scorecardresearch
 

'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज

पंजाब पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फेक मैसेज वायरल हो रहे हैं. ये फेक मैसेज ठगी के इरादे से भेजे जा रहे हैं और लोगों को शिकार भी बनाया जा रहा हैं. साइबर ठग ना सिर्फ बैंक खाता खाली कर रहे हैं बल्कि लोन तक ले रहे हैं.

Advertisement
X
कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर तैयार किए फेक मैसेज.(File Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG)
कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर तैयार किए फेक मैसेज.(File Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों को भेजा जा रहा है. ये मैसेज वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है. पंजाब पुलिस ने इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है.

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने आम लोगों को इससे बचाने के लिए जागरुक अभियान चलाया है. साथ ही आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. 

42 सेकेंड के वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने डिटेल्स में बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती उस शख्स को कंगाल बना रही है. 

फेक मैसेज युवाओं को भेजा रहे हैं

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग आम लोगों को फेक मैसेज भेज रहे हैं. मैसेज में युवाओं के लिए कुछ खास बातें लिखी हैं, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की फर्जी अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया जाता है. 

पुलिस ने वीडियो में साफ किया है कि वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजा रहा लिंक खतरनाक है. जैसे ही यूजर्स उस फिशिंग लिंक पर क्लिक करते हैं तो मोबाइल तुरंत हैक हो जाता है.  

Advertisement

एक बार फोन हैक होते ही विक्टिम के फोन में मौजूद बैंकिंग डिटेल्स और ओटीपी को चोरी कर लिया जाता है. इसके बाद विक्टिम ना सिर्फ बैंक खाता खाली कर दिया जाता है बल्कि उसके नाम पर लोन तक ले लिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने लगाया इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का बड़ा आरोप

फिशिंग लिंक से ऐसे बचें 

फिशिंग लिंक या खतरनाक लिंक से बचाने के लिए कई तरीकों को फॉलो कर सकते हैं. 

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज में कोई लिंक है तो उस पर क्लिक करने से पहले लिंक चेक कर लें. वेबसाइट का नाम, डोमेन नेम आदि को चेक कर लें. 

Short URL से सावधान रहें

फिंशिंग लिंक में अगर कोई शॉर्ट यूआरएल दिया गया है तो उससे सावधान रहना चाहिए. ये शॉर्ट लिंक 4-6 कैरेक्टर के होते हैं. 

OTP शेयर ना करें 

अनजान शख्स या अनजान पोर्टल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) शेयर ना करें. पहले मैसेज को कंफर्म करें कि वह कहां से आया है और बैंकिंग ओटीपी को किसी भी दूसरे शख्स के साथ शेयर ना करें. 

बैंकिंग डिटेल्स शेयर ना करें 

अनजान पोर्टल या संदिग्ध पोर्टल पर कभी भी बैंकिंग डिटेल्स आदि को शेयर ना करें. बैंक खाता नंबर, कार्ड डिटेल्स आदि को किसी के साथ शेयर ना करें. 

Advertisement

थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड न करें

साइबर ठगों से बचाव के लिए जरूरी है कि थर्ड पार्टी स्टोर से या APK फाइल आदि को फोन में इंस्टॉल ना करें. ऐप हमेशा ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement