटेल समेत कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. इस दौरान कंपनियां नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क, 6G टेक्नोलॉजी को लेकर को लेकर पवेलियन आदि लगाएं जाएंगे.
IMC 2026 के दौरान रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, भारतीय एंटरप्राइसेस के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल समेत कई लोग शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स
6G, AI और साइबर सिक्योरिटी पर चर्चा
IMC 2026 के दौरान टेलिकॉम के अलावा 6G, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और साइबर सिक्योरिटी को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन को लेकर भी चर्चा जारी रहेगी. भारत में सेमीकंडक्टर के प्रोसेस और उसके भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.
स्टार्टअप पर भी रहेगा फोकस
IMC 2026 के दौरान स्टार्टअप पर भी फोकस रहेगा. इस पर ASPIRE कार्यक्रम के जरिए स्टार्टअप की भी अहम जिम्मेदारी रहेगी. इस साल ASPIRE में डीप टेक और फ्रंटियर टेक्नोलटजी पर ज्यादा जोर दिया है. इसका मकसद स्टार्टअप को प्रोटोटाइप से आगे बढ़कर बाजार के अवसर और इनवेस्टमेंट हासिल करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की स्क्रीन टूट गई? टेम्पर्ड ग्लास लगाकर इस्तेमाल करने की गलती न करें, हो सकता है बड़ा नुकसान
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का ये 10वां एडिशन है. इस इवेंट का आयोजन संचार विभाग (DoT) और सेल्यूलर ऑपरेशन असोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) मिलकर काम करते हैं.