scorecardresearch
 

LPG e-KYC की डेडलाइन खत्म, क्या अब नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानिए पूरा मामला

LPG e-KYC की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल है कि क्या अब गैस सप्लाई और सब्सिडी बंद हो जाएगी? जानिए e-KYC को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट और आपको क्या करना चाहिए.

Advertisement
X

आपके घर में इस्तेमाल होने वाली LPG गैस की सप्लाई बंद हो सकती है, साथ ही आपकी सब्सिडी भी बंद हो सकती है, क्योंकि LPG गैस की e-KYC करवाने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. इसकी आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 रखी गई थी. इससे पहले 16 अगस्त 2026 तक.  जिन कस्टमर्स ने अपनी e-KYC नहीं करवाई है, उनकी सब्सिडी खतरे में आ सकती है. आइए जानते हैं क्या गैस सप्लाई और सब्सिडी बंद हो सकती है?

डेडलाइन को बढ़ाने की मांग

LPG e-KYC काफी कस्टमर्स नहीं कर पाए हैं. LPG डीलर्स और कस्टमर्स की तरफ से मांग की जा रही है कि इसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाया जाए. कई कस्टमर्स को e-KYC करते समय बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

कई मामलों में फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ऐप सही से काम नहीं कर रहा था. वहीं, कुछ लोगों के प्रोफाइल में करेक्शन और पता जैसी चीजों में भी दिक्कत आ रही थी. इसी वजह से डीलर्स और कस्टमर्स दोनों की मांग है कि e-KYC की डेडलाइन को आगे बढ़ाया जाए. वहीं, पश्चिम बंगाल में 87% बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हो चुका है. इसके बावजूद पूरे देश में अभी भी काफी लोगों की e-KYC बाकी है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Review: कैमरा और AI ने किया इम्प्रेस, डिजाइन वही, परफॉर्मेंस सॉलिड

Advertisement

डेडलाइन के बाद कनेक्शन कट जाएगा?

e-KYC की डेट मिस करने का मतलब ये नहीं है कि तुरंत आपके घर में आने वाली LPG गैस का कनेक्शन बंद हो जाएगा. इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि अगर आपने डेडलाइन मिस कर दी है तो आपका कनेक्शन तुरंत बंद हो जाएगा. हालांकि, e-KYC का वेरिफिकेशन पूरा करना जरूरी है, ताकि आगे चलकर LPG कनेक्शन और सब्सिडी से जुड़ी किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: Mobile SIM New Rule: देश में आज से बदला सिम खरीदने का नियम, आपके नाम पर कितने नंबर्स? ऐसे करें चेक

e-KYC अभी भी की जा सकती है?

e-KYC का प्रोसेस पोर्टल पर बंद नहीं किया गया है. ग्राहक अभी भी पोर्टल पर जाकर अपनी e-KYC करवा सकते हैं. इसकी मदद से आप अपने अकाउंट को फ्रीज होने से बचा सकते हैं और साथ ही सब्सिडी पर आने वाले खतरे को भी टाला जा सकता है.

अगर आपने अभी तक अपनी LPG e-KYC नहीं करवाई है तो इसे ज्यादा समय तक टालना सही नहीं होगा. आप अपनी गैस कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल या नजदीकी गैस एजेंसी के जरिए e-KYC से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement