scorecardresearch
 

सरकारी एजेंसी ने किया अलर्ट, दो सर्वर पर मंडरा रहा संकट, तुरंत करें ये काम

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी ने लोगों और कंपनियों के सेफ्टी के मद्देनजर C-Panel और WHM को लेकर जरूरी अलर्ट दिया है. साथ ही इस खतरे से बचाव का तरीका भी बताया है.

Advertisement
X
cPanel और WHM को लेकर जरूरी अलर्ट दिया है. (Photo: Unsplash)
cPanel और WHM को लेकर जरूरी अलर्ट दिया है. (Photo: Unsplash)

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. कंपनी और आम लोगों को साइबर ठगों से बचाने के लिए एजेंसी ने C-Panel और WHM को लेकर जरूरी अलर्ट दिया है. यहां हैकर्स एक गंभीर खामी का फायदा उठाकर बिना पासवर्ड के सर्वर के एडमिन पैनल में घुस सकते हैं. 

खामी का इस्तेमाल कर रैनसमवेयर, मालवेयर और डेटा चोरी जैसे साइबर अटैक किए जा सकते हैं. इसकी वजह से कई वेबसाइट, ईमेल और सर्वर आदि प्रभावित होने का खतरा है. 

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने भी इस कमजोरी को लेकर चेतावनी जारी की है. प्रभावित C-Panel-WHM वर्जन को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है. 

सेफ्टी के लिए I4C ने दी सलाह 

I4C ने सभी संगठनों से मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करने, बैकअप रखने और एडमिन एक्सेस सीमित करने को कहा है. अगर किसी भी साइबर धोखाधड़ी या हमले के शिकार हो जाते हैं तो शिकायत के लिए 1930 या cybercrime.gov.in पर तुरंत रिपोर्ट करें. 

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी का नया पैंतरा, स्मार्टफोन हुआ गर्म और फिर बैंक खाता हो गया खाली

C Panel और WHM वर्जन क्या है 

Advertisement

C Panel एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिससे वेबसाइट मालिक अपनी वेबसाइट, ईमेल, डेटाबेस, फाइल्स और डोमेन को आसानी से मैनेज करते हैं, इसे वेबसाइट का कंट्रोल पैनल भी कहा जाता है. 

वेब होस्ट मैनेजर (WHM) C Panel का एडमिन वर्जन है. इसका इस्तेमाल होस्टिंग कंपनियां या सर्वर एडमिन एक साथ कई वेबसाइटों और cPanel अकाउंट्स को मैनेज करने के लिए करते हैं. 

खतरा बड़ा क्यों है? 

हैकर WHM में घुस जाता है, तो वह एक साथ कई वेबसाइटों, ईमेल अकाउंट्स और डेटा पर कब्जा कर सकता है, उन्हें बंद कर सकता है या रैनसमवेयर से लॉक कर सकता है. I4C ने इसे लेकर हाई-अलर्ट जारी किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement