scorecardresearch
 

10,000mAh की बैटरी वाले 3 फोन, इतनी है कीमत और कई दमदार फीचर्स

मार्केट में 10,000mAh बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं. इनमें यूजर्स को सिंगल चार्ज में 2 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है. इसमें Xiaomi, Vivo और Realme के नाम शामिल है. आइए इनकी कीमत के बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
10,000mAh बैटरी के साथ आते हैं ये तीन स्मार्टफोन. (Photo: AI Generated)
10,000mAh बैटरी के साथ आते हैं ये तीन स्मार्टफोन. (Photo: AI Generated)

स्मार्टफोन एक मल्टी टास्क करने वाला स्मार्टफोन है, जिसकी मदद से ऑफिस के काम करने से लेकर वेब सीरीज तक देखने में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में एक स्मार्टफोन में जम्बो बैटरी होनी चाहिए. मार्केट में आज के समय में ढेरों स्मार्टफोन है, जिनमें 6000mAh और 7000mAh की बैटरी मिलती है.

मार्केट में कई स्मार्टफोन हैं, जिनके अंदर 10,000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें Xiaomi, Redmi, Realme जैसे कई स्मार्टफोन मौजूद हैं. 10,000mAh की बैटरी की मदद से लॉन्ग लास्टिंग बैटरी बैकअप मिलेगी. आइए इन स्मार्टफोन के बारे में एक-एक करके जानते हैं. 

Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Realme P4 Power 5G 10,001mAh बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन है, जिसके साथ 80W का फास्ट चार्जर सपोर्ट मिलता है. इसमें MediaTek Dimensity 740 Ultra चिपसेट के साथ 12GB RAM का सपोर्ट दिया है. इसकी कीमत Amazon India पर 29,990 रुपये है. 

रियलमी के इस हैंडसेट में 6.8 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

Advertisement

REDMI Note 17 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

REDMI Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W का हाइपर चार्जर के साथ आता है. यह फास्ट चार्जर मोबाइल को तेजी से चार्ज करता है. इसमें Snapdragon 6 Gen 5 (4nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसकी कीमत 49,999 रुपये है. 

रेडमी के इस हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo के इस स्मार्टफोन में भी 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसकी कीमत विजय सेल्स पर 65,999 रुपये है. इसमें Dimensity 7300e चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह हैंडसेट IP 68 और IP69 को सपोर्ट करता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement