scorecardresearch
 

उड़ने वाला AI छाता बचाएगा बारिश से, जानिए कैसे करता है काम

बारिश में छाता पकड़कर चलने की परेशानी जल्द खत्म हो सकती है. कनाडा के एक इंजीनियर ने ऐसा AI छाता बनाया है, जो हवा में उड़कर इंसान के सिर के ऊपर चलता है और उसे बारिश से बचाता है.

Advertisement
X

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ लैपटॉप और स्मार्टफोन में ही नहीं, बल्कि हर चीज में इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी मदद से ऐसे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं, जिनमें लोगों को परेशानी होती है. जैसे बारिश में छाता पकड़कर चलने में दिक्कत होती है. इसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए कनाडा के जॉन त्से, जो एक इंजीनियर हैं, उन्होंने हवा में उड़ने वाला छाता बनाया है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

जानिए कैसे करता है काम

बारिश से बचने के लिए इस AI फ्लाइंग छाते को जॉन ने खुद बनाया है. इसे बनाने का पूरा प्रोसेस I Build Stuff नाम के YouTube चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भी दिखाया गया है. इस वीडियो में इसे बनाने का पूरा प्रोसेस बताया गया है.

इस AI ड्रोन के ऊपर छाता लगाया गया है, जो बारिश में नीचे खड़े इंसान को बचाता है. इसके प्रोपेलर्स को फोल्डेबल बनाया गया है, जिसकी मदद से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है. यह ज्यादा भारी भी नहीं है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Xu (@ibuildstuffyt)

बॉडी को ट्रैक करने के लिए गैजेट में Time-of-Flight डेप्थ कैमरा और एक छोटा कंप्यूटर इस्तेमाल किया गया है. इसकी मदद से यह छाता इंसान के सिर को ट्रैक करता है और इंसान के मूवमेंट करने पर भी आसानी से उसके सिर के ऊपर चला जाता है, ताकि वह बारिश से बचा रहे.

Advertisement

इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत है, क्योंकि इसके पार्ट्स जैसे हिंज, लॉकिंग मैकेनिज्म और फ्रेम को 3D प्रिंटिंग और कार्बन नायलॉन जैसे मटेरियल से बनाया गया है. इसकी मदद से उड़ने वाला यह छाता मजबूत रहता है और जल्दी टूटता नहीं है.

यह डिवाइस बारिश से तो बचाता ही है, साथ ही आपको इसे हाथ में पकड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसकी मदद से आप दूसरे सामान उठा सकते हैं और आसानी से अपना काम कर सकते हैं. इन सभी चीजों की वजह से यह उड़ने वाला AI छाता बारिश में काम को काफी आसान बना सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement