ऑनलाइन गेमिंग के साइड इफेक्ट्स को लेकर बहुत सी बातें सुनी होंगी. इसको लेकर की सर्वे भी आ चुके हैं. सोशल मीडिया और न्यूज में ढेरों ऐसे केस मिल जाएंगे. ऑनलाइन गेमिंग की वजह से कोई हत्यारा बन गया तो किसी ने अपनी जिंदगीभर की कमाई गंवा दी.
वहीं, दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है. आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और इसको लेकर कई खुलासे हुए है. आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग का शौक था, जिसमें वह मोटी रकम गंवा चुका था.
सोशल मीडिया पर ढेरों पोस्ट मिल जाएंगे, जिनमें लोगों ने आपबीती बताई और लोगों से मदद मांगी है कि वह क्या वह उनकी मेहनत की कमाई को वापस पाने में मदद कर सकते हैं.
ऑनलाइन गेमिंग की चपेट में ढेरों लोग
सोशल मीडिया पोस्ट देखकर पता चलता है कि बच्चों से लेकर बड़े तक ऑनलाइन गेमिंग की चपेट में आ चुके हैं. कई लोगो को इस कदर लत लग जाती है कि वह गेमिंग में मोटी रकम तक गंवा देते हैं, जिसका उनको बाद में पछतावा होता है.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग का चस्का, गंवा दी जान, सेफ्टी के लिए याद रखें ये बातें
ऑनलाइन गेमिंग की लत को कैसे छुड़ाएं
ऑनलाइन गेमिंग की लत आज के समय में बड़ी समस्या बनती जा रही है. इस लत से सही समय पर दूर हो जाना चाहिए. आइये ऑनलाइन गेमिंग की लत से कैसे मुक्ति पाएं.
थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर ढेरों ऐसे ऐप्स होते हैं, जो आपको लूटने से इरादे से तैयार किया जाते हैं. इसमें तीन पत्ती से लेकर ऑनलाइन गेम्बलिंग तक के केस होते हैं. ये धीरे-धीरे बैंक खाते में सेंधमारी करते हैं. ऐसे ऐप्स और ऑनलाइन गेमिंग में अगर पैसे मांगते हैं तो उनसे दूर रहना चाहिए.