दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है, जहां एक कॉलेज स्टूडेंट ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने बताया है कि स्टूडेंट ऑनलाइन गेमिंग खेलता था, जिसमें उसने अपनी जिंदगीभर की कमाई गंवा दी है. ऑनलाइन गेमिंग की वजह से जान गंवाने वाला यह इकलौता मामला नहीं है, इससे पहले भी ढेरों ऐसे के सामने आ चुके हैं.
ऑनलाइन गेमिंग की वजह से खुदकुशी का यह कोई इकलौता मामला नहीं है. बल्कि कुछ लोगों की ऑनलाइन गेमिंग की लत उनको क्रिमिनल भी बना रही है. हाल में दिल्ली की अमर कॉलोनी स्थित आईआरएस की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया शख्स भी ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार था.
सबसे पहले बात फरीदाबाद के स्टूडेंट की करते हैं, जहां बुधवार दोपहर 1 बजे खुद को गोली मार ली. इसके बाद दरवाजे को तोड़कर स्टूडेंट को बाहर निकाला.
फरीदाबाद स्थित YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी थर्ड ईयर का स्टूडेंट था. पुलिस ने बताया है कि ऑनलाइन गेम में वह मोटी रकम हार चुका था, जिसकी वजह से वह तनाव में था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसे ऐप्स और प्लेटफॉर्म है, जो साइबर ठगी के इरादे से तैयार किए जाते हैं. इसमें वे शुरुआत में छोटी रकम रिटर्न कर भरोसा जीत लेते हैं.
यह भी पढ़ें: मोबाइल गेमिंग का खौफनाक अंजाम: हत्यारा और गरीब बना रही आदत, ऐसे पाएं छुटकारा
इसके बाद गेमर्स जल्दी करोड़पति बनने के सपने देखने लगते हैं. फिर वह दोस्तों या किसी ऐप्स आदि का यूज करके मोटी रकम उधार ले लेते हैं, जिसको ऑनलाइन गेम में लगा देते हैं. रकम हारने के बाद उनके पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता है.
ऑनलाइन गेमिंग की कैसे पहचानें?
ऑनलाइन गेमिंग की लत को पहचानना बहुत ही आसान है, जिसके बाद स्टूडेंट में कुछ साइन नजर आने लगेंगे.
ऑनलाइन गेमिंग की लत को कैसे छुड़ाएं?
ऑनलाइन गेमिंग की लत को पहचानना के बाद उसको बड़ी ही आसानी से छुड़वा भी सकते हैं. हालांकि इसके लिए संयम रखना होगा.