scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

20000mAh बैटरी वाला 5G फोन, कितना भी गिरे नहीं टूटेगा

Blackview Xplore 1
  • 1/7

एक स्मार्टफोन के साथ दो सबसे बड़ी चुनौती होती हैं. पहली उसकी बैटरी छोटी होती है और दूसरी फोन की स्क्रीन टूटने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में क्या हो अगर एक स्मार्टफोन आपकी दोनों जरूरतों को पूरा कर दे. हम ऐसे ही फोन की बात कर रहे हैं, जो रग्ड फोन है. यानी फोन मजबूत है.  (Photo: Amazon/Blackview)

Blackview Xplore 1
  • 2/7

Blackview Xplore 1 ऐसा ही रग्ड फोन है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट में 20000mAh की बैटरी के साथ आता है. (Photo: Amazon/Blackview)

Blackview Xplore 1
  • 3/7

यानी आज के वक्त में स्मार्टफोन्स की बैटरी बड़ी हुई है, लेकिन 20000mAh की बैटरी वाला फोन अभी भी मार्केट में आपको नहीं मिलेगा. ये फोन मिलिट्री ग्रेड क्वालिटी की बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है. (Photo: Amazon/Blackview)

Advertisement
Blackview Xplore 1
  • 4/7

इसमें मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन मिलता है. हैंडसेट में 6.78-inch का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. (Photo: Amazon/Blackview)

Blackview Xplore 1
  • 5/7

फोन के रियर साइड में भी एक डिस्प्ले दिया गया है, जो पांडा ग्लास सिक्योरिटी के साथ आता है. इसमें Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है. फोन Android 15 पर DokeOS 4.2 पर काम करता है. (Photo: Amazon/Blackview)

Blackview Xplore 1
  • 6/7

इसमें 64MP + 20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन 20000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 55W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. (Photo: Amazon/Blackview)

Blackview Xplore 1
  • 7/7

Blackview Xplore 1 भारत में उपलब्ध नहीं है. वैसे ऐमेजॉन पर ये लिस्ट है, लेकिन इसे आप खरीद नहीं सकते हैं. इसकी कीमत 558 डॉलर (लगभग 55,500 रुपये) है. (Photo: Amazon/Blackview)

Advertisement
Advertisement