scorecardresearch
 

मच्छरों की आएगी शामत, अब ये छोटू ड्रोन उड़-उड़कर करेगा खात्मा, देखें Video

मच्छर को मारने वाला ड्रोन आ चुका है, जो हवा में ही उनका खात्मा कर देगा. 40 ग्राम वजनी ड्रोन ऑटोमेटिक मच्छर को डिटेक्ट करता है और फिर उनका खात्मा कर देता है. इसके लिए इसमें अल्ट्रोसोनिक सेंसर दिए हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
आ गया मच्छर को मारने वाला ड्रोन. (Photo: tornyol)
आ गया मच्छर को मारने वाला ड्रोन. (Photo: tornyol)

मच्छर ना सिर्फ नींद खराब करते हैं बल्कि डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी तक दे सकते हैं. अब एक कमाल का ड्रोन सामने आ गया है, जो हवा में उड़कर मच्छरों का खात्मा कर सकेगा. इसके लिए कंपनी ने एक वेबसाइट तैयार है, जहां इस ड्रोन की डिटेल्स शेयर की है.

X पर आरटी डॉट कॉम ने पोस्ट किया है और बताया है कि फ्रांस में एक बेहद ही खास ड्रोन तैयार किया  है. यह ड्रोन 40 ग्राम का है और हवा में ही मच्छरों का खात्मा कर देता है. इसका नाम टॉर्नयॉल है. 

यह अपनी तरह का पहला ऐसा ड्रोन है, जो कमरे में उड़ते हुए मच्छरों की पहचान करता है. मच्छरों की पहचान करने के लिए सेंसर का यूज करता है और हवा में ही मच्छरों का खात्मा कर देता है. 

देखें वायरल वीडियो, ड्रोन ऐसे करेगा मच्छर का खात्मा 

अल्ट्रासोनिक सोनार से डिटेक्ट करता है मच्छर 

टॉर्नयॉल नाम का ड्रोन अल्ट्रासोनिक सोनार के साथ आता है, जो घर और उसके आसपास मौजूद मच्छरों को डिटेक्ट करता है. फिर उनका खात्मा कर देता है. इस ड्रोन के लिए एक वेबसाइट भी तैयार की है, जहां डेमो वीडियो भी पोस्ट किया है.

Advertisement

घर से कई किलोमीटर दूर रहेंगे मच्छर

यह छोटू ड्रोन इंसान के घर या उनके आसपास के एरिया में से मच्छरों का खात्मा कर देता है. इससे लोग मच्छर आदि से खुद का बचाव कर सकेंगे. साथ ही डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी दूर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Samsung, OnePlus, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों ने महंगे कर दिए अपने स्मार्टफोन्स

चार्जिंग बेस स्टेशन के साथ आता है ये ड्रोन
 
ड्रोन एक बेस स्टेशन के साथ आता है, जहां वह चार्जिंग के लिए आता है. बैटरी चार्जिंग कम होने पर ड्रोन खुद ब खुद लौटकर आता है और चार्जिंग स्टेशन पर लैंडिंग करता है, जिसके बाद वह खुद चार्ज होने लगता है. 

1 स्क्वेयर किलोमीटर एरिया

टॉर्नयॉल को लेकर कंपनी का दावा है कि 1 स्क्वेयर किलोमीटर एरिया को मच्छर फ्री बनाने के लिए करीब 10 ड्रोन का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने अपने इस दावे को रियल वर्ल्ड में टेस्ट नहीं किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement