scorecardresearch
 

सितंबर में आ रहा iPhone 18 Pro! लेकिन इस बार आम iPhone खरीदने वालों को लग सकता है झटका

सितंबर में आम तौर पर ऐपल का सबसे बड़ा इवेंट होता है. इसी इवेंट में कंपनी नए आईफोन्स लॉन्च करती है. लेकिन इस बार सितंबर इवेंट में iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा? लगातार ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं.

Advertisement
X
iPhone 18 सीरीज में कई स्मार्टफोन आएंगे
iPhone 18 सीरीज में कई स्मार्टफोन आएंगे

ऐपल का अगला बड़ा लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है. सितंबर आते ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठने की उम्मीद है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि ऐपल पहली बार अपने पूरे नए आईफोन फैमिली को एक साथ लॉन्च न करे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में सिर्फ महंगे Pro मॉडल और Apple का पहला फोल्ड होने वाला आईफ़ोन आ सकता है, जबकि नॉर्मल iPhone 18 के लिए लोगों को 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है. 

यही वजह है कि iPhone 18 की खबर भारत के आईफ़ोन यूजर्स के लिए काफी दिलचस्प है. हर साल सितंबर में नया आईफ़ोन देखने के आदी लोगों के सामने इस बार बड़ा सवाल होगा कि नया फोन खरीदना है तो क्या सीधे Pro मॉडल लेना पड़ेगा? और अगर लेना पड़ेगा तो क्या इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे?

सितंबर में iPhone 18 नहीं, सिर्फ Pro मॉडल?

अब तक ऐपल आमतौर पर सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज के कई मॉडल एक साथ पेश करता रहा है. लेकिन 2026 में यह तरीका बदल सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च हो सकता है. दूसरी तरफ, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत या स्प्रिंग तक टाला जा सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Leaks: लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स, ऐपल इस बार महंगा कर सकता है आईफोन मॉडल

यानी अगर आप सोच रहे हैं कि सितंबर में नया लेकिन पहले के मुकाबले सस्ता iPhone 18 खरीदेंगे, तो आपको निराशा हो सकती है. इस बार ऐपल का फोकस पहले अपने सबसे महंगे और प्रीमियम फोन पर हो सकता है. यह कंपनी की iPhone लॉन्च स्ट्रैटिजी में पिछले कई सालों का सबसे बड़ा बदलाव होगा.

iPhone 18 Pro में कितना नया होगा?

डिजाइन के मामले में iPhone 18 Pro को पूरी तरह अलग फोन मानना शायद सही नहीं होगा. मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ओवरऑल डिजाइन पिछले Pro मॉडल से मिलता-जुलता रह सकता है. लेकिन सामने की तरफ एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

iPhone 18 Pro में Dynamic Island छोटी हो सकती है. Face ID के कुछ हिस्सों को स्क्रीन के नीचे ले जाने की बात भी सामने आई है. अगर ऐसा होता है तो स्क्रीन पहले से ज्यादा साफ और खुली हुई महसूस हो सकती है. 

फोन के अंदर हो सकता है सबसे बड़ा बदलाव

असल खेल डिजाइन से ज्यादा फोन के अंदर होने वाला है. iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिप आने की उम्मीद है. यह 2nm प्रोसेस पर बना ऐपल का पहला आईफ़ोन चिप हो सकता है.

Advertisement

साधारण भाषा में कहें तो नया चिप फोन को ज्यादा तेज बनाने के साथ बैटरी बचाने में भी मदद कर सकता है. आने वाले समय में AI फीचर्स, कैमरा प्रोसेसिंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत होगी. इसलिए A20 Pro को iPhone 18 Pro का सबसे महत्वपूर्ण अपग्रेड माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: iPhone Fold में इस्तेमाल होगा लिक्विड मेटल, ऐपल 15 साल से कर रहा टेस्ट

रिपोर्ट्स में 12GB RAM मिलने की भी चर्चा है. अगर यह सही साबित होता है तो आने वाले AI फीचर्स और एक साथ कई काम करने के दौरान फोन को फायदा मिल सकता है. ऐपल अपने नए C2 मॉडेम पर भी काम कर रहा है, जिसके आने से नेटवर्क और बैटरी से जुड़ा अनुभव बेहतर हो सकता है. 

कैमरे में वह बदलाव, जो फोटो लेने का तरीका बदल सकता है

iPhone 18 Pro Max का कैमरा इस बार ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर टेक आ सकता है. आसान भाषा में समझें तो कैमरे का लेंस अलग-अलग हालात के हिसाब से ज्यादा या कम रोशनी लेने का तरीका बदल सकेगा. इसका फायदा कम रोशनी में फोटो लेने और पोर्ट्रेट जैसी तस्वीरों में मिल सकता है. यूजर को फोटो के बैकग्राउंड और सबजेक्ट पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है.

Advertisement

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह खास कैमरा फीचर सिर्फ iPhone 18 Pro Max को मिल सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इस बार सिर्फ बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी ही Pro और Pro Max के बीच अंतर नहीं होगी. 

बढ़ी हुई क़ीमत पर लॉन्च होंगे नए आईफ़ोन 

नया आईफ़ोन खरीदने का सपना इस बार थोड़ा महंगा पड़ सकता है. ताजा रिपोर्ट्स में मेमोरी और दूसरे जरूरी पार्ट्स की बढ़ती कीमत का असर नए आईफ़ोन की कीमत पर पड़ने की बात कही गई है. कुछ रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro की शुरुआती अमेरिकी कीमत बढ़कर 1,199 डॉलर तक जाने की संभावना जताई गई है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement