scorecardresearch
 

सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन

Karbonn एक स्वदेशी ब्रांड है और ये जल्द ही मार्केट में वापसी करने वाला है. कंपनी ने हिंट दिया है कि इस फोन की कीमत लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है.

Advertisement
X
कार्बन ले कर आ रहा है नया स्मार्टफोन
कार्बन ले कर आ रहा है नया स्मार्टफोन

एक समय था जब भारत में बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के बीच Karbonn का नाम काफी जाना-पहचाना था. अब यह घरेलू मोबाइल ब्रांड एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel 5G का टीजर Amazon India पर जारी किया है. इससे संकेत मिलते हैं कि ब्रांड जल्द ही नया फोन पेश कर सकता है.

इस बार Karbonn की स्ट्रैटिजी थोड़ी अलग नजर आ रही है. कंपनी ने फोन के कैमरे, प्रोसेसर या रैम की जानकारी देने के बजाय कीमत और दिखावे से जुड़ी बातों पर जोर दिया है. इसके टीजर में ‘Status isn't a specification’ और ‘All of the phone, none of the price shock’ जैसे संदेश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी, दो डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Lava Aura Curve 5G, इतनी है कीमत

आसान भाषा में कहें तो कंपनी का दावा है कि फोन खरीदते समय सिर्फ ब्रांड नाम या दिखावे के बजाय उसके असली फीचर्स और कीमत पर ध्यान देना चाहिए.

Karbonn Rebel 5G में क्या होगा खास?

फिलहाल Amazon पर फोन की माइक्रोसाइट सामने आई है, लेकिन इसमें फोन के असली फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत, लॉन्च की तारीख, प्रोसेसर, कैमरे और बैटरी के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि Karbonn Rebel 5G किस कीमत पर आएगा और दूसरे 5G फोन को कितनी टक्कर देगा.

Advertisement

कंपनी के टीजर में ‘Don't follow, just rebel’ का संदेश भी दिया गया है. इससे साफ है कि Karbonn अपने नए फोन को उन लोगों के लिए पेश करना चाहता है जो सिर्फ बड़े ब्रांड के पीछे नहीं भागते और अपने बजट में सही फीचर्स वाला फोन चाहते हैं.

आखिर कहां गायब हो गया था Karbonn?

Karbonn उन भारतीय मोबाइल ब्रांड्स में शामिल रहा है, जिन्होंने एक समय कम कीमत में फोन उपलब्ध कराकर बाजार में अपनी जगह बनाई थी. उस दौर में Micromax, Lava और Karbonn जैसे नाम बजट फोन खरीदने वालों के बीच लोकप्रिय थे. लेकिन समय के साथ स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी और Xiaomi, Realme, Samsung तथा दूसरे ब्रांडों ने कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले फोन पेश किए.

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में ₹4 हजार सस्ता हुआ Lava का ये 5G फोन

Karbonn कई सालों से नए स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में काफी हद तक बाजार से दूर रहा है. अब Rebel 5G के टीजर के साथ कंपनी फिर चर्चा में है. हालांकि, इसकी वापसी कितनी बड़ी होगी, यह सिर्फ नाम पर नहीं बल्कि फोन की कीमत, फीचर्स, सॉफ्टवेयर अपडेट और बिक्री के बाद मिलने वाली सर्विस पर भी निर्भर करेगा. 

क्या Karbonn Rebel 5G सस्ता फोन होगा?

Advertisement

Amazon पर जारी टीजर में कंपनी ने ‘All of the phone, none of the price shock’ जैसा संदेश दिया है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी फोन को ऐसी कीमत पर पेश करना चाहती है, जिससे ग्राहकों को बड़ा खर्च न करना पड़े. लेकिन अभी तक इसकी कीमत सामने नहीं आई है. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि फोन 10 हजार या 15 हजार रुपये के बजट में ही लॉन्च होगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में बदलने वाला है नेविगेशन बार, स्क्रॉल करते ही होगा छोटा!

आज भारतीय बाजार में कम कीमत वाले 5G फोन के कम ही विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में Karbonn को ग्राहकों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए सिर्फ सस्ती कीमत नहीं, बल्कि अच्छा प्रदर्शन, भरोसेमंद बैटरी, कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी देना होगा.

कब लॉन्च होगा Karbonn Rebel 5G?

Amazon पर फोन का टीजर सामने आने से इसकी लॉन्चिंग करीब होने के संकेत मिलते हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि फोन का फर्स्ट लुक जल्द सामने आ सकता है. हालांकि, लॉन्च की तारीख और बिक्री शुरू होने की सही जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. 

Karbonn की वापसी भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए दिलचस्प हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने पहले इस ब्रांड के फोन इस्तेमाल किए हैं. लेकिन असली सवाल यही है कि क्या कंपनी नए फोन के साथ पुराना भरोसा वापस ला पाएगी?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement